कलह
(Search results - 16)NewsMar 11, 2020, 6:58 AM IST
एमपी ही नहीं राजस्थान में भी उभर रही है कांग्रेस के भीतर कलह, सचिन और गहलोत आमने सामने
प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। इन तीन सीटों में दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत तय है। जबकि एक सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद है। गहलोत अपने करीबी नेता को राज्यसभा भेजना चाहते हैं जबकि सचिन इस बात का विरोध कर रहे हैं।
NewsJan 3, 2020, 7:43 AM IST
महाराष्ट्र भाजपा में खुलकर आई कलह, खडसे बोले टिकट काटने में फडणवीस का हाथ
भाजपा में पिछले दो महीने से ही कलह उभर कर आ रही है। वहीं राज्य में सरकार न बनाने के बाद कई नेता खुलकर सामने आ रहे थे, हालांकि किसी ने नाम को सार्वजनिक नहीं किया था। लेकिन खडसे ने नाम जगजाहिर कर इस कलह को सार्वजनिक कर दिया है। खडसे ही नहीं पंकजा मुंडे ने भी आरोप लगाए थे कि उन्हें हराने में पार्टी के नेताओं का हाथ रहा है और उन्हें परोक्ष तौर पर फडणवीस पर निशाना साधा।
NewsDec 4, 2019, 6:52 AM IST
लालू ने दिया तेजस्वी को बड़ा झटका, घर की कलह रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
पटना स्थित राजद मुख्यालय में पार्टी के लालू प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। लालू लगातार 11 वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस पद के लिए लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से चार सेट में उनका नामांकन दाखिल किया गया, लेकिन को अन्य प्रत्याशी न होने के कारण उन्हें फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
NewsSep 8, 2019, 8:01 PM IST
मध्य प्रदेश में कलह के बीच कमलनाथ ने सोनिया को दिया इस्तीफा!
जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में कमलनाथ का इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। राज्य में पार्टी के भीतर तीन गुट बन चुके हैं। राज्य में कमलनाथ के हाथ में सत्ता की चाबी है तो संगठन के मुखिया भी वही हैं। राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के गुट आपस में ही उलझे हुए हैं।
NewsJul 15, 2019, 6:06 PM IST
समाजवादी पार्टी में उभरी कलह, जानें क्यों पूर्व पीएम के बेटे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
चंद्रशेखर की मौत के बाद उपचुनाव में नीरज शेखर सपा के टिकट से चुनाव जीते थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव हार गए इसके बाद सपा ने नीरज शेखर को राज्यसभा में भेजा था। लेकिन अब अखिलेश यादव से नाराजगी के कारण नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। नीरज शेखर ने इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
NewsJul 5, 2019, 8:55 PM IST
कलह से तंग आकर पत्नी और तीन बच्चों समेत दे दी जान
एक शख्स ने सिर्फ इस वजह से पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। पति का काम अच्छा नहीं चल रहा था और वह शराब का लती भी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
NewsApr 26, 2019, 1:52 PM IST
वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस में 'कलह' शुरू, दोनों के करीबी एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा बोले, प्रियंका ने खुद ही लिया वाराणसी से चुनाव न लड़ने का फैसला। राजीव शुक्ला का दावा, राहुल गांधी ने अजय राय को लड़ाना बेहतर समझा।
NewsApr 4, 2019, 4:12 PM IST
क्यों मची है लालू परिवार में कलह: जानिए छह प्रमुख कारण
तेज प्रताप में लालू के सत्ता में पूरी तरह से जमने से पहले वाला अक्स दिखता है तो तेजस्वी लालू के सत्ता के माहिर खिलाड़ी बनने के बाद वाले अवतार हैं. दोनों भाइयों ने खुद को लालू की दो छाया के रूप में उभारा है. लालू के दो व्यक्तित्व की लड़ाई में राजद का क्या होगा?
NewsFeb 13, 2019, 11:09 AM IST
जाति पूछकर रणनीति तैयार कर रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी
प्रियंका वाड्रा गांधी ने मंगलवार को लखनऊ में अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बातचीत तो की। लेकिन उनका परिचय जानने के लिए जो फॉर्म सामने रखा गया, उसमें जाति के साथ उपजाति से संबंधित कॉलम भी थे।
NewsJan 20, 2019, 11:59 AM IST
ओडिशा कांग्रेस में जबरदस्त फूट, यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे नेता निष्कासित
जैसे जैसे 2019 का चुनाव नजदीक आ रहा है देश के अलग अलग हिस्सों से कांग्रेस की अंदरुनी कलह की खबरें सामने आ रही है। ताजा खबर है कि ओडिशा में कांग्रेस पार्टी में भारी अंदरुनी घमासान चल रहा है। वहां एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी एक विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं।
NationJan 19, 2019, 2:57 PM IST
गृह क्लेश से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
मिली जानकारी के मुताबिक युवक घर में रोज-रोज की कलह से परेशान था। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
NewsJan 8, 2019, 2:46 PM IST
इस वजह से शिवसेना में शुरू हुई अंदरूनी कलह
शिवसेना के लोकसभा सांसदों के एक गुट का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन करना फायदेमंद रहेगा। लेकिन राज्यसभा सांसद संजय राऊत गठबंधन से इनकार कर रहे हैं।
NewsDec 26, 2018, 12:02 PM IST
जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह सहित अन्य एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
NewsNov 9, 2018, 5:08 PM IST
घरेलू विवाद में दो भाईयों को मारी गोली (वीडियो)
मध्य प्रदेश के छतरपुर में घरेलू विवाद के कारण दो लोगों को गोली मार दी गई है। जिससे शाहिद और सलमान नाम के यह दोनो भाई बुरी तरह घायल हो गए हैं। इसकी वजह घरेलू विवाद और कलह बताई जा रही है। आरोपी किसी आरिफ खान का साला है। यह घटना पन्ना नाका थाना इलाके के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र की है।
NewsNov 2, 2018, 2:41 PM IST
टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ में टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस के अंदर का कलह खुल कर सामने आ गया है।