कार्यकर्ता
(Search results - 215)NewsOct 27, 2019, 12:01 PM IST
कार्यकर्ताओं में जोश भरने को फिर साइकिल में पैडल मारेंगे अखिलेश
असल में अखिलेश यादव को ये बात समझ में आ गई है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में असल लड़ाई भाजपा और सपा की है। क्योंकि उपचुनाव में जिस तरह से जनता ने नतीजे दिए हैं। वह किसी भी हाल में भाजपा के पक्ष में नहीं है। क्योंकि भाजपा सत्ताधारी पार्टी है और उसके बाद भी उसे एक सीट का नुकसान हुआ है जबकि सपा को तीन सीटें मिली हैं। उसकी कुल सीटों में दो सीटों का इजाफा हुआ है।
NewsOct 21, 2019, 10:32 AM IST
टीएमसी कार्यकर्ता ने कहा जय श्रीराम तो साथी ने कर दी पिटाई
टीएमसी कार्यकर्ता रंजीत मंडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पिटाई उसके सहयोगी ने कर दी। क्योंकि उसने जयश्री राम का उद्घोष किया था। मंडल का कहना है कि उस पर जानलेवा हमला किया गया। मंडल का कहना है कि जब उसने जयश्री राम कहा तो आरोपी तारक ने गाली देते हुए पिटाई कर दी। इसके बाद वह घायल हो गया और स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
NationOct 13, 2019, 7:09 PM IST
भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर रही है प्रतिभाशाली कार्यकर्ताओं का समूह
इस साल के प्रारंभ में आम चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में मिले चुनावी फायदे को राज्य में 2021 होने वाले विधानसभा चुनाव में और बेहतर बनाने के इरादे से प्रदेश भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बीच से उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रतिभाशाली लोगों का एक समूह तैयार कर रही है।
NewsSep 18, 2019, 7:30 AM IST
ममता राज में दुर्गा पूजा से पहले पिंडदान करेंगे नड्डा
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 सितंबर को कोलकाता जा रहे हैं। जहां वह मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का पिंड दान करेंगे। जाहिर से इससे भाजपा को आगामी चुनावों में राजनैतिक तौर पर फायदा होगा। क्योंकि इस कार्यकर्ताओं की राजनैतिक हत्याओं का आरोप भाजपा टीएमसी पर लगाती है। राज्य में टीएमसी का कैडर मजबूत है और भाजपा उसमें धीरे धीरे सेंध लगा रही है।
NewsSep 13, 2019, 7:10 PM IST
मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में वाराणसी में सपा का अनोखा प्रदर्शन
वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध का अजीबो गरीब तरीका निकाला। सपा कार्यकर्ताओं ने इस ट्रैफिक नियम में संशोधन की मांग करते हुए साइकिल पर हेलमेट पहन कर रैली निकाली।
NewsSep 4, 2019, 11:45 AM IST
आजम पर अखिलेश की खामोशी और मुलायम का हल्ला बोल, क्या हैं इसके राजनैतिक मायने
असल में रामपुर जिला प्रशासन ने जमीन पर कब्जा करने के मामले में भू-माफिया घोषित किया है। यही नहीं आजम खां के खिलाफ करीब छह दर्जन मुकदमे दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आजम खां के समर्थन में उतरना पड़ा है। हालांकि पिछले दिनों सपा ने रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन फिलहाल आजम के मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खामोश हैं।
NationAug 30, 2019, 10:56 AM IST
ममता बनर्जी के राज में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा हमला किए जाने की खबर है। यह हमला आज सुबह तब किया गया जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। उनके साथ मौजूद भाजपा के दो कार्यकर्ता इस हमले में घायल बताए जा रहे हैं।
NewsAug 25, 2019, 5:29 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
आज भाजपा मुख्यालय में कई मंत्रियों और नेताओं ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी तोप गाड़ी में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने कतार में लगकर जेटली को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे गूंजे।
NewsAug 13, 2019, 7:30 PM IST
कश्मीर पर पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय साथ न मिलने से भारतीय टीम के नए कोच की नियुक्ति तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष देश पोलैंड ने कश्मीर मसले के द्विपक्षीय हल का सुझाव दिया है
NewsAug 13, 2019, 11:28 AM IST
स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन ‘कोपभवन’ से बाहर निकलेंगे तेजस्वी और अहम बैठक में होंगे शामिल!
लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की अगुवाई में जो दुर्गति हुई है। पार्टी राज्य में एक भी लोकसभा की सीट नहीं जीत पायी है। यहां तक कि तेजस्वी की बहन मीसा भारती भी पाटलीपुत्र से लोकसभा का चुनाव हार गई थी। हार के बाद से तेजस्वी ने पार्टी की बैठकों से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। वह सोशल मीडिया में कुछ-कुछ समय बाद सक्रिय दिखाई देते हैं। लेकिन पार्टी की बैठकों से नदारद रहते हैं।
NationAug 7, 2019, 5:18 PM IST
जम्मू कश्मीर में 100 और लोगों की गिरफ्तारी
जम्मू कश्मीर में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए 100 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं आई है। लेकिन यह लोग अलग अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और राजनेता हैं।
NewsJul 26, 2019, 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने दिया नया नारा, ‘जय ममता’ न बोलने पर शिक्षक और छात्राओं को पीटा
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय ममता र तृणमूल जिंदाबाद का नारा न लगाने पर एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इस नारे को लेकर वहां पर छात्रों के दो गुट आपस भिड़ गए और इस विवाद को सुलझाने के लिए बीच में आए शिक्षक की टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। छात्रों ने शिक्षक के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा मुंह पर मुक्के मारे गए।
NewsJul 25, 2019, 12:11 PM IST
जेल से बाहर निकली 'मां' करेगी 'बेटी' की शादी, राजीव गांधी की हत्या में दोषी नलिनी को मिला पैरोल
नलिनी को फिलहाल मद्रास हाईकोर्ट ने 30 दिन की पैरोल दी है। उसने हाई कोर्ट में बेटी की शादी के लिए अपील की थी। हालांकि पहले उसने दो महीने की अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे महज 30 दिन की पैरोल दी है। वह जेल से बाहर आ गयी है। नलिनी को पैरोल देने से पहले कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं और इसका उसे पालन करना होगा।
NewsJul 18, 2019, 5:06 PM IST
क्या सैयदराजा के विधायक पर भाजपा सदस्यता अभियान का ज्यादा दबाव है? स्कूली बच्चों को बना दिया पार्टी कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश के सैयदराजा इलाके के विधायक सुशील सिंह पिछले दिनों एक स्कूल में बच्चों को भाजपा का मफलर पहनाकर पार्टी में शामिल कराते हुए देखे गए। लेकिन बाद में जब किसी जानकार ने उन्हें बताया कि यह गलत है, तो वह पूरे घटनाक्रम से ही मुकरने लगे। लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे उन्होंने कॉलेज में घुसकर बच्चों को पार्टी की सदस्यता दिलाई, कमल छाप मफलर भी पहनाया और साथ में फोटोग्राफी कराई।
NewsJul 18, 2019, 1:29 PM IST
नुसरत जहां के बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आयी इशरत जहां, जानें कौन है ये महिला
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता इशरत जहां आजकल कट्टरपंथी मुस्लिमों के निशाने पर है। इशरत को मकान मालिक ने मकान छोड़ने का आदेश दे दिया है और मुहल्ले में उनका निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग उसे धमकी दे रहे हैं। जिसके बाद उसने पुलिस से गुहार लगाई है। लेकिन राज्य की पुलिस उसकी नहीं सुन रही है।