खुदकुशी
(Search results - 19)NewsApr 8, 2024, 8:16 AM IST
Rajasthan News: पत्नी का REEL प्रेम पति पर पड़ा भारी-स्वास्थ्य कर्मी किया Suicide, अब नए Video ने उलझाया
राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के एक सरकारी कर्मचारी ने पत्नी की रील बनाने के प्रति बढ़ती दीवानगी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया।जो उसकी मौत के एक दिन बाद सामने आया है। जिसमें वह खुदकुशी की वजह बता रहा है।
NewsApr 2, 2024, 10:36 AM IST
Haryana mass suicide: रेवाड़ी में दो बच्चों संग मां ने किया सुसाइड...3 महीने पहले पति ने लगा ली थी फांसी
रेवाड़ी शहर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। पता चलने पर तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों ने अलग-अलग समय पर दम तोड़ दिया। तीनाें के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
NewsApr 1, 2024, 11:32 AM IST
UP News: इटावा में साथी की सर्विस रिवाल्वर से SI ने खुद को किया Shoot...पत्नी ने SSP पर लगाए सनसनीखेज आरोप
यूपी के इटावा में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर ने 31 मार्च की रात साथी की सर्विस रिवाॅल्वर से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दारोगा के आत्महत्या करने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी खुदकुशी की वजह छुट्टी न मिलने की वजह बताई है।
NewsMar 26, 2024, 4:10 PM IST
MP News: भाई को मैसेज किया...3 बेटियों को फांसी पर लटकाया...फिर मां ने खुद कर ली खुदकुशी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामूहिक आत्महत्या की घटना से हड़कंप मच गया। एक मां ने पहले अपनी 3 बेटियों को फांसी पर लटकाया, फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। जिसमें दो बेटियों और मां की मौत हो गई है। एक बच्ची की सांसे चल रही हैं।
NewsMar 28, 2020, 11:51 AM IST
कोरोना के खौफ से मौत को लगाया था गले,अब रिपोर्ट निकली नेगेटिव
पुलिस के मुताबिक युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था और कहा जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित है। हालांकि युवक में वायरस की पुष्टि नहीं हुई और उसकी जांच की गई थी। इस युवक को एयरपोर्ट से अस्पताल में सीधे भर्ती कराया था।
NewsSep 24, 2019, 8:04 AM IST
यूपी में तनाव में पुलिसकर्मी, दो महिला सिपाहियों ने की खुदकुशी
हालांकि राज्य के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह पिछले दिनों पुलिस कर्मियों का तनाव कम करने के लिए उन्हें साप्ताहिक अवकाश देने का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन पुलिसकर्मियों की संख्या का कम होना भी आत्महत्या के बड़े कारणों में से एक है। क्योंकि इसके कारण पुलिसकर्मियों को कई कई घंटे काम करना पड़ रहा है।
NewsSep 3, 2019, 12:31 PM IST
तनाव में है यूपी पुलिस के अफसर और जवान, एएसआई ने की खुदकुशी
जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग के मिनिस्ट्रियल स्टॉफ में तैनात एएसआई धर्मेंद्र कुमार लखनऊ के सहारा एस्टेट में अपने साढ़ू के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि परिवारावालों का कहा है कि धर्मेन्द्र भदोही से सीतापुर पीएसी में ट्रांसफर होने के कारण तनाव में और अपना तबादला रूकवाने के लिए वह लखनऊ में अफसरों का चक्कर काट रहा था। लेकिन अफसरों ने उसकी एक नहीं सुनी।
NewsAug 23, 2019, 2:15 PM IST
बिहार में पुलिस लॉकअप में जूते के फीते से लगाई फांसी, मचा हड़कंप
पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के आरोप में मृतक का नाम श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया था और वह तिलौथू थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरका का रहने वाला था। उसको थाने में लाया गया था लेकिन पुलिस वालों की लापरवाही के कारण उसने थाने में ही फांसी लगा ली। प्रथम दृष्टया इंद्रपुरी थाना अध्यक्ष और संबंधित पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाई गई है।
NewsAug 16, 2019, 1:33 PM IST
तनाव में है पुलिसकर्मी, एक ही दिन तीन पुलिसकर्मियों ने की खुदकुशी
आज एक ही दिन में तीन पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या करने की खबर आ रही है। पहली घटना दिल्ली की है वहीं दूसरी घटना उत्तर प्रदेश की है। जहां एक दारोगा और एक सिपाही ने सरकारी पिस्तौल से गोलीमार कर आत्महत्या की है।
NewsAug 14, 2019, 9:57 AM IST
फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने गोली मारकर की खुदकुशी, अगले साल होने वाले थे रिटायर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीसीपी विक्रम कपूर ने अपने सरकारी आवास पर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने बताया कि आज करीब 6 बजे विक्रम कपूर ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
NewsJul 26, 2019, 7:41 PM IST
शारीरिक संबंध बनाने के बाद किया शादी से इनकार, लड़की ने की खुदकुशी
कानपुर में बीटीसी स्टूडेंट ने प्यार में धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। आरोपी ने तीन साल तक उससे अवैध संबंध बनाए। लेकिन जब शादी की बात चली तो लड़के ने अश्लील कमेंट वायरल किया। जिसके बाद पीड़िता ने फांसी लगा ली।
NewsJul 18, 2019, 8:20 PM IST
किसान ने फांसी लगाकर दी जान, मृतक पर बैंक व साहूकारों का था 15 लाख कर्ज
कुलपहाड़ तहसील के विजयपुर गांव निवासी 58 वर्षीय किसान हृदेश कुमार दिवेदी ने 11 वर्ष पहले खेती के लिए इलाहाबाद बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। लेकिन सूखा, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के चलते फसल खराब होने के चलते वह कर्ज की अदायगी नहीं कर सका। वर्तमान में कर्ज बढ़कर 12 लाख रूपए हो गया है। इसके अलावा ढाई लाख रूपए ग्रीन कार्ड ले रखा था। करीब एक वर्ष पहले किसान ने गांव के साहूकारों से 2 लाख रुपए लोन लिया। लेकिन चुकता नहीं कर पा रहा था।
NewsJul 5, 2019, 8:55 PM IST
कलह से तंग आकर पत्नी और तीन बच्चों समेत दे दी जान
एक शख्स ने सिर्फ इस वजह से पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। पति का काम अच्छा नहीं चल रहा था और वह शराब का लती भी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
NewsMar 15, 2019, 8:44 PM IST
बलात्कार के आरोपी ने की खुदकुशी
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र शिवहरे ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है।
NewsJan 9, 2019, 2:56 PM IST
महिला थानेदार की आत्महत्या की गुत्थी सुलझी
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक महिला थानेदार ने खुदकुशी कर ली थी। इनका नाम था सब इंस्पेक्टर अनामिका सिंह। लेकिन अब उनकी आत्महत्या की गुत्थी सुलझ गई है।
महिला एसआई को प्रताड़ित करने का आऱोपी कौशल राजपूत पुलिस गिरफ्त में आ गया है। वह मृतका से प्रेम करता था।