गर्मायी
(Search results - 11)NewsJul 11, 2020, 7:14 PM IST
राजस्थान में गर्मायी सियासत, फिर आमने सामने आए गहलोत और पायलट
राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब एक बार कोई मुख्यमंत्री बन गया है तो बाकी अन्य लोगों को शांत हो जाना चाहिए और सरकार और पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। गहलोत के इस बयान का इशारा सचिन पायलट की तरफ था।
NewsJun 7, 2020, 8:46 AM IST
'दामाद' पर गर्मायी पश्चिम बंगाल की सियासत, कौन हैं ये दामाद
एक दिन पहले ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रवासियों के प्रति संवेदनशील होने के लिए कहा है और उन्होंने कहा था कि कहा कि एक भी प्रवासी भूखा नहीं रहना चाहिए। लेकिन टीएमसी सांसद ने गैरजिम्मेदाराना बयान देकर पार्टी को मुसीबत में ला दिया है।
NewsFeb 7, 2020, 12:51 PM IST
बिहार में गर्मायी राजनीति, 'पोस्टर वार' के बाद अब 'शब्दबाण' में कूदे तेज प्रताप यादव
राजद नेता तेज प्रताप राज्य के सौढ़ी में नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में एक रैली को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी उनके पिता पर आरोप लगा रहे हैं औऱ उनका नाम बदल कर पटलूराम रख रहे हैं। लिहाजा वह भी राज्य के सीएम नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी का नाम बदल रहे हैं।
NewsJun 7, 2019, 11:17 AM IST
अकबर को लेकर फिर गर्मायी राजस्थान की सियासत, जानें क्या है मामला
महाराणा प्रताप की जयंती के बाद राज्य की राजनीति में अकबर की फिर से इंट्री हो गयी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने साफ कहा कि मुगल शासक अकबर औरतों के भेष में मीना बाजार जाता और वहां महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। लिहाजा उनका ये बयान राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस को नहीं पच रहा है।
NewsJun 4, 2019, 1:20 PM IST
गिरिराज सिंह के नीतीश की इफ्तार पार्टी पर तंज से बिहार में गर्मायी राजनीति
बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच सियासी लड़ाई जारी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जद यू को केन्द्रीय मंत्री मंडल में जगह नहीं दी तो नीतीश कुमार ने बिहार में कैबिनेट का विस्तार कर इसमें बीजेपी विधायकों को शामिल नहीं किया। लेकिन अब राज्य की सियायत दोनों दलों के बीच गर्माने लगी है। क्योंकि रमजान के महीने में नीतीश कुमार अल्पसंख्यक वोटों को साधने की तैयारी में जुटे हैं, इसके लिए उन्होंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
NewsApr 3, 2019, 9:17 AM IST
राजद नेता तेजप्रताप को मिली जान से मारने की धमकी, गर्मायी बिहार की राजनीति
राष्ट्रीय जनता दल की पारिवारिक लड़ाई चरम है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच राजनैतिक लड़ाई अब घर से बाहर दिखने लगी हैं। इसकी बीच अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को राजद के एक नेता ने जान से मारने की धमकी दी है।
NewsMar 26, 2019, 12:10 PM IST
जोशी के 'चिट्ठी बम' से गर्मायी राजनीति, कानपुर को सुनाया नेतृत्व का संदेश
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी की चिट्ठी से सियासी भूचाल आ गया है। जोशी ने अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर के लोगों को चिट्ठी लिखी है। जोशी का कहना है कि पार्टी का नेतृत्व नहीं चाहता है कि वह लोकसभा चुनाव लड़े।
NewsFeb 14, 2019, 10:16 AM IST
जानें क्यों गर्मायी ‘हिंदू मुशायरे’ से यूपी की सियायत
दो दिन पहले मुस्लिम से जुड़े कई राजनैतिक संगठनों ने एएमयू में सम्मेलन बुलाया था। जिसमें एआईएमएम के प्रमुख औवेसी को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन वह नहीं आए। जबकि उनके शामिल होने की खबर छात्रों को मिली उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
NewsJan 14, 2019, 9:42 AM IST
यूपी की सियासत गर्मायी, मायावती से मिले तेजस्वी और आज होगी अखिलेश से मुलाकात
उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन बनने के बाद राज्य का सियासी तापमान बढ़ने लगा है. अन्य राज्यों के राजनैतिक दलों ने इन दोनों दलों के बड़े नेताओं से मिलना शुरू कर दिया है. भविष्य की राजनैतिक संभावनाओं को देखते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव बेटे तेजस्वी यादव ने मायावती से मुलाकात की और आज वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मुलाकात करेंगे.
NewsJan 6, 2019, 5:10 PM IST
अवैध खनन पर सीबीआई छापे से यूपी में गर्मायी सियासत, अखिलेश और भाजपा में शुरू हुआ वाकयुद्ध
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसर बी. चंद्रकला और सपा नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ सीबीआई छापे के बाद यूपी की सियासत गर्मी गयी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज इस मामले में भाजपा पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया
NewsJan 5, 2019, 11:51 AM IST
राम मंदिर को लेकर किए गए गिरिराज सिंह के इस ट्वीट से गर्मायी सियासत
गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती।