गांधी परिवार
(Search results - 78)NewsAug 16, 2019, 8:35 PM IST
प्रियंका ने सोशल मीडिया में एक ट्वीट क्या किया अशोक गहलोत में बना दी एसआईटी, जानें क्या है मामला
फिलहाल राजस्थान में प्रियंका के एक ट्वीट के बाद एसआईटी के गठन पर भी चर्चा हो रही है। क्योंकि कोर्ट के सामने जो भी सबूत रखे गए थे उसके आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को बरी किया है, ये सबूत पुलिस ने कोर्ट में पेश किए थे। लिहाजा राज्य में फिर से एसआईटी के गठन पर ही सवाल उठने लगे हैं।
NationAug 16, 2019, 4:24 PM IST
क्या राजनीतिक दुश्मनी में सार्वजनिक जीवन की गरिमा भुला बैठे राहुल सोनिया
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लाल किले पर आजादी के जश्न से दूर रहे। जब कांग्रेस ने यह तय कर ही लिया है कि गांधी परिवार के अतिरिक्त पार्टी का कोई अस्तित्व है। तो फिर राहुल सोनिया की अनुपस्थिति को क्यों नहीं स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह से पूरे कांग्रेस की अनुपस्थिति मानी जाए। हालांकि दोनों नेता पार्टी मुख्यालय पर झंडोत्तोलन करते हुए देखे गए। लेकिन उनमें से किसी एक की लाल किले पर हो रहे समारोह में कम से कम औपचारिक रुप से ही उपस्थित रहना बेहतर होता।
NewsAug 11, 2019, 9:03 AM IST
कांग्रेस सोनिया शरणं गच्छामि, सोनिया फिर बनी अध्यक्ष लेकिन राहुल का फार्मूला हुआ दरकिनार
कांग्रेस को सोनिया गांधी के तौर पर करीब ढाई महीने बाद नया अध्यक्ष मिल ही गया, भले पार्टी इसे अंतरिम बता रही है। लेकिन पार्टी की कमान फिर गांधी परिवार के पास ही आई है। करीब बीस महीने पहले जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया था तब ये माना जा रहा था कि युवा नेतृत्व में अब पार्टी की कमान रहेगी। लेकिन सोनिया के वफादारों ने साफ कर दिया है कि पार्टी में अभी अनुभवी नेताओं को ही तरजीह दी जाएगी।
NewsAug 10, 2019, 1:53 PM IST
सीडब्लूसी की बैठक से प्रियंका मौजूद पर जानें क्यों सोनिया और राहुल निकले बाहर, आज लग सकती है अध्यक्ष के नाम पर मुहर
ये भी हो सकता है कि पार्टी चार कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त कर देश के चार हिस्सों में प्रभारी तौर से कार्य करने के लिए रणनीति तैयार करे। वहीं आज सुबह बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता वहां से बाहर निकल गए। हालांकि ये पहले ही कहा जा रहा था कि गांधी परिवार अध्यक्ष की बैठक में लिए जाने वाले फैसले के दौरान वहां पर मौजूद नहीं रहेगा।
NewsAug 10, 2019, 6:49 AM IST
गांधी परिवार से आज बाहर निकल सकती है कांग्रेस, गैर गांधी हो सकता है पार्टी का नया अध्यक्ष
आज सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक पार्टी के मुख्य कार्यालय में होगी। जहां नए अध्यक्ष पर पार्टी मोहर लगाएगी। पार्टी के ज्यादातर ने इसके पक्ष में की जल्द से जल्द नए अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाए। ताकि दोराहे पर खड़ी पार्टी को बाहर निकाल कर चुनावों की तैयारियां की जाए। आज की बैठक में इस्तीफे की जिद पर अड़े राहुल गांधी के स्थान पर नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला होगा।
NewsAug 9, 2019, 2:50 PM IST
कांग्रेस ने प्रणब दा से बनायी दूरी, सोनिया-राहुल नहीं पहुंचे भारत रत्न सम्मान कार्यक्रम में
प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने के समारोह में बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्या दलों के कई नेता मौजूद थे। लेकिन इसमें यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नदारद रहे। जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस साल भारत रत्न दिया गया है।
NewsAug 6, 2019, 5:37 PM IST
गांधी परिवार में अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर हुए दो फाड़, राहुल विरोध में तो प्रियंका पक्ष में उतरी !
संसद में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सदन में कांग्रेस के रुख पर नाराजगी जताई है। प्रियंका गांधी इसके पक्ष में नजर आ रही हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन नहीं किया है लेकिन वह इस अनुच्छेद को हटाने के पक्ष में है।
NewsJul 30, 2019, 7:08 PM IST
जानें गांधी परिवार के करीबी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने क्यों कहा कांग्रेस को अलविदा, दूसरी बार होंगे भाजपा में शामिल
संजय सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। संजय सिंह गांधी परिवार के करीबी नेताओं में माने जाते थे। हालांकि संजय सिंह पहले भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं संजय सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद अमेठी में कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनके जाने से पार्टी का एक बड़ा वर्ग भाजपा में शिफ्ट हो जाएगा।
NewsJul 22, 2019, 6:20 PM IST
'गांधी परिवार के अलावा कोई और कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 24 घंटे में टूट जाएगी पार्टी'
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता नटवर सिंह ने आखिरकार वह बात बोल ही दी। जिसे जानते तो सब थे, लेकिन बोलने का साहस कोई नहीं कर रहा था। गांधी परिवार के बिना कांग्रेस टूटकर बिखर जाएगी। नटवर ने आज यह बयान देकर सनसनी फैला दी है।
NewsJul 20, 2019, 6:42 PM IST
जानें क्यों गांधी परिवार शीला को देता था इतना सम्मान
दिल्ली में कांग्रेस की 15 साल तक सरकार बनाने वाली शीला दीक्षित कांग्रेस के रणनीतिकारों में रही हैं। खासतौर से दिल्ली की सियायत उनके नाम के बगैर पूरी नहीं हो सकती है। शीला राजीव गांधी की भी करीबी नेताओं में मानी जाती है और सोनिया गांधी की भी। क्योंकि उनकी कांग्रेस की राजनीति में एंट्री गांधी परिवार के कारण ही हुई।
NewsJul 20, 2019, 11:23 AM IST
जिस नरसंहार से मिली थी इंदिरा को राजनैतिक संजीवनी, क्या प्रियंका को भी सोनभद्र से वही है आस
सोनभद्र में हुए सामूहिक नरसंहार में आठ लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि अभी कई लोग घायल हैं और उनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। शुक्रवार को प्रियंका अपने लाव लश्कर के साथ सोनभद्र जाना चाहती थी। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आदेश पर प्रियंका को मिर्जापुर में ही रोक लिया गया। इसके बाद से ही प्रियंका वहां जाने की जिद कर रही हैं और जिला प्रशासन उन्हें वहां जाने नहीं दे रहा है।
NewsJul 17, 2019, 2:19 PM IST
अध्यक्ष तलाशने के कांग्रेसी नाटक का पटाक्षेप, प्रियंका गांधी वाड्रा को ही सौंपी जा सकती है पार्टी की कमान
देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार के अलावा कहीं और ठिकाना नहीं मिल रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के समापन के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने नया अध्यक्ष चुनने के लिए जबरदस्त कवायद का नाटक किया। लेकिन घूम फिर कर वह सभी गांधी परिवार पर ही भरोसा जताने के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए 'मिशन प्रियंका' का आगाज कर दिया है।
NewsJul 10, 2019, 6:08 AM IST
लोकसभा चुनाव हार के बाद आज अमेठी जाएंगे राहुल
अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी यहां से तीन बार सांसद रहे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर कब्जा जमाया।
NewsJul 9, 2019, 8:39 AM IST
...तो सिंधिया के इस कदम ने प्रियंका पर बढ़ा दिया है इस्तीफे का नैतिक दबाव
राहुल गांधी ने पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है और यही फार्मूला इस्तीफा देने वाला हर नेता अपना रहा है। लिहाजा अब प्रियंका पर भी नैतिक तौर पर इस्तीफे का दबाव बन गया है। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कहा था कि राहुल गांधी ने साहसिक कदम उठाया है।
NewsJul 4, 2019, 10:45 AM IST
तो क्या कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल नहीं होगा गांधी परिवार !
फिलहाल राहुल गांधी अगले तीन चार दिनों में होने वाली कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक से भी दूर रहेंगे। यही नहीं गांधी परिवार का कोई सदस्य सीडब्लूसी की इस बैठक में शामिल नहीं होगा, जिसके बाद बीजेपी सीधे तौर पर गांधी परिवार पर वंशवाद का आरोप नहीं लगा सकेगी।