NewsJun 24, 2020, 9:21 AM IST
चीन के साथ एलएसी पर विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के सैन्य अफसरों के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। वहीं अब दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने के लिए तैयार हो गई हैं। पिछले हफ्ते भारत और चीन के सैनिकों के बीच में झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे, जबकि चीन ने भी माना कि उसके कमांडर सहित कई सैनिक मारे गए हैं। लेकिन अभी तक चीन सैनिकों की संख्या नहीं बता रहा है। क्योंकि चीन को डर है कि इसका खुलासा होने के बाद उसकी विश्वस्तर पर तौहीन हो जाएगी।
NewsJun 22, 2020, 7:46 PM IST
चीन लगातार साजिशें कर रही है। पहले तो उनसे अपने देश के सैनिकों के बारे में किसी भी तरह की खबर नहीं दी। यहां तक कि अभी तक चीनी सरकार का भी कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन चीन के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम ने बताया है कि चीन के 20 से कम सैनिक मरे हैं।
NewsJun 22, 2020, 2:18 PM IST
नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार भारत के लिपुलेख, कालापानी, लिंपियाधुरा पर दावा कर रहा है। लेकिन वह चीन के कब्जे से अपनी जमीन अभी तक नहीं छुड़ा पाया है। नेपाल की जमीन पर चीन ने पिछले तीन साल से कब्जा किया हुआ है और नेपाल की सरकार खामोश बैठी है।
NewsJun 21, 2020, 11:46 AM IST
हालांकि देश में राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां कोरोना के 15413 नए मामले सामने आए हैं वहीं देश में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुई है। देश में इस दौरान 13920 संक्रमित इस बीमार से उबरे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
NewsJun 20, 2020, 9:49 AM IST
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3827 नए मामले सामने आए हैं और मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,24,331 तक पहुंच गई है जबकि राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,893 हो गई।
NewsJun 19, 2020, 12:25 PM IST
पीएम मोदी आज दोनों देशों के बीच तनाव के मुद्दे पर 17 राजनैतिक दलों के मुखियाओं के साथ रूबरू होंगे। ये बैठक वर्चुअली होगी और इसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और मायावती के साथ ही 13 दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। हालांकि इस बैठक में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को नहीं बुलाया गया है और दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को भी बैठक से दूर रखा गया है।
NewsJun 18, 2020, 12:36 PM IST
राजस्थान में कांग्रेस ने अपने विधायकों को पॉलिटिकल क्वारंटिन कर दिया है। पिछले एक हफ्ते से कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिसार्ट में ठहरा रखा है। क्योंकि भाजपा ने संख्या बल न होने के बावजूद राज्य में दूसरे प्रत्याशी को उतार दिया है। जिसको लेकर पार्टी में खौफ है।पार्टी को लगता है कि कुछ विधायक भाजपा खेमें में जा सकते हैं। राज्य में राज्य सभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है और पार्टी ने दस जनपथ के करीबी माना जाने वाले केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगें को उतारा है।
NewsJun 18, 2020, 8:30 AM IST
सीमा पर भारत-चीन का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में देश ने 20 जवानों को खोया है और कई सैनिक अभी घायल हैं। इस घटना के बाद से ही देश में चीन के खिलाफ आक्रोश है और चीनी उत्पादों का बायकॉट किया जा रहा है।
NewsJun 17, 2020, 1:31 PM IST
हालांकि चीनी सरकार और सेना ने अभी तक इस बात को नहीं स्वीकारा है कि उसके 40 से ज्यादा सैनिक मरे हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि भारत ने कल ही स्वीकार कर लिया था कि उसने इस झड़प में 20 बहादुर सैनिकों को खोया है। लेकिन जो जानकारी अब सामने आ रही हैं उसके मुताबिक भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में चीनी सेना का कमांडिंग अफसर भी मारा गया है और उसके करीब 40 जवान हताहत हुए हैं।
NewsJun 17, 2020, 9:12 AM IST
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच लद्दाख में सोमवार की रात भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। वहीं चीन के कम से कम 43 सैनिकों के मारे जानेन या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
NewsJun 17, 2020, 9:07 AM IST
चीन ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है और भारतीय जवानों पर हमला किया है। लेकिन इस झड़प में भारत से ज्यादा चीन को नुकसान पहुंचने की जानकारी आ रही है। हालांकि चीनी सरकार इस पर भी साजिश कर रही है और हर तरह की जानकारी दुनिया के सामने से छिपा रही है।
NewsJun 17, 2020, 8:56 AM IST
असल में चीन भारत से डरा हुआ है। इसके कई कारण हैं। आर्थिक तौर पर भारत मजबूत हो रहा है और दुनिया में चीन के खिलाफ बन रहे माहौल को देखते हुए चीन सबका ध्यान भटकाना चाहता है। यही नहीं चीन को लग रहा है कि दुनिया उसके खिलाफ खड़ी हो सकती है और इसका नेतृत्व भी भारत कर सकता है। लिहाजा चीनी सरकार दुनिया का ध्यान भटकाने और भारत को कमजोर साबित करने के लिए साजिश कर रहा है।
NewsJun 16, 2020, 11:22 PM IST
फिलहाल दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी है और पीएम मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अफसरों की बैठक चल रही है। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सेना के बड़े अफसरों के साथ बैठक कर चुके हैं। गृहमंत्री के साथ सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे।
NewsJun 16, 2020, 6:23 PM IST
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक भिड़त में दोनों देशों को नुकसान पहुंचा है। इसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। जैसे ही ये खबर मीडिया में आयी। बाजार लाल निशान की तरफ जाने लगा।
NewsJun 16, 2020, 5:56 PM IST
चीनी विदेश मंत्रालय ने झड़प के लिए भारतीय सैनिकों को जिम्मेदार बताया है और कहा कि चीनी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों ने पहला हमला किया। वहीं चीनी सरकार अभी तक अपने सैनिकों के मारे जाने को लेकर खुद को बेखबर बता रही है और दुनिया के सामने सही जानकारी नहीं दे रही है।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल