चुनावों
(Search results - 190)NewsNov 11, 2019, 10:49 AM IST
बालासाहेब ठाकरे की भीष्म प्रतिज्ञा को तिलांजलि देगी शिवसेना!
राज्य में शिवसेना को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार बनाने का न्योता दिया है और शिवसेना को सोमवार तक सरकार बनानी है। वहीं इसी बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने बयान दिया है कि अगर शिवसेना के पास आंकड़ा न होता तो वह सरकार बनाने का दावा नहीं करते। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर ये भी है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के सीएम बन सकते हैं।
NewsNov 8, 2019, 8:47 AM IST
गेस्ट हाउस कांड को लेकर फिर 'मुलायम' हुईं माया
इस साल लोकसभा चुनाव में करीब ढाई दशक के बाद मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती एक ही मंच पर दिखे। मायावती ने मुलायम सिंह के लिए मैनपुरी में वोट भी मांगे और मुलायम ने मायावती की जमकर तारीफ की। लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन बनाकर दोनों दलों इतिहास तो रचा लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं चला।
NewsSep 30, 2019, 8:10 PM IST
बिहार में बारिश की तबाही से हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की सूची तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
बिहार के कई इलाकों में पिछले चार दिन से तेज बारिश हो रही है। राज्य में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है
NewsSep 10, 2019, 2:22 PM IST
हाथ न हाथी अब अखिलेश करेंगे अकेले साइकिल की सवारी
पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों में किसी भी राजनैतिक दल के साथ नहीं करने का फैसला किया है। पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ और लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन किया था।
NewsSep 4, 2019, 9:35 AM IST
राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खेला बड़ा कार्ड, क्या चलेगा पार्टी का जादू
असल में राजद ने अतिपिछड़ों को लुभाने के लिए नया दांव खेला है। पार्टी का दावा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य के अतिपिछड़ों को उनके अधिकार मिलेंगे। असल में बिहार में साठ फीसदी आबादी अतिपिछड़ों की है और ये फिलहाल बंटे हुए हैं। अभी तक राजद मुस्लिम और यादवों के बलबूते सत्ता पर काबिज रही लेकिन इन दोनों जातियों में कमजोर होने के बाद पार्टी को अतिपिछड़ों का याद आ गई है।
NewsJul 12, 2019, 6:45 PM IST
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शीला का बढ़ा कद, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं हो पाया था। इसके पीछे कांग्रेस के नेता शीला दीक्षित को ही मानते हैं। जबकि आप दिल्ली में कांग्रेस से गठजोड़ के लिए काफी प्रयास करती रही लेकिन पार्टी ने आप के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं किया। इस मामले में शीला के सामने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की भी एक नहीं चली।
NewsJul 3, 2019, 6:15 PM IST
कांग्रेस को अचानक क्यों सताने लगी है बहुसंख्यकों की याद
कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा से सबक लेते हुए, अपने पुराने वोट बैंक को दोबारा अपने साथ जोड़ने के मकसद से बहुसंख्यकों को लुभाना चाह रही है। कांग्रेस प्रवक्ताओं द्वारा पिछले कुछ दिनों में दिये गए बयानों पर नजर डाले तो इससे यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस अब बहुसंख्यकों वाली समग्र राजनीति की तरफ आगे बढ़ना चाहती है।
NewsJun 26, 2019, 8:17 PM IST
सीपीएम ने माना, सबरीमला मंदिर मुद्दे ने चुनावों में पहुंचाया नुकसान
सीपीएम के मुखपत्र ‘देशभिमानी’ में कहा गया है कि सबरीमला में महिलाओं के प्रवेश के मसले को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा ने चुनावी अभियान में खूब भुनाया। इसका पार्टी ‘समर्थकों’ पर ‘बड़ा असर’ पड़ा।
NewsJun 26, 2019, 5:44 PM IST
गठबंधन से फायदा उठाने के बाद मायावती की नजर 2022 चुनावों पर
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में ये साफ संकेत दे दिये हैं एक बार फिर पार्टी संगठन में बदलाव किया जाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 कि तैयारियों में मुस्लिम और दलित नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।
NewsJun 13, 2019, 6:00 PM IST
दिसंबर तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, शिवराज को बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ महीने का समय लग सकता है। यह प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर तक खिंच सकती है। इसलिए माना जा रहा है दिसंबर तक अमित शाह अपने पद पर बने रह सकते हैं।
NewsJun 9, 2019, 10:50 AM IST
हारे टीपू पर अंकल अमर का तीखा तंज, जाने क्या कहा पूर्व एसपी नेता ने
अमर सिंह कभी मुलायम सिंह के सबसे करीबी नेता माने जाते थे। यूपी में मुलायम सिंह की दो सरकारों में अमर सिंह की तूती बोलती थी और पार्टी के भीतर लिए जाने वाले सभी फैसलों में अमर सिंह की राय ली जाती थी। लेकिन एसपी की कमान अखिलेश यादव के पास जाते ही अखिलेश यादव ने अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया था। हालांकि उससे पहले मुलायम के दबाव में अमर सिंह को राज्यसभा का सांसद बनाया था।
NewsJun 4, 2019, 1:29 PM IST
अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर वार, बताया बेटे की हार के लिए जिम्मेदार
ठेस के चलते अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वैभव गहलोत की हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट जोधपुर की सीट से पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। लिहाजा इन चुनावों में वैभव की करारी हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
NewsJun 4, 2019, 11:40 AM IST
योगी का मास्टर स्ट्रोक, 2022 के चुनावों से पहले एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा प्रदेश का हर कोना
उत्तर प्रदेश की चुनावी सियासत में सड़क परियोजनाओं का अहम किरदार रहा है। 2017 के विधानसभा चुनावों में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा-लखनई ताज एक्सप्रेस वे के सहारे चुनावों में बाजी मारने की कवायद की थी। वहीं 2007 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे चुनावी बाजी अपने पक्ष में करने की कवायद की थी।
NewsJun 3, 2019, 3:11 PM IST
भाजपा की विजय यात्रा के लिए गाड़ी देने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लहूलुहान किया
लोकसभा चुनाव के दौरान पुरुलिया में हिंसा की काफी घटनाएं सामने आईं। यहां भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला था।
NewsMay 28, 2019, 7:46 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद
आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी।