जबलपुर
(Search results - 33)NewsFeb 17, 2019, 2:47 PM IST
अनियंत्रित बस पलटी, तीन की मौत
जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी तभी करौंदा नाला में बस अनियंत्रित हो गई और वह खाई में जा गिरी।
NewsFeb 16, 2019, 4:52 PM IST
सिहोर के शहीद बेटे का शव देख नम हुई आंखे
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की मझोली तहसील के खुडावल गाँव के अश्वनी काछी का जब पार्थिव शरीर अपने गांव पहुंचा तो लोग भावुक हो गए।
NewsFeb 15, 2019, 3:32 PM IST
जबलपुर का एक सपूत अश्वनी भी हुआ पुलवामा में शहीद
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों में जबलपुर सिहोरा तहसील के एक सपूत भी शामिल हैं। जिसके बाद से पूरे गाँव में मातम का माहौल है।
सीआरपीएफ की 35 बटालियन में कार्यरत अश्वनी कुमार काछी (30) की शहादत की खबर गुरुवार रात पिता को फोन पर मिली, तो वे अवाक रह गए।NewsFeb 14, 2019, 8:07 PM IST
विदेशी दुल्हन देसी दूल्हा
ऑस्ट्रिया की जुलेला को जबलपुर के गौरव से प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने भारत आकर सात फेरे लिए। दोनों का इश्क लंदन में परवान चढ़ा। जिसके बाद सात समंदर पार का फासला भी उसके आगे नतमस्तक हो गया।
NewsJan 31, 2019, 8:09 PM IST
जबलपुर एसपी ने गली में खेली क्रिकेट
जबलपुर के धामपुर में पहुंचे एसपी अमित सिंह बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आए। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के क्रिकेट खेलते देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और हाथ में बल्ला थाम लिया, इस दौरान बच्चों ने जहां बालिंग की तो एसपी अमित सिंह ने बैटिंग की। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
NewsJan 12, 2019, 3:40 PM IST
जबलपुर से जब्त किए हवाला कारोबार के 35 लाख रुपए
अवैध हवाला कारोबार से जुड़े एक मामले में जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओमती थाना पुलिस के तीन युवको को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 लाख रु नगद बरामद किए है।
NewsJan 8, 2019, 6:33 PM IST
लाखों का चना जलकर खाक
जबलपुर में एक अनाज के गोदाम में आग लग गई। जिसमें लाखों का चना जलकर ख़ाक हो गया।
NewsJan 8, 2019, 4:34 PM IST
कपड़ा चोर के कपड़े उतरवाए
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति मॉल में चोरी करता हुआ पकड़ा गया। उसने मॉल से कपड़े चुरा कर पहन लिए।
NewsJan 3, 2019, 2:16 PM IST
जबलपुर में शौचालय में रहने के लिए मजबूर हुई महिला
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का राज आने के बाद राज्य की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। ताजा मामला है जबलपुर का। यहां एक महिला को शौचालय में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
NewsDec 1, 2018, 5:05 PM IST
कांग्रेसी गुंडों ने पत्रकार को बेरहमी से मारा
जबलपुर के मशहूर बिल्डर और कांग्रेस नेता सत्यम जैन और मयूर जैन ने एक पत्रकार का अपहरण कर लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
Madhya PradeshNov 24, 2018, 3:34 PM IST
मध्य प्रदेशः वोट के लिए कुछ भी करेगा
चुनाव में मतदाताओं का ध्यान खींचने के लिए नेता कई अनोखे तरीके अपनाते हैं। कुछ ऐसा ही किया जबलपुर उत्तर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कल्लन गुप्ता ने। वह नाच-नाच कर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बीच रोड पर डांस करके नेताजी का वोट मांगने का लोग पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि नेताजी के डांस मूव पर जनता का मूड क्या बदलता है, यह तो मतगणना के दिन ही पता चलेगा।
Madhya PradeshNov 20, 2018, 4:33 PM IST
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस मांग रही है जनता से मदद
मध्य प्रदेश में चुनाव कितना महत्वपूर्ण हो गया है, इसकी झलक दिखी जबलपुर में। जहां शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस जनता के बीच जाकर मदद मांग रही है।
NewsNov 9, 2018, 3:22 PM IST
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने की आत्मदाह की कोशिश (वीडियो)
टिकट बंटवारे के बाद मध्य प्रदेश में कई स्तरों पर असंतोष की खबर आ रही है। ताजा समाचार जबलपुर का है। जहां हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू को टिकिट मिलने से पार्टी के वरिष्ठ नेताओ मे आक्रोश है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह मामा टिकट वितरण को लेकर सड़क पर उतर आए। अवतार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ आत्मदाह करने बीजेपी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। अवतार का कहना था कि पार्टी ने फिर एक बार अकाली दल के चेहरे को टिकट दे दिया है, जो उन जैसे सैकड़ो नेताओं के साथ विश्वासघात है। लंबे समय से पार्टी की सेवा करने के बावजूद एक बार फिर बब्बू को टिकिट देना गलत है ।
जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट की टिकट अकाली प्रमुख प्रकाश सिंह बादल के दबाव मे एक बार फिर बब्बू को दे दी गई है। जिससे अवतार सिंह नाराज हैं। प्रदर्शन के दौरान अवतार सिंह मामा बेहोश हो गए जिन्हे कार द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।NewsNov 7, 2018, 12:24 PM IST
जबलपुर में पुलिस के सामने लुटेरों की पिटाई (वीडियो)
जबलपुर में एक महिला को लूट कर भाग रहे दो युवकों को लोगों ने जमकर पीटा। यह लुटेरे महाराष्ट्र हाई स्कूल के पास दीपावली की खरीददारी करने आई महिला का बैग छीन कर बाइक से भाग रहे थे।
NewsOct 22, 2018, 1:56 PM IST
इसलिए आपको त्योहारों पर नहीं मिलता है रेल का कन्फर्म टिकट
जबलपुर में एक फर्जी टिकट रैकेट का खुलासा हुआ है, जो कि फर्जी आईडी बनाकर रेल टिकट बुक करता था। इन लोगों ने फर्जी तरीके से 15 लाख के टिकट बुक कराए थे। खास बात यह है कि यह रैकेट देश भर में फैले ट्रेन टिकट दलालों के जाल का मात्र एक छोटा हिस्सा है। ऐसे दलालों की वजह से ही आम लोगों को त्योहारों पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता है।