जिला मुख्यालय  

(Search results - 5)
  • Timber recovered in UP GorakhpurTimber recovered in UP Gorakhpur

    NewsFeb 9, 2019, 4:16 PM IST

    कीमती सागौन बरामद किया गया

    यूपी के नरसिंहपुर से दो लाख से अधिक का सागौन एवं 20 लाख का डंफर सागौन की तस्करी करते पकड़ा गया। इसके साथ दो आरोपी गिरफ्तार भी किए गए हैं। 
    यह लोग गोरखपुर के जंगलों से अवैध कटाई कर डंपर में गिट्टी के नीचे सागौन दबाकर ले जा रहे थे। तस्करी मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिला मुख्यालय के बिपतपुरा के पास उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई नरसिंहपुर वन विभाग ने की। 
     

  • Three people die in road accident in ChhattisgarhThree people die in road accident in Chhattisgarh

    NewsJan 26, 2019, 4:22 PM IST

    छत्तीसगढ़ में वाहन के पुल के नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत

    जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर बोंदाटिकरा गांव में आज सुबह दस बजे बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट नीचे गिर गयी। इस घटना में वाहन में सवार चार लोगों में से चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Wild animal killed villegersWild animal killed villegers

    NewsJan 7, 2019, 5:55 PM IST

    जंगली हाथी ने मचाया आतंक

    छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालय सूरजपुर से आठ किमी दूर ग्राम देवनगर में घुसे एक हाथी ने महिला समेत दो लोगों को कुचल दिया। हाथी के हमले से एक ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हुआ है। तीन दिन के भीतर हाथी के हमले से चार लोगों की मौत ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। रविवार पूरे दिन हाथी देवनगर बस्ती में ही विचरण करता रहा। जिससे देवनगर सहित आसपास के गांवों में लोग दहशत में हैं।

  • Hooliganism on petrol pump of MPHooliganism on petrol pump of MP

    NewsDec 13, 2018, 6:34 PM IST

    पेट्रोल पंप पर गुंडों का हंगामा

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में खोंप गांव का युवा ग्रामीण सत्येंद्र सिंह बुधवार देर रात जवाहर पेट्रोल पंप पर अपनी बाईक में पेट्रोल डलवा रहा था। इसी दौरान दो युवक बाईक पर सवार होकर आए और पेट्रोल भराने को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान उक्त युवक पर कट्टे से हमला कर दिया। जहाँ पहला फायर  मिस हो जाने पर कट्टे की बट से युवक की सर पर हमला कर दिया और गाड़ी स्टार्ट करके वहां से भाग गए। उक्त वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
    यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय शहर के बीचों बीच की है। 

  • Naxal attack in CG bijapurNaxal attack in CG bijapur

    NewsNov 14, 2018, 1:39 PM IST

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर से नक्सली हमला

    नक्सलियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर अटैक किया है। ये हमला आज सुबह नौ बजे आइईडी के जरिए किया गया। हमले का निशाना BSF की 214 बटालियन के जवान थे। 

    यह घटना महादेव घाट इलाके की है। जहां श्रृंगार-बहार नाले के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। जो कि बीजापुर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर है। 

    इस ब्लास्ट में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने घायल जवानों पर फायरिंग भी की। घटनास्थल पर बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई है। घटना के बाद भी देर तक गोलीबारी जारी रही। 

    हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। घायलों के नाम  सब-इंस्पेक्टर नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह हैं जो बीएसएफ के हैं। इसके अलावा डीआरजी का एक जवान गणपति वासन हैं और सिविलियन ड्राईवर भी इस घटना में घायल हुआ है। 

    सभी घायलों को बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल दो जवानों को जहाज से रायपुर भेजा जा रहा है।