ड्यूटी
(Search results - 32)ViralJul 30, 2018, 4:53 PM IST
पूर्व सरपंच को गिरफ्तार करने पहुंचे चौकी इंचार्ज का पिस्तौल लहराता वीडियो वायरल
हरियाणा के सिरसा के गांव कुत्ताबढ़ के पूर्व सरपंच व सहकारी समिति के प्रधान रहते हुए पेड़ काटने के आरोपी त्रिलोक सिंह को मल्लेकां चौकी की पुलिस गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पुलिस के साथ विवाद खड़ा हो गया। पुलिस और आरोपी पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। आरोपी पक्ष ने मल्लेकां चौकी इंचार्ज पर तैश में आकर पिस्तौल निकालने और बदसलूकी करते हुए अपहरण करने का आरोप लगाया। वहीं चौकी इंचार्ज ने आरोपी त्रिलोक सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने संबंधी अनेक शिकायतों के आधार पर रानियां पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। अब मामले की जांच रानियां थाना प्रभारी कर रहे हैं। इस पूरे विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
NationJul 24, 2018, 5:05 PM IST
सर्जिकल स्ट्राइक का असरः पाकिस्तानी सेना में अब तक दहशत
पाक सेना को इस बात का डर सता रहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा के पार फिर कार्रवाई कर सकती है। इसीलिए चुनावी ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों की जरूरत के बावजूद पाकिस्तान ने भारतीय सीमा से सैनिकों की संख्या में कटौती नहीं की है। पाक में 25 जुलाई को है मतदान