तबाही
(Search results - 47)NewsDec 31, 2018, 7:37 PM IST
देखिए तबाही का कितना सामान साथ लाए थे पाकिस्तानी 'बैट' के जवान
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भारतीय सेना ने बैट के हमले की कोशिश को नाकामयाब करते हुए दो बैट कमांडो को मार गिराया। नववर्ष के मौके पर पाकिस्तान भारतीय सेना पर बड़े हमले की फिराक में था।
WorldDec 23, 2018, 2:28 PM IST
इंडोनेशिया में सुनामीः सुंडा द्वीप पर हर ओर तबाही का मंजर
इंडोनेशिया के सुंडा द्वीप में शनिवार रात ज्वालामुखी फटने से आई सुनामी में कम से कम 168 लोगों की मौत हो गई और लगभग 750 लोग घायल हो गए। इस दौरान करीब 20 मीटर ऊंची लहरें उठीं जिसने होटलों सहित सैकड़ों मकानों को नष्ट कर दिया। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अनाक क्राकाटाओ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन सुनामी का कारण हो सकता है। सुनामी के बाद बड़े इलाके में तबाही का मंजर देखा जा सकता है।
WorldDec 23, 2018, 1:02 PM IST
इंडोनेशिया में सुनामीः सुंडा द्वीप पर भारी तबाही, 168 की मौत; सैकड़ों घायल
सुनामी की वजह से तटीय क्षेत्र में बनी दर्जनों इमारतें मिट्टी में जमींदोज। सुनामी के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं हुई थी।
NewsDec 1, 2018, 2:46 PM IST
उत्तराखंड पर फिर मंडरा रहा है भयानक तबाही का खतरा
उत्तर पश्चिम के गढ़वाल-कुमाऊं मंडल में एक बड़ा भूकंप आ सकता है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। 27 साल पहले उत्तरकाशी में 6.8 रिक्टर स्केल भूकंप से भीषण तबाही हुई थी। लेकिन इस बार का भूकंप 8.7 रिक्टर या इससे भी ज्यादा हो सकता है।
WorldOct 17, 2018, 11:32 AM IST
NewsOct 11, 2018, 9:44 AM IST
'तितली' तूफान हुआ बेहद विकराल, आंध्रप्रदेश में भी अलर्ट
राज्य सरकार ने पहले ही पांच तटीय जिलों में चक्रवात के आगमन से पहले निचले क्षेत्रों और कच्चा मकानों में रहने वाले 3 लाख से अधिक लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
NewsAug 31, 2018, 9:37 AM IST
NewsAug 23, 2018, 11:32 AM IST
NewsAug 19, 2018, 6:07 PM IST
NewsAug 19, 2018, 5:15 PM IST
NewsAug 19, 2018, 12:15 PM IST
केरल में तबाही के बीच सामने आई इंसान के पालतू जानवरों से प्रेम की अनोखी मिसाल
केरल में आई बारिश और बाढ़ से आई सदी की सबसे बड़ी तबाही के बीच एनडीआरएफ, थल, जल, वायु सेना के साथ मिलकर राहत और बचाव के कामों में लगा हुआ है। इसी दौरान राज्य के त्रिशूर जिले में इंसान के पालतू जानवर से प्यार की अनोखी मिसाल सामने आई। यहां एक महिला ने अपने घर को अपने 25 कुत्तों के बिना छोड़ने से इनकार कर दिया।
NewsAug 18, 2018, 2:41 PM IST
केरल में सदी की सबसे बड़ी तबाही, प्रधानमंत्री ने खुद संभाला मोर्चा
केरल में बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। राज्य में सदी के सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा में 324 लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर हो गए है। राज्य पर आए इस संकट के बाद केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। पीएम मोदी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है।V
NationAug 16, 2018, 12:02 PM IST
केरल में तबाही, आसमान से आफत बरस रही है
पिछले कई दिनों से केरल में हो रही बारिश ने राज्य में विकराल हालात पैदा कर दिए हैं। हालांकि बीच में बारिश कम हुई थी लेकिन बुधवार से फिर से भारी बारिश ने हालात को बद से बदतर कर दिया है। बारिश, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
NewsAug 10, 2018, 3:33 PM IST
उत्तरकाशी में खीर गंगा की प्राकृतिक झील टूटी, धराली में तबाही
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण झिंडा बुग्याल एरिया में भारी भूधसाव हो गया था। यहां खीर गंगा पर एक प्राकृतिक झील बन गई थी। अब यह झील अचानक टूट गई। इसका पानी गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में घुस गया। इस कारण गंगोत्री हाईवे पर मलवा जम गया। लगभग 50-60 दुकानों में भी पानी एवं मलवा घुस गया है। मलवे की चपेट में प्राचीन कल्प केदार मंदिर का एक हिस्सा भी आ गया है।
NationJul 28, 2018, 4:08 PM IST
देश के उत्तरी हिस्से में आफत की बारिश, ताजमहल परिसर पानी-पानी, यूपी में 58 मौतें
देश के इलाकों में तबाही की बारिश जारी है। भारी बारिश से यूपी में अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजनगरी आगरा में बारिश आफत बनकर बरस रही है।