दरोगा
(Search results - 16)NewsSep 22, 2019, 9:00 PM IST
दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्मदाह की कोशिश, बचाने में पुलिसवाला भी झुलसा
प्रयागराज के पास हंडिया में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देने के लिए गई थी। लेकिन उसने पत्नी के साथ आत्मदाह की प्रयास किया। उन दोनों को बचाने की कोशिश में पुलिस का दरोगा झुलस गया।
NewsSep 7, 2019, 7:56 PM IST
इसे साहस कहें या बेवकूफी
कानपुर में गणपति पंडाल के पास पुलिस को एक लावारिस अटैची मिली। जिसे स्थानीय दरोगा ने सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। उनके इस साहस के लिए लोगों ने तारीफ तो की। लेकिन अगर इसमें बम होता तो क्या होता?
NewsAug 25, 2019, 9:34 AM IST
ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया हरियाणा पुलिस के दरोगा-दीवान को
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर थाने में तैनात दरोगा ओमप्रकाश और हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह लखनऊ हाईकोर्ट में किसी सरकारी कार्य से आए थे। इन लोगों को वापस अंबाला जाना था और ये अपनी निजी वाहन से आए थे। इन लोगों को सीतापुर से पलिया, शाहजहांपुर होते हुए अंबाला जाना था। लेकिन गूगल मैप धोखा दे गया। गलती से ये लोग धौरहरा होते हुए सिसैया क्रशर तक तो पहुंच गए, लेकिन बाद रास्ता भटक गए।
NewsJul 29, 2019, 8:10 AM IST
वर्दी वाले की गुंडागर्दी
कानपुर में एक युवक ने दरोगा से मांगा मोबाईल नंबर क्या मांग लिया। उसपर दरोगा ने थप्पड़ों की बरसात कर दी और बोला कि तेरी चर्बी निकाल दूंगा।
NewsJul 16, 2019, 1:57 PM IST
यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दो ईनामी बदमाशों को किया ढेर
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात सामने से आते दिखाई दिए जिसपर पुलिस ने जैसे ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें चेकिंग कर रहे दरोगा अजय पंवार घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें एक सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व दोनो पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
NewsJul 12, 2019, 5:48 PM IST
पति को गिरफ्तार करने की धमकी देकर दरोगा करता रहा रेप, महिला के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी पुलिसवालों ने उसके पति का एनकाउंटर करने की धमकी देकर ज्यादती की और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने चेतावनी देते हुए दोनों पुलिस कर्मियों ने एक माह तक जुर्म किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोनों पर केस दर्ज कराया है।
NewsJan 19, 2019, 2:55 PM IST
यूपी में वाहन चेंकिंग कर रहे दरोगा पर चढ़ाई बोलेरो
घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने बोलेरो व उसके चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल दारोगा को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
NewsNov 1, 2018, 10:49 AM IST
कोर्ट परिसर में वकीलों ने दो दरोगाओं को पीटा, एसपी के साथ भी अभद्रता
एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि परिसर में ही कुछ वकीलों ने उनके साथ अभद्रता की। उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास हुआ। अभद्रता को लेकर जब पीआरओ विनोद मिश्रा और हमराह दरोगा प्रदीप बीच बचाव करने लगे तो उनके साथ मारपीट की गई।
NewsOct 30, 2018, 2:21 PM IST
दरोगा पर भारी पड़ा फौजी को थप्पड़ मारना
उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दरोगा और युवा फौजी में बीच सड़क पर झगड़ा हो गया। वजह इतनी सी थी कि दरोगा ने उस बाइक सवार फौजी से लिफ्ट मांगी थी।
NewsOct 20, 2018, 1:45 PM IST
NewsOct 8, 2018, 1:56 PM IST
एमपी में वर्दी वाला शराबी
मध्य प्रदेश के सीधी में पुलिस का एक शराबी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दरोगा चन्द्रमणि पांडेय शराब पीकर सड़क कर लेटा हुआ है।
NewsSep 12, 2018, 10:28 AM IST
उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से चौकी इंचार्ज की जमकर नोकझोंक
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मौका था 'भारत बंद' का। यहां अल्मोड़ा के जैंती में जब कांग्रेस कार्यकर्ता 10 सितंबर को जबरन स्कूल बंद कराने पहुंचे तो चौकी इंचार्ज सुनीता नेगी ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। क्षेत्रीय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और चौकी प्रभारी सुनीता नेगी के बीच इस मामले को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। कॉलेज की लड़कियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया। बंद के बहाने कथित तौर उनसे छेड़छाड़ भी की गई। जब यह बात कुंजवाल को बताई गई तो वे दरोगा पर पार्टी विशेष का एजेंट होने का आरोप लगाने लगे। लेकिन महिला दारोगा दबाव में नहीं आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
NewsSep 4, 2018, 3:32 PM IST
भूमि विवाद में रिटायर्ड दरोगा की हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद
इलाहाबाद के शिवकुटी थान क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारे गए अब्दुल समद उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई है।
NationAug 8, 2018, 11:52 AM IST
घुसखोर दरोगा पर एसपी का चाबुक
उत्तर प्रदेश के हापुड में एसपी ने अपने ही दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। एसपी ने यह आदेश दरोगा विनोद कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद दिया है।
NationAug 2, 2018, 5:29 PM IST
सिपाही ने लगाया अपने ही अधिकारियों पर अवैध खनन को संरक्षण देने का आरोप
सहारनपुर के बेहट थाने में तैनात एक सिपाही ने अपने ही इंसपेक्टर, सीओ, एसडीएम, खनन अधिकारी पर अवैध वसूली कराने और खनन माफियाओं को सरंक्षण देने के आरोप लगाए हैं।