दलों
(Search results - 323)NewsAug 30, 2020, 10:19 AM IST
नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल
असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है।
NewsAug 27, 2020, 7:58 PM IST
विलय होगा या फिर एनडीए का हिस्सा बनेगे मांझी, लेकिन तय है महागठबंधन को होगा नुकसान
पटना में आज हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मांझी ने नीतीश कुमार से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। फिलहाल इस मुलाकात को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
NewsAug 26, 2020, 8:07 AM IST
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों का होगा टेस्ट, योगी सरकार ने दिए संकेत
राज्य में ये चुनाव अगले साल के पहले तीन महीने में होते हैं तो ये राज्य सरकार और विपक्षी दलों के लिए एक टेस्ट होंगे। क्योंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और जो इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उसके लिए विधानसभा चुनाव की राह आसान होगी।
NewsAug 25, 2020, 6:19 PM IST
कभी कांग्रेस ने बताया था भाजपा की बी-टीम, अस्तित्व बचाने को अब किया गठबंधन
असम की सियासत में कांग्रेस ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां उसमें अपना वजूद बचाने के लिए मुस्लिम कट्टरपंथी माने जाने वाली बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट से हाथ मिलना पड़ रहा है। असल में राज्य में कांग्रेस कमजोर हो गई है और उसके सभी नेता पार्टी से किनारा कर चुके हैं।
NewsAug 25, 2020, 11:23 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनावी तैयारियों जुटा राजग, अब भी सीटों को लेकर पेंच
दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राज्य इकाई से साफ कह दिया था कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और तीनों दल भाजपा जदयू एवं लोजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके जरिए नड्डा ने इस बात के संकेत दिए थे कि सहयोगी दलों के बीच मतभेद हैं उन्हें आगे नहीं बढ़ेंने दिया जाएगा और सभी मिलकर तैयारियां करेंगे।
NewsAug 24, 2020, 3:42 PM IST
नड्डा ने कहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा ने 42 सीटों पर ठोका दावा
फिलहाल चिराग पासवान वाली लोजपा ने एनडीए में 42 सीटों पर दावा किया है और पिछले दिनों लोजपा ने संकेत दिए थे कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली हैं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं एनडीए में महागठबंधन के सहयोगी हम शामिल होने जा रही है।
NewsAug 23, 2020, 2:33 PM IST
बिहार में महागठबंधन में पड़ी फूट, एनडीए मिलकर लड़ेगा चुनाव
बिहार भाजपा कार्यसमिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं और राज्य में भाजपा सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
NewsAug 21, 2020, 9:31 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में ऐश्वर्या राय लड़ेंगी चुनाव, लालू के बेटों के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी में
असल में चंद्रिका राय ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनकी बेटी लालू परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है। वहीं चंद्रिका ने जदयू में शामिल होने के बाद कहा कि लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव बिहार में सरकार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन दोनों भाई सियासी कैरियर के लिए सुरक्षित सीट की खोज में हैं।
NewsAug 20, 2020, 11:47 AM IST
मांझी करेंगे नीतीश कुमार के साथ चुनाव गठबंधन, महागठबंधन में दरार
फिलहाल मांझी के महागठबंधन से बाहर जाने के बाद राज्य में विपक्षी दलों को बड़ा झटका लगा है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं को हम के जदयू में विलय की आशंका सता रही है। लिहाजा पिछले 2 दिनों से विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मुलाकात कर रहे हैं और विलय नहीं करने की बात पर दबाव दे रहे हैं।
NewsAug 19, 2020, 6:19 PM IST
समधी ने दिया लालू को बड़ा झटका, चंद्रिका राय कल थामेंगे नीतीश कुमार का हाथ
राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले ही राज्य में नेताओं ने दल बदल करना शुरू कर दिया है। जहां राजद के नेता जदयू में जा रहे हैं वहीं जदयू के नेता भी राजद में शामिल हो रहे हैं। हालांकि राजद छोड़ने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है।
NewsAug 19, 2020, 8:00 AM IST
नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले खेला बड़ा दांव, विपक्षी हुए चित
जानकारी के मुताबिक शिक्षकों को बढ़ा हुआ वेतन अगले साल 1 अप्रैल से मिलेगा और राज्य सरकार के फैसले के बाद सरकारी खजाने पर 2765 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। लेकिन नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद विपक्षी दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
NewsAug 16, 2020, 7:03 PM IST
राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'
राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत कम हो गई थी।
NewsAug 15, 2020, 8:06 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में उठापटक की आशंका, नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है लोजपा
राज्य में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार भी लोजपा नेता चिराग पासवान के रूख से नाराज हैं। चिराग राज्य सरकार के खिलाफ परोक्ष तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। चिराग ने कई बार राज्य सरकार की खुले आम आलोचना की है। इससे विपक्षी दलों को राज्य सरकार पर आरोप लगाने का मौका मिल गया है।
NewsAug 14, 2020, 2:17 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में हुई फडणवीस की एंट्री, भाजपा देगी बड़ी जिम्मेदारी
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और उसने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मौजूदा विधायकों का फीडबैक भी लिया है। वहीं चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले स्थानीय नेताओं की भी जानकारी जुटाकर आलाकमान को भेजी है।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।