दिल्ली की सत्ता
(Search results - 15)NewsAug 1, 2020, 7:08 PM IST
नहीं रहे राज्यसभा सदस्य और राजनेता अमर सिंह, कभी दिल्ली की सत्ता के थे किंगमेकर
अमर सिंह ने आज स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और अपने फैंस को ईद अल अजहा की भी बधाई दी थी। वहीं तबीयत खराब होने के बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे।
NewsJun 3, 2020, 6:44 PM IST
पंजाब में कैप्टन के खिलाफ खड़े हो सकते हैं सिद्धू, आप डाल रही है डोरे
पंजाब में कांग्रेस की राजनीति में फिलहाल सिद्धू अलग थलग पड़े हुए हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह के रहते हुए सिद्धू को कांग्रेस में वो जगह नहीं मिल सकती है। जिसकी हसरतें उन्होंने पाली हैं। सिद्धू पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इस बात को उन्होंने अभी तक खुल नहीं किया है। लेकिन पार्टी ने सिद्धू की नाराजगी कम करने लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।
NewsFeb 12, 2020, 7:59 PM IST
कांग्रेस में होगा बदलाव, लेकिन कौन संभालेगा डूबती हुई नैया
विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली कांग्रेस में इकाई के बड़े पैमाने पर होने की संभावना है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। कांग्रेस में महज तीन प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाए। लिहाजा कांग्रेस का अब तक का दिल्ली में खराब प्रदर्शन है। हालांकि हार के बाद भी पार्टी में गुटबाजी देखी जा रही है। क्योंकि पीसी चाको ने हार के बाद कहा कि दिल्ली में पार्टी को कमजोर करने में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अहम भूमिका रही थी।
NewsFeb 12, 2020, 7:09 AM IST
आप की जीत में मोहल्ला क्लीनिक ने निभाई अहम भूमिका, अब बढ़ाएगी क्लीनिकों की संख्या
दिल्ली में आप सरकार ने 2015 से मोहल्ला क्लीनिक खोलना शुरू किया था। यही नहीं आप की देखा देखी में कई राज्यों में इस योजनाओं को अपने राज्यों में शुरू किया। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर परामर्श, दवाओं और लैब परीक्षणों जैसी सुविधाओं को मु्फ्त में मुहैया कराया जा रहा था।
NewsFeb 11, 2020, 6:38 AM IST
किसके लिए आज मंगल होगी दिल्ली की सत्ता, चुनाव परिणाम पर सबकी नजर
दिल्ली चुनाव परिणामों को नागरिकता कानून से भी जोड़ा जा रहा है। क्योंकि इस कानून को लागू करने के बाद भाजपा झारखंड में चुनाव हार चुकी है। वहीं लोगों का कहना है कि नागरिकता कानून का असर भाजपा को दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। वहीं सियासी पंडितों का कहना है कि दिल्ली में भाजपा को मजबूत करेगी।
NewsFeb 9, 2020, 7:47 PM IST
क्या आप को मजबूत करने के लिए दिल्ली में कमजोर हुई है कांग्रेस!
राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने कहा है कि कांग्रेस ने वोटों को ध्रुवीकरण को रोकने के लिए दिल्ली में खुद को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने आप को दिल्ली में मजबूत किया है। लिहाजा चुनाव में कांग्रेस कहीं भी नजर नही आई और मुकाबला भाजपा और आप के बीच में सिमट गया।
NewsJan 25, 2020, 7:42 AM IST
दिल्ली फतह के लिए भाजपा का 'प्लान बी', झारखंड की गलतियां नहीं दोहराएगी भाजपा
माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में लगभग 35000 सभाएं आयोजित करेगी। जिसमें पार्टी के स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। इसके जरिए पार्टी हर बूथ स्तर पर जनता से संपर्क कर सकेगी। फिलहाल पार्टी ने दिल्ली में जाट वोटरों को लुभाने के लिए दिल्ली से सटी हरियाणा की सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्रों में हरियाणा के नेताओं और विधायकों को लगाया है।
NewsJan 18, 2020, 8:09 AM IST
दिल्ली फतह का ये है भाजपा का सीक्रेट प्लान, ’मिशन 36’
भाजपा ने आखिरकार कई दिनों का माथापच्ची के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी की। भाजपा के लिए दिल्ली कितना अहम है, ये इसी बात से समझा जा सकता है कि टिकट को फाइनल करने के लिए चुनाव समिति की बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर सभी दिग्गज नेता मौजूद थे और उन्होंने प्रत्याशियों के नामों पर अपनी मुहर लगाई।
NewsJan 2, 2020, 8:06 AM IST
दिल्ली में आप के विधायकों की थमी सांसें, कट सकते हैं कई मौजूदा विधायकों के टिकट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियों कर ली हैं। यही नहीं राजनैतिक दल भी चुनाव के तैयार हैं। लिहाजा दिल्ली की सत्ताधारी आप सरकार के बारे में कहा जा रहा है कि वह अगले दस दिनों में प्रत्याशियों को ऐलान कर सकती है। आप जल्दी टिकट घोषित करना चाहती ताकि प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में जाने मौका मिले।
NewsOct 22, 2019, 9:52 AM IST
हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन की हवा करेगी दिल्ली को प्रभावित
असल में दिल्ली हरियाणा से जुड़ा हुआ है। हरियाणा का दिल्ली से रिश्ता भी है। दिल्ली के चारों और हरियाणा मूल के लोग रहते हैं। हालांकि कभी ये कांग्रेस का परंपरागत वोटबैंक हुआ करता था। लेकिन सत्ता से बाहर रहने के बाद ये भाजपा और अन्य दलों में विभाजित हो गया है। हरियाणा में सोमवार को मतदान हुआ है और एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ ही 70 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
NewsJul 20, 2019, 6:42 PM IST
जानें क्यों गांधी परिवार शीला को देता था इतना सम्मान
दिल्ली में कांग्रेस की 15 साल तक सरकार बनाने वाली शीला दीक्षित कांग्रेस के रणनीतिकारों में रही हैं। खासतौर से दिल्ली की सियायत उनके नाम के बगैर पूरी नहीं हो सकती है। शीला राजीव गांधी की भी करीबी नेताओं में मानी जाती है और सोनिया गांधी की भी। क्योंकि उनकी कांग्रेस की राजनीति में एंट्री गांधी परिवार के कारण ही हुई।
NewsMay 19, 2019, 6:53 PM IST
एक्जिट पोल में यूपी में बीजेपी 50 से ज्यादा तो गठबंधन को मिल रही हैं 25 कम सीटें
लोकसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली की सत्ता की चाबी फिर बार फिर उत्तर प्रदेश के हाथ में रहेगी। यहां पर बीजेपी और एसपी-बीएसपी गठबंधन में कड़ा मुकाबला है। एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 में से 21 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि बीजेपी को सिर्फ 6 सीटें मिलने का अनुमान। सर्वे यूपी की कुल 80 सीटों में से एसपी-बीएसपी गठबंधन को 56 सीटें दे रहा है। वहीं टाइम्स नाऊ यूपी में बीजेपी को 58 सीट तो गठबंधन को 22 सीट दे रहा है। वहीं कांग्रेस को दो सीटे मिलती दिख रही हैं। वहीं टीवी 18 के सर्वे के मुताबिक 80 की 39 सीटों में से एनडीए को 25-29 सीटें मिल रही हैं जबकि गठबंधन को 10-14 सीटें मिल रही हैं।
NewsMay 6, 2019, 11:16 AM IST
अगले दो चरणों के लिए बीजेपी ने बदली रणनीति और ज्यादा आक्रामक होंगी चुनावी रैलियां
देश में चार चरण के मतदान हो चुके हैं और आज पांचवें दौर का मतदान चल रहा है। अब दो चरण यानी 12 मई को छटा और 19 मई को सातवें चरण का मतदान होना है। इन दोनों चरणों में 59-59 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा। लिहाजा बीजेपी ने अंतिम इन चरणों के लिए अपनी रणनीति में बदलाव किया है।
NewsSep 11, 2018, 7:56 PM IST
चंदे की रकम में गड़बड़ी पर ‘आप’ को चुनाव आयोग ने दिया झटका
दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने तगड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को ने चंदे में अनियमितताओं को लेकर नोटिस जारी किया है।
NewsAug 31, 2018, 7:18 PM IST
आशुतोष और खेतान के बाद इस छात्र-नेता ने छोड़ी ‘आप’, ट्विटर पर छिड़ी बहस
दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी की के अंदर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी से नाराज होकर कई नेताओं ने अभी तक पार्टी छोड़ दी है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया।