दुष्कर्म
(Search results - 64)NewsJul 28, 2019, 5:28 PM IST
वीडियो बनाकर डिप्टी जेलर को ब्लैकमेल करने की साजिश, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे पहले जबरन बीयर पिलाई गई। जिसके बाद फिर दोस्तों के साथ मिलकर डिप्टी जेलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें एक शख्स की भूमिका संदिग्ध लग रही है जिसने महिला को डिप्टी जेलर से मिलवाया था। उसने शायद ब्लैकमेल करने के लिए यह साजिश रची। बाद में वीडियो भी वायरल कर दिया।
NewsJul 27, 2019, 12:13 PM IST
कैब में दुष्कर्म की हुई कोशिश तो छात्रा ने दातों से काट डाला आरोपी का....
जानकारी के मुताबिक जयपुर में पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग करने वाली एक लड़की किराये चित्रकूट इलाके में रहती है। गुरूवार को 21 साल की ये लड़की जयपुर के आश्रम मार्ग से चित्रकूट जाने के लिए कैब में सवार हुई। इस कैब में ड्राइवर के साथ ही उसका दोस्त बैठा था। इसके बाद उसने ड्राइवर के दोस्त ने दुष्कर्म की कोशिश की।
NewsJul 2, 2019, 6:20 PM IST
तीन महीने पुराने मामले में हंसते हुए समर्पण करने पहुंचा रेप का आरोपी पार्षद
पार्षद राजेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पार्षद पर 30 जून को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से राजेंद्र सिंह चौहान (केंडू बाबा) फरार था। बता दें, यह मामला 19 मार्च का है, लेकिन पीड़ित परिवार ने डर और भय के कारण केस दर्ज नहीं कराया था।
NewsJun 10, 2019, 12:10 PM IST
कठुआ रेप-हत्या मामले में छह लोग दोषी करार, मुख्य आरोपी का बेटा बरी
10 जनवरी, 2018 को अगवा की गई आठ साल की बच्ची को कठुआ जिले के एक गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसे चार दिन तक बेहोश रखा गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत 8 लोगों पर आरोप तय हुए थे।
NewsMay 14, 2019, 12:08 PM IST
रेप के आरोप में फरार उम्मीदवार पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा प्रचार तक न हो गिरफ्तारी
अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप है और हाइकोर्ट से राहत नही मिलने पर राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापे मारी कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घोसी लोकसभा सीट से बसपा सपा महागठबंधन के प्रत्याशी बीरपुर गाजीपुर के बाहुबली अतुल राय की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
NewsMay 6, 2019, 5:12 PM IST
मासूम की बेरहमी से हत्या
मध्य प्रदेश के मुरैना में चार साल की गुम हुई बालिका का शव मिला। जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों और परिजनों ने सबलगढ-श्योपुर रास्ते पर दो घंटे तक जाम लगाए रखा। यह बालिका सुबह से ही गुम थी। उसका शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला है। इस बच्ची के भाई की शादी होने वाली थी।
NewsFeb 21, 2019, 6:35 PM IST
मानसिक रुप से कमजोर महिला से बलात्कार
उत्तर प्रदेश में बरेली के पास फरीदपुर में एक मानसिक रुप से कमजोर महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है।
आरोप है की महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।NewsFeb 1, 2019, 5:15 PM IST
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में बयान बदलने पर छात्रा को तीन साल कैद
सोनीपत में एसीजेएम निशांत शर्मा की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट में बयान बदलने पर छात्रा के मामले की सुनवाई के बाद उसे दोषी करार दिया है। अदालत ने छात्रा को तीन साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
NewsJan 21, 2019, 2:31 PM IST
आगरा में बसपा नेता पर रेप का आरोप
आगरा के थाना सदर में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उमेश सैंथिया समेत परिवार के चार लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस को भी मामला संदिग्ध लग रहा है।
NewsJan 11, 2019, 11:05 AM IST
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या केस में राम रहीम दोषी करार
सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को दोषी करार दिया है। राम रहीम के साथ तीन और आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। इस मामले में 17 जनवरी को सजा ऐलान होगा।
NewsDec 11, 2018, 3:51 PM IST
रेप पीड़िताओं से नहीं किया जाए अछूत बर्ताव: सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट ने कहा है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में पुलिस द्वारा दर्ज की जाने वाली एफआईआर, जिसमें पीड़ित नाबालिग हो उसे कतई सार्वजनिक न किया जाए।
NewsDec 8, 2018, 4:28 PM IST
युवती ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत
युवती के अनुसार आरोपी उसको एक होटल में भी ले गया, जहां पर उसने शीतल पेय में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ रेप किया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसे बताया कि उसने महिला की अश्लील वीडियो बना ली है और अगर वह इस बात का जिक्र किसी से करेगी तो वह उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
NewsDec 3, 2018, 12:09 PM IST
यूपी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील विडियो बनाई
उत्तर प्रदेश के दादरी में फुरकान और जुल्फिकार नाम के दो लोगों ने दो अलग-अलग जगह पर दो महिलाओ के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करते थे।
NewsNov 18, 2018, 2:30 PM IST
रेप से जुड़े बयान पर विवाद के बाद खट्टर की सफाई
विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने बयान को लेकर रविवार को सफाई दी। उन्होंने कहा, ''मैंने सहमति से नहीं बल्कि जानकारों के बीच घटनाओं की बात कही थी। यह तथ्य जांच में सामने आया है। राजनीति न कर इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए।''
NewsNov 16, 2018, 4:38 PM IST
बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के बलिया में गांव के ही दो लड़कों ने 17 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। वह शौच के लिए घर से बाहर गई हुई थी। पीड़ित किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।