निकाय चुनाव
(Search results - 21)NewsMar 6, 2020, 5:57 AM IST
जगन की चेतावनी निकाय चुनाव हारे तो जाएगी मंत्री की कुर्सी
राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों से कहा कि निकाय चुनाव में अगर उन्हें बहुमत नहीं मिलता है तो मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। लिहाजा वह निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयारी करें और पार्टी को जीत दिलाएं।
NewsFeb 11, 2020, 6:48 AM IST
केजरीवाल की राह पर चली ममता दीदी, खेला बड़ा दांव
दिल्ली की केजरीवाल सरकार लोगों को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रही है। मौजूदा विधानसभा चुनाव में फ्री बिजली को लेकर खूब चर्चा हुई और जनता ने केजरीवाल सरकार के इस फैसले को जमकर सराहा।
हालांकि ममता बनर्जी सरकार से पहले झारखंड सरकार भी दिल्ली की तरह ये फैसला राज्य में लागू कर सकी है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने भी राज्य में फ्री बिजली देने की तैयारी शुरू कर दी है।NewsDec 25, 2019, 8:04 AM IST
झारखंड में जीत तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा झटका
पिछले साल दिसंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। लेकिन भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को झटका दिया है।
NewsNov 6, 2019, 3:22 PM IST
राजस्थान में निकाय चुनाव होंगे भाजपा और कांग्रेस की असल परीक्षा
निकाय चुनाव के लिए राज्य के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि दोनों दल अपने अपने बूते चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। क्योंकि राज्य में कांग्रेस ने बीएसपी को पहली ही झटका दे दिया है। जिसके बाद उसका बसपा के साथ चुनावी गठबंधन नहीं होने की उम्मीद है।
NewsDec 29, 2018, 11:56 AM IST
इस राज्य में हुई भाजपा की धमाकेदार जीत, 67 में से 66 सीट पर किया क़ब्ज़ा
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में बीजेपी ने धमाकेदार जीत हासिल की ही। उसने राज्य भर के निकाय चुनाव में 99 फीसदी सीटों पर कब्जा कर लिया। यहां चुनाव परिणाम कल यानी शुक्रवार को आए।
NewsDec 19, 2018, 3:37 PM IST
तीन राज्यों में हार के बाद बीजेपी को मिली इस राज्य में जीत...जानें कहां भाजपा ने परचम फहराया
तीन राज्यों में सत्ता जाने के गम में डूबी भाजपा के लिए हरियाणा नगर निकाय चुनाव खुशी की खबर लेकर आए हैं। भाजपा ने राज्य की पांच नगर निगम सीटों पर जीत दर्ज की है और दो नगर पालिकाओं में पार्टी जीत की ओर अग्रसर है। राज्य में सरकार ने हाल ही में पांच शहरों को नगर निगम का दर्जा दिया था।
NewsNov 21, 2018, 9:40 AM IST
उत्तराखंड के निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, 5 मेयर पद सहित 34 निकायों के अध्यक्ष पद पर कब्जा
भाजपा ने महापौर की सात सीटों में से तीन सीटें जीत ली है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। शहरी निकाय चुनाव के लिए मंगलवार देर रात तक मतगणना जारी थी। भाजपा ने ऋषिकेश, काशीपुर और रुद्रपुर में महापौर सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि देहरादून में उसका उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।
NewsNov 2, 2018, 3:23 PM IST
भाजपा नेताओं की हत्या : किश्तवाड़ में गरमाया सांप्रदायिक माहौल , हिजबुल ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठनों द्वारा की गई इस वारदात के पीछे निकाय चुनाव की सफलता भी हो सकती है। आतंकी संगठन अब पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं और इसीलिए हत्या लोगों में खौफ पैदा करने की कोशिश हो सकती है।
NewsNov 1, 2018, 2:25 PM IST
पर्दे के पीछे से चुनाव लड़ रहे पीडीपी-नेशनल कांफ्रेंसः जेकेवाईडीएफ
भले ही नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया हो लेकिन हकीकत यह है कि दोनों ही पार्टियां आगामी पंचायत चुनाव में भी छद्म उम्मीदवार (प्रॉक्सी कैंडिडेट) उतारने की तैयारी में हैं। जम्मू-कश्मीर यूथ डेवलपमेंट फोरम (जेकेवाईडीएफ) ने यह आरोप लगाया है। जेकेवाईडीएफ के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस के दोहरे रवैये को बेनकाब कर दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी दोनों दल ऐसी ही योजना बना रहे हैं। दोनों छद्म उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में हैं। यानी दोनों कहने को तो चुनाव प्रक्रिया से अलग हैं लेकिन अपने उम्मीदवारों को पार्टी चिन्ह के बिना मैदान में उतार रहे हैं।
NewsOct 15, 2018, 4:30 PM IST
भाजपा के लिए पावर बूस्टर तो कांग्रेस को संजीवनी देने वाले साबित होंगे उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव
जब नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया, तब देहरादून ही एकमात्र नगर निगम था। वर्तमान में नगर निगमों की संख्या आठ पहुंच चुकी है। राज्य में हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, कोटद्वार व ऋषिकेश नगर निगम हैं।
NewsOct 13, 2018, 3:05 PM IST
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनावः बारामूला और सांबा में जमकर मतदान
जम्मू-कश्मीर में चल रहे निकाय चुनाव के तीसरे चरण में महिलाओं का वोट डालने के लिए रुझान देखते ही बन रहा है। एक तरफ जहां जम्मू संभाग के सांबा जिले में एक महिला अपनी शादी के दिन वोट डालने पोलिंग स्टेशन पहुंची। सांबा की रहने वाली शालू देवी की सुबह अपनी विदाई से पहले अपने मत का प्रयोग करने पोलिंग स्टेशन पहुंची| वहीं कश्मीर संभाग के बॉर्डर इलाके उड़ी में भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। यहां महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है। दोपहर 12 बजे तक बारामूला में 59.6 और सांबा में 59.1 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
NewsOct 12, 2018, 7:25 PM IST
स्वामी सानंद की मौत को निकाय चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा मान रही कांग्रेस
केंद्र को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उन्हें मना लेगी। दो केंद्रीय मंत्री भी उनके संपर्क में थे। कांग्रेस को उम्मीद, गंगा को लेकर हरिद्वार और पहाड़ी जिलों में की जा सकती है भाजपा की घेराबंदी।
NewsOct 8, 2018, 8:45 AM IST
आतंकियों की धमकी के बीच जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग
नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कई सीटों पर भाजपा के अलावा किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं इस वजह से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।
NewsOct 7, 2018, 11:07 AM IST
जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आतकियों के 500 सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले और साजिश रचने वाले तथा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के 450 से 500 कार्यकर्ताओं को पिछले एक हफ्ते में गिरफ्तार किया गया है।
NewsOct 4, 2018, 1:25 PM IST
आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील, शोपियां के निकाय चुनाव में बीजेपी को निर्विरोध बहुमत
स्थानीय निकाय चुनाव में आम लोगों की बहुत ज्यादा भागीदारी होती है। अगर इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी को चुना है, तो इसका मतलब लगाया जा सकता है, कि शोपियां के लोग अब लोकतंत्र की अहमियत समझने लगे हैं। उन्हें आतंकवाद का खोखलापन दिखने लगा है।(चित्र सांकेतिक है)