निकाय
(Search results - 35)WorldNov 20, 2018, 11:59 AM IST
हार्वर्ड विश्वविद्यालय छात्र निकाय की अध्यक्ष बनी श्रुति पलानीअप्पन
अंडरग्रेजुएट काउंसिल चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक उनकी साथी जूलिया हुएजा (20) को उपाध्यक्ष चुना गया है।
WorldNov 16, 2018, 2:50 PM IST
आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन पर चुप्पी साधने के लिए यूएन सदस्यों को भारत की लताड़
संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अकबरुद्दीन भारत ने कहा कि विश्व निकाय के रुप में संयुक्त राष्ट्र अपने गठन के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसके नवीनीकरण के लिए तथा उसे और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास करने चाहिए।
NewsNov 2, 2018, 3:23 PM IST
भाजपा नेताओं की हत्या : किश्तवाड़ में गरमाया सांप्रदायिक माहौल , हिजबुल ने ली जिम्मेदारी
आतंकी संगठनों द्वारा की गई इस वारदात के पीछे निकाय चुनाव की सफलता भी हो सकती है। आतंकी संगठन अब पंचायत चुनाव में गड़बड़ी पैदा करना चाहते हैं और इसीलिए हत्या लोगों में खौफ पैदा करने की कोशिश हो सकती है।
NewsNov 1, 2018, 2:25 PM IST
पर्दे के पीछे से चुनाव लड़ रहे पीडीपी-नेशनल कांफ्रेंसः जेकेवाईडीएफ
भले ही नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया हो लेकिन हकीकत यह है कि दोनों ही पार्टियां आगामी पंचायत चुनाव में भी छद्म उम्मीदवार (प्रॉक्सी कैंडिडेट) उतारने की तैयारी में हैं। जम्मू-कश्मीर यूथ डेवलपमेंट फोरम (जेकेवाईडीएफ) ने यह आरोप लगाया है। जेकेवाईडीएफ के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि निकाय चुनावों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस के दोहरे रवैये को बेनकाब कर दिया है। अब पंचायत चुनाव में भी दोनों दल ऐसी ही योजना बना रहे हैं। दोनों छद्म उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में हैं। यानी दोनों कहने को तो चुनाव प्रक्रिया से अलग हैं लेकिन अपने उम्मीदवारों को पार्टी चिन्ह के बिना मैदान में उतार रहे हैं।
NewsOct 15, 2018, 4:30 PM IST
भाजपा के लिए पावर बूस्टर तो कांग्रेस को संजीवनी देने वाले साबित होंगे उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव
जब नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया, तब देहरादून ही एकमात्र नगर निगम था। वर्तमान में नगर निगमों की संख्या आठ पहुंच चुकी है। राज्य में हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, कोटद्वार व ऋषिकेश नगर निगम हैं।
NewsOct 13, 2018, 3:05 PM IST
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनावः बारामूला और सांबा में जमकर मतदान
जम्मू-कश्मीर में चल रहे निकाय चुनाव के तीसरे चरण में महिलाओं का वोट डालने के लिए रुझान देखते ही बन रहा है। एक तरफ जहां जम्मू संभाग के सांबा जिले में एक महिला अपनी शादी के दिन वोट डालने पोलिंग स्टेशन पहुंची। सांबा की रहने वाली शालू देवी की सुबह अपनी विदाई से पहले अपने मत का प्रयोग करने पोलिंग स्टेशन पहुंची| वहीं कश्मीर संभाग के बॉर्डर इलाके उड़ी में भी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। यहां महिलाओं ने जमकर वोटिंग की है। दोपहर 12 बजे तक बारामूला में 59.6 और सांबा में 59.1 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
NewsOct 12, 2018, 7:25 PM IST
स्वामी सानंद की मौत को निकाय चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा मान रही कांग्रेस
केंद्र को उम्मीद थी कि राज्य सरकार उन्हें मना लेगी। दो केंद्रीय मंत्री भी उनके संपर्क में थे। कांग्रेस को उम्मीद, गंगा को लेकर हरिद्वार और पहाड़ी जिलों में की जा सकती है भाजपा की घेराबंदी।
NewsOct 8, 2018, 8:45 AM IST
आतंकियों की धमकी के बीच जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग
नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। कई सीटों पर भाजपा के अलावा किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं इस वजह से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।
NewsOct 7, 2018, 11:07 AM IST
जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर आतकियों के 500 सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले और साजिश रचने वाले तथा चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के 450 से 500 कार्यकर्ताओं को पिछले एक हफ्ते में गिरफ्तार किया गया है।
NewsOct 4, 2018, 1:25 PM IST
आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील, शोपियां के निकाय चुनाव में बीजेपी को निर्विरोध बहुमत
स्थानीय निकाय चुनाव में आम लोगों की बहुत ज्यादा भागीदारी होती है। अगर इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी को चुना है, तो इसका मतलब लगाया जा सकता है, कि शोपियां के लोग अब लोकतंत्र की अहमियत समझने लगे हैं। उन्हें आतंकवाद का खोखलापन दिखने लगा है।(चित्र सांकेतिक है)
NewsSep 28, 2018, 1:29 PM IST
कश्मीर से पहली बार भाजपा के लिए आई अच्छी खबर, अमित शाह खुश
आतंक का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण कश्मीर से भाजपा के तीन और कुलगाम से दो प्रत्याशी निकाय सीटों पर निर्विरोध चुने गए हैं।
NewsSep 25, 2018, 7:17 PM IST
स्थानीय निकाय चुनाव बहिष्कार के निर्णय से असंतुष्ट नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ी
नेकां ने मट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर कहा,‘जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी जुनैद अजीम मट्टू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे को स्वीकार कर खुश है।’
NewsSep 24, 2018, 9:28 AM IST
भाजपा ने जम्मू कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय के लिए तीसरी सूची जारी की
भाजपा ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बीते चार दिन में तीसरी सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने जम्मू क्षेत्र के लिए विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर समितियों के लिए 380 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। इसके बाद 34 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था।
NewsSep 21, 2018, 10:54 AM IST
NewsSep 18, 2018, 7:26 PM IST
स्थानीय निकाय चुनावः देश विरोधी तत्वों ने कश्मीर में 3 पंचायत घर फूंके
जम्मू-कश्मीर के दो प्रमुख राजनीतिक दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस पहले ही अनुच्छेद 35 ए पर सरकार का रुख साफ ना होने की वजह से खुद को चुनाव से अलग कर चुके हैं।