NewsMay 15, 2019, 12:21 PM IST
असल में इस पूरी मुहिम को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह चला रही हैं। जबकि अदिति सिंह के पिता माफिया डॉन अखिलेश सिंह पर्दे के पीछे इसके लिए पूरी बिसात पर नजर रखे हुए हैं। दो साल पहले अवधेश सिंह की जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को किनारे करने की रणनीति के तहत ही की थी। रायबरेली में अखिलेश सिंह की ताकत को कम करने के लिए कांग्रेस ने दिनेश सिंह को आगे बढ़ाया। लेकिन अब उनके बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस फिर अखिलेश सिंह की बेटी पर दांव खेल रही है।
NewsMay 12, 2019, 1:00 PM IST
हरियाणा की चरखी दादरी के दांतोली गांव में आज गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव वालों का आरोप है कि गांव में पिछले 35 वर्षों से पीने के पानी की समस्या है। लेकिन किसी भी सरकार ने इसका निदान नहीं किया है। लिहाजा इस बार पूरी पंचायत ने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया गया।
NewsMay 7, 2019, 6:32 PM IST
बिहार के कटिहार में प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत के वार्ड नंबर 5 के एक मुहल्ले में भीषण आग लग गई। जिससे आधा में दर्जन से अधिक परिवारों के घर जल कर राख हो गए। बाद में बड़ी ही मुश्किल से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है।
NewsApr 28, 2019, 3:54 PM IST
मध्य प्रदेश के चार गांवों के लोग नेताओं से बेहद नाराज हैं। नीमच जिले की जमुनियाकलां पंचायत के आसपास चार गांव लाछ, लखमी, पिपलियाबाघ, धामनियां की आबादी करीब 12 हजार से अधिक है।
NewsFeb 21, 2019, 2:24 PM IST
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के सुनहरा ग्राम पंचायत के लोगों के खेतों में जंगली सूअरों का आतंक फैला हुआ है। रात होते ही जंगली सूअर जंगलों से निकल कर किसानों के खेतों में आ जाते हैं और खेती को चौपट कर देते हैं।
NewsJan 28, 2019, 3:39 PM IST
आज भी बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी ना होने पर सभासद नाराज हो गए और अपने गुस्से का इजहार करते हुए सभासदों ने एक अनोखे तरीके से अपने गुस्से को जाहिर किया। पार्षदों ने नगर पंचायत ईओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनका जमकर विरोध किया। जिसके चलते नगर पंचायत की मीटिंग में भारी हंगामा हुआ।
NewsJan 21, 2019, 4:24 PM IST
राजस्थान की सरकार ने कांग्रेस की सरकार बनते ही एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं के नाम सार्वजनिक भवनों और योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में प्रत्येक पंचायत स्तर पर आमजन को सरकारी सुविधाओं के केन्द्र के रुप में बने अटल सेवा केन्द्र का नाम फिर से राजीव सेवा केन्द्र किया जाएगा.
NewsJan 16, 2019, 11:37 AM IST
चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम की गोली मारकर हत्या कर दी।
NewsJan 10, 2019, 11:13 AM IST
मोबाइल से वीडियो बनाने में गांव की युवती का फोटो इस्तेमाल करने पर युवक को यह सजा दी गई थी। मामला दो दिन पूर्व का था, जिसमें ग्रामीणों की पंचायत होने के बाद युवक को पिलर से बांधकर पीटा गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
NewsJan 9, 2019, 6:39 PM IST
बंगाल के विष्णुपुर से लोकसभा सांसद सौमित्र खान की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई।
NewsDec 31, 2018, 3:55 PM IST
राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कुछ पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। राज्य के आठ जिलों की 10 सीटों पर चुनाव हुए थे और इसमें से छह सीटों पर भाजपा जीत दर्ज की है। जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने महज 19 दिन ही हुए हैं।
NewsDec 27, 2018, 9:25 AM IST
यह घटना तब हुई जब अजमल एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने दक्षिण सलमारा जिले के पंचायत चुनाव के विजेताओं का अभिनंदन किया। पत्रकार ने बाद में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
NewsDec 6, 2018, 5:31 PM IST
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से सुबह 10:45 बजे किए गए युद्ध विराम में सेना का एक जवान शहीद हुआ है।
NewsDec 4, 2018, 10:08 PM IST
भारत के अब तक के सबसे वजनी उपग्रह जीसैट-11 के फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण के लिए मंगलवार को उलटी गिनती शुरू हो गई। उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को तड़के होगा और इससे देश में ब्रॉडबैंड सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसरो ने बताया कि उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को भारतीय समयानुसार रात दो बज कर सात मिनट पर होगा और इसके लिए उलटी गिनती भारतीय समयानुसार अपराह्न एक बज कर 14 मिनट पर शुरू हुई। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी आरियानेस्पेस का प्रक्षेपण यान आरियाने-5 उपग्रह को ले जाएगा। आरियानेस्पेस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘आरियानेस्पेस के 2018 के 10वें अभियान के लिए आरियाने 5 अब फ्रेंच गुइयाना के प्रक्षेपण क्षेत्र में है। यह दो अंतरराष्ट्रीय पेलोड - भारत के जीसैट-11 और कोरिया के लिए जीयो-कोंपसैट-2ए - के साथ प्रक्षेपण के लिए तैयार है।’
NewsDec 4, 2018, 10:36 AM IST
राज्य में 2,714 मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें से 576 कश्मीर संभाग और 2,138 जम्मू संभाग में है। इनमें से 892 मतदान केन्द्रों को ‘अतिसंवेदनशील’ घोषित किया गया है। इनमें से 428 कश्मीर संभाग और 464 जम्मू संभाग में हैं।
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल
अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल स्ट्राइक: जानिए बैन हुए 119 ऐप्स की पूरी लिस्ट
Indian Railways: जनरल टिकट नियमों में बड़ा बदलाव, जानें यात्रियों पर क्या होगा असर!