पटना साहिब
(Search results - 11)NewsMay 25, 2019, 5:05 PM IST
बीजेपी के ‘शत्रु’ को हार क्या मिली अब बदल गए हैं सुर, जानें किसे बताया ग्रेट
कभी बीजेपी के टिकट पर पटना साहिब से दो बार चुनाव जीतने वाले फिल्म स्टार और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट पर करारी हार मिली है। उन्हें बीजेपी के रविशंकर प्रसाद ने हराया है। यही नहीं लखनऊ की सीट पर समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ी उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को भी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा की इस हार ने उनके तेवरों के बदल दिया है।
NewsMay 18, 2019, 11:28 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा ये राजनीति है ड्रामा नहीं
असल में शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में अपनी पत्नी और एसपी-बीएसपी गठबधंन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के पक्ष में लखनऊ में प्रचार नहीं किया। सिन्हा लखनऊ में एक हफ्ते से ज्यादा रहे। लेकिन न तो वो कांग्रेस के दफ्तर गए और न ही उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।NewsMay 7, 2019, 6:06 PM IST
पटना में वोटर लिस्ट में खामियां
बिहार की राजधानी पटना साहिब में सातवें चरण में चुनाव होने वाले हैं। यहां वोटर लिस्ट जारी हो गई है। लेकिन इसमें खामियां बेहद ज्यादा हैं। कई वोटर लिस्ट में नाम तो स्त्री का है। लेकिन फोटो पुरुष का लगा हुआ है।
NewsApr 27, 2019, 11:08 AM IST
कांग्रेस ने निकाला जिन्ना का जिन्न, शत्रुघ्न ने मुस्लिम वोटों को लुभाने के लिए गिनाया जिन्ना का योगदान
हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले पटना साहिब से बीजेपी के सांसद और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी और राहुल गांधी की पार्टी है। लेकिन इस पार्टी में जिन्ना की भी उतनी ही अहमियत है। भारत के नेताओं की भारत की आजादी और विकास में जिस तरह का योगदान है वैसे ही जिन्ना की भी अहम भूमिका है।
NewsApr 21, 2019, 1:43 PM IST
यूपी में कांग्रेस के दुश्मन पटना में करेंगे उसके ‘शत्रु’ का प्रचार
पटना साहिब में अंतिम चरण, 19 मई को मतदान होना है। लेकिन बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल लखनऊ में अपनी पत्नी और समाजवादी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जिसको लेकर कांग्रेस में खासी नाराजगी है। एक दिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया था कि अखिलेश यादव में उन्हें देश का भविष्य दिखता है। इस बयान को लेकर भी स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं में गुस्सा है।
NewsApr 18, 2019, 6:18 PM IST
जानें क्यों लखनऊ में सपा के पक्ष में प्रचार करने लगे कांग्रेस के 'शत्रु'
कभी बीजेपी में रहते हुए बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अब लखनऊ में ही कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करना शुरू कर दिया है। जबकि वह कांग्रेस के टिकट पर बिहार की पटना साहिब सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
NewsApr 6, 2019, 4:08 PM IST
शत्रुघ्न को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाएगी कांग्रेस, पटना साहिब से दिया टिकट
कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया।
NewsApr 6, 2019, 11:09 AM IST
भाजपा के 'शत्रु' आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से चुनाव लड़ने की उम्मीद
कभी भाजपा में रहकर पीएम नरेन्द्र मोदी और बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शॉटगन के नाम से मशहूर सिन्हा ने पहले ही कहा था कि वह नवरात्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
NewsMar 29, 2019, 1:12 PM IST
बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों का बंटवारा, कीर्ति आजाद को झटका, शत्रुघ्न की उम्मीदें बढ़ीं
बहुचर्चित बेगूसराय और दरभंगा सीट आरजेडी के पास गई। वहीं पटना साहिब कांग्रेस के खाते में आना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए अच्छी खबर। कीर्ति आजाद की उम्मीदें अब दिल्ली पर टिकीं।
NewsMar 21, 2019, 2:52 PM IST
भाजपा के शत्रु थामेंगे कांग्रेस का हाथ, लालू तय करेंगे भविष्य
भारतीय जनता पार्टी के पटना साहिब से सांसद और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ थामेंगे। वह कल महागठबंधन की सीटों के बंटवारे पर होने वाले ऐलान के साथ ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। हालांकि शॉटगन पटना से लड़ेंगे इसका फैसला लालू प्रसाद यादव करेंगे।
NewsOct 29, 2018, 3:14 PM IST
क्या है बिहार में एनडीए की सीटों का चुनावी समीकरण
सीट बंटवारे की सहमति के बाद अब सीटों को लेकर कयास का दौर शुरु हो गया है। भाजपा की तरफ से कुछ सीट छोड़ने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन किस का टिकट कटेगा इसे लेकर सांसदों के मन में बेचैनी है।