पारा
(Search results - 30)NewsJan 9, 2020, 8:40 AM IST
उत्तर भारत में फिर बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।
NewsSep 22, 2019, 9:09 PM IST
अयोध्या पहुंचे विदेशी कलाकार तंबू में रामलला को देखकर हुए दुखी
भारतीय मूल के कुछ विदेशी कलाकारों का दल रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आया। वहां पर फटे हुए तंबू में रामलला को विराजमान देखकर उनके दुख का पारावार नहीं रहा। उन्होंने यहां की सुविधाओं पर सवाल उठाया और दर्शन को सुगम बनाने की अपील की। उन्होंने अयोध्या में जल्दी ही भव्य राम मंदिर बनने की उम्मीद जाहिर की।
NewsMay 31, 2019, 2:45 PM IST
पूरे देश में गर्मी का भीषण प्रहार, प्रयागराज में पारा हुआ 48 के पार
वैसे तो गर्मी ने पूरे देश में कहर ढा रखा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका कुछ ज्यादा ही असर दिख रहा है। यहां कुंभ नगरी प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।
NewsMay 8, 2019, 9:42 AM IST
दिल्ली में राजनीतिक गर्मी के साथ बढ़ा मौसम विभाग का पारा
मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।
NewsMay 5, 2019, 11:20 AM IST
'जय श्री राम' के नारों से चढ़ा ममता बनर्जी का पारा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता का काफिला गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे। इससे नाराज ममता ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह नारेबाजी कर रहे लोगों पर भड़क गईं। ममता ने गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के तहत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।
NewsMar 13, 2019, 4:10 PM IST
हिंदू-मुस्लिम ने साथ मिलकर कायम की धार्मिक एकता की मिसाल
राजगढ जिले में स्थित बाबा बदख्शानी की दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स की शुरुआत हो गई है। उर्स को लेकर पारायण चौक स्थित श्री राम मंदिर से लाई गई चादर को बाबा बदख्षानी के दरबार में पेश किया गया। जिसमें नगर के हिंदू-मुस्लिम समेत सभी समुदाय के हजारों लोगों ने जुलूस में भाग लिया।
NewsFeb 5, 2019, 10:55 AM IST
ममता vs सीबीआईः पांच बिंदुओं में जानें सारदा और रोजवैली घोटाले की कहानी
पश्चिम बंगाल में बहुचर्चित चिटफंड घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई और राज्य पुलिस के बीच टकराव से सियासी पारा गर्म है, लेकिन इन घोटालों की एक लंबी कहानी है, जिसके तार टीएमसी के कई नेताओं से जुड़ते हैं।
NewsFeb 2, 2019, 3:55 PM IST
राजस्थान में विधायक ने की नगरपालिका अध्यक्ष के साथ हाथापाई
राजस्थान के सिरोही विधायक के साथ शिवगंज नगरपालिका बैठक में हाथापाई ने जिले का राजनैतिक पारा गर्मा दिया है। गुरुवार को नगर पालिका में हंगामा उस वक्त शुरु हो गया जब निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने पालिका अध्यक्ष से किसी मुद्दे पर बहस हो गई।
NewsJan 26, 2019, 6:11 PM IST
बर्फ से लकदक अद्भुत, अतुल्य केदारनाथ
इन दिनों समूची केदार घाटी बर्फ से लकदक है। केदारनाथ का ये विहंगम नजारा आंखों को सुकून देने वाला है। केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। 8 से 9 फीट तक बर्फ जमी है। केदारनाथ में पारा माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया है। बिजली, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बंद है। लेकिन इसके बावजूद लगभग 70 कर्मचारी केदारनाथ में पुनर्निर्माण का काम कर रहे हैं।
NewsJan 16, 2019, 4:13 PM IST
संभलकर रहिए, उत्तर भारत में बढ़ने वाला है ठंड का कहर
आने वाले चार से पांच दिन के अंदर पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरने वाला है। 22 जनवरी को ठंड अपने चरम पर रहेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की आशंका है।
NewsJan 13, 2019, 6:20 PM IST
केदारनाथ में फिर बर्फबारी, चार फीट मोटी सफेद चादर बिछी
केदारनाथ में फिर बर्फबारी हुई है। पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। केदारनाथ में पारा माइनस 13 डिग्री तक गिर गया है। बाबा केदार का निवास चार फीट मोटी बर्फ की चादर में दबा नजर आ रहा है। सर्दी के मौसम में भी केदारघाटी में चल रहे पुनर्निर्माण का काम फिलहाल आंशिक तौर पर रोक दिया गया है। इस समय भी वहां लगभग 70 लोग पुनर्निर्माण का जिम्मा संभाले हुए हैं। केदारनाथ में केंद्र सरकार की परियोजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। इन कार्यों की सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी हो रही है।
NewsDec 25, 2018, 3:22 PM IST
कश्मीर में रात में पारा 11 साल के रिकॉर्ड स्तर तक टूटा, जमी नदियां व झीलें
नए साल के आने से पहले ही जम्मू-कश्मीर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कश्मीर घाटी की कई नदियों में भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां शुरू हो गया है। आने वाले 40 दिन में घाटी में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका है। चिल्ले कलां की पहली रात में ही कश्मीर घाटी में पारा 11 साल के रिकॉर्ड से नीचे गिर गया। घाटी में रात का न्यूनतम तापमान -6.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक तरफ जहां कश्मीर घाटी में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान होने से बच्चों में खुशी का माहौल है वहीं इसका कामकाज पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि सर्दी के कारण लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
NewsDec 16, 2018, 5:57 PM IST
पंजाब चुनाव में ‘आप’ ने किया था कमलनाथ का विरोध लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनते ही साध ली चुप्पी
साल 2017 में पंजाब में चुनाव प्रचार के समय आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर उंगली उठाकर पारा चढ़ा दिया था। क्योंकि पंजाब और हरियाणा में कांग्रेस ने कमलनाथ को चुनाव प्रभारी चुना था। जिनके उपर 1984 के दंगों के दाग थे।
NewsSep 28, 2018, 7:41 PM IST
युद्धपोत पर झगड़ा, नौसेना के पैनल ने कहा - नाविकों की परेड-ड्रिल बढ़ाएं
पिछले साल मार्च में 'बंगाल की खाड़ी में पारादीप पर नियमित तैनाती के दौरान आईएनएस संध्यक पर झगड़े का मामला सामने आया था। इसमें कुछ युवा नाविक शामिल पाए गए थे।'
NewsJul 27, 2018, 4:06 PM IST
गुरु पूर्णिमा के मौके पर इलाहाबाद में शाह, प्रयाग महाकुंभ के बहाने 2019 के सियासी 'कुंभ' पर निशाना
गुरु पूर्णिमा के मौके पर इलाहाबाद पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है।