NewsMay 16, 2019, 8:20 PM IST
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले बंगाल में हुई हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एक दिन पहले ही प्रचार रोकने का आदेश दिया है। यह प्रतिबंध राज्य की सभी नौ लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान पूरा होने तक जारी रहेगा।
NewsMay 16, 2019, 9:22 AM IST
आज पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को सम्बोधित करेंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चार रैलियों को सम्बोधित करेंगे। असल में बीजेपी ने अपना पूरा फोकस उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिम बंगाल पर कर दिया है। पश्चिम बंगाल में आज रात दस बजे प्रचार खत्म हो जाएगा। क्योंकि वहां पर अभी तक हुई चुनावी हिंसा और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को 19 घंटे कम कर दिया है।
NewsMay 14, 2019, 4:08 PM IST
भाजपा का आरोप टीएमसी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
NewsMar 25, 2019, 1:12 AM IST
राम माधव ने यह बात हिमंता के चुनाव न लड़ने के सवाल पर कही। उन्होंने कहा, हिमंता बिस्व सरमा पर अमित से ज्यादा बोझ है, क्योंकि उन्हें यहां 5-6 सरकारें संभालनी हैं। उन्हें पूर्वोत्तर में पूरे चुनाव का अभियान संभालना है।
NewsMar 24, 2019, 11:06 AM IST
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर से पार्टी में मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले आजम खान पर दांव खेला है। वहीं मुलायम सिंह के मौजूदा संसदीय सीट आजमगढ़ से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ेगे। हालांकि अभी तक पार्टी ने मैनपुरी से मौजूदा सांसद तेज प्रताप यादव को टिकट नहीं दिया है।
NewsMar 21, 2019, 8:17 PM IST
भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में गांधीनगर से सांसद लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काट दिया गया है और अब उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेगे।
NewsMar 17, 2019, 12:10 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ते हुए इसे 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया है। ट्विटर पर अपने नाम के आगे ये बदलाव पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय समेत कई भाजपा नेताओं ने भी किया है।
NewsMar 16, 2019, 11:22 AM IST
जल्द ही दिल्ली में सत्ताधारी आप और कांग्रेस के बीच में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो सकता है। अभी भी दोनों पार्टियों के रणनीतिकार इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। बस इंतजार कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है। इस पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
NewsFeb 7, 2019, 4:30 PM IST
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर वह सत्ता हासिल करते हैं तो तीन तलाक कानून को खत्म कर देंगे। पार्टी की तरफ से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देब ने यह घोषणा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे।
NewsJan 23, 2019, 1:13 PM IST
कांग्रेस ने आज राजनीति में सबसे बड़ा ऐलान किया है. कांग्रेस पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को महासचिव नियुक्त किया है. प्रियंका को आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है
NewsJan 21, 2019, 3:50 PM IST
ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को कांग्रेस ने पार्टी विरूद्ध बयान देने के लिए निलंबित कर दिया है. जेना केन्द्र में यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके है. जेना ने राज्य में खनन घोटाले को लेकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है. पार्टी ने जेना के साथ ही राज्य के दलित नेता करूशना चंद्र सागरिया को भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है.
NewsJan 2, 2019, 10:49 AM IST
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अपने बेटे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मुलायम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि अखिलेश सही तरीके से जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं।
NewsDec 27, 2018, 10:25 AM IST
बीजेपी हाल ही में तीन राज्यों छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्यप्रदेश की सत्ता गंवाने के बाद चुनावी रणनीति पर गंभीरता से मंथन कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़े पैमाने पर राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को बदल दिया है।
NewsDec 21, 2018, 11:25 AM IST
राज्य में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राज्य में संगठन की कमान अपने हाथ में रखना चाहती है। लिहाजा अब वसुंधरा प्रदेश की अध्यक्ष बनाना चाहती है। हालांकि राज्य के ज्यादातर नेता वसुंधरा को पार्टी अध्यक्ष का पद देने के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि इन नेताओं के कहना है कि उनके कारण ही राज्य में पार्टी की दुर्गति हुई है।
NewsNov 13, 2018, 2:44 PM IST
पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने बताया कि कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने अपने विचार से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है और इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का नेतृत्व करेगा।
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल
अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल स्ट्राइक: जानिए बैन हुए 119 ऐप्स की पूरी लिस्ट
Indian Railways: जनरल टिकट नियमों में बड़ा बदलाव, जानें यात्रियों पर क्या होगा असर!