प्रदेश अध्यक्ष  

(Search results - 67)
  • Congress leader's taunt, party will become Lalu-PanjuCongress leader's taunt, party will become Lalu-Panju

    NewsSep 14, 2019, 8:13 AM IST

    कांग्रेस नेता का तंज, लल्लू-पंजू हो जाएगी पार्टी

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के प्रदर्शन को लेकर काफी नाराज हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रियंका ने ये नाराजगी जाहिर भी कर दी थी। क्योंकि जब से प्रदेश की कमान राज बब्बर को दी है तब से पार्टी का प्रदर्शन प्रदेश में गिरता जा रहा है।  लिहाजा अब कांग्रेस किसी नए नेता को प्रदेश की कमान सौंपने की तैयारी में है। इसके लिए अभी तक कई नेताओं के नाम चर्चा में आए हैं लेकिन पार्टी ने किसी भी नाम पर सहमति नहीं बनी है।

  • Will Haryana formula be implemented in MP, Sonia, Delhi summoned Kamal Nath and ScindiaWill Haryana formula be implemented in MP, Sonia, Delhi summoned Kamal Nath and Scindia

    NewsSep 9, 2019, 9:37 AM IST

    क्या हरियाणा का फार्मूला एमपी में लागू करेंगी सोनिया, दिल्ली तलब किए कमलनाथ और सिंधिया

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही घमासान के बीच सोनिया गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया को 12 सितंबर की बैठक में दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। असल में पार्टी में चल रही इस गुटबाजी के कारण विधायक भी नाराज हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पार्टी में कई विधायक बगावत कर सकते हैं। वहीं राज्य में पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी नहीं चाहते हैं कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। 

  • Amid discord in Madhya Pradesh, Kamal Nath resigns to Sonia!Amid discord in Madhya Pradesh, Kamal Nath resigns to Sonia!

    NewsSep 8, 2019, 8:01 PM IST

    मध्य प्रदेश में कलह के बीच कमलनाथ ने सोनिया को दिया इस्तीफा!

    जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में कमलनाथ का इस्तीफा सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। राज्य में पार्टी के भीतर तीन गुट बन चुके हैं। राज्य में कमलनाथ के हाथ में सत्ता की चाबी है तो संगठन के मुखिया भी वही हैं। राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के गुट आपस में ही उलझे हुए हैं।

  • Who will handle Sheila's legacy in Delhi, Congress can play bets on Dixit familyWho will handle Sheila's legacy in Delhi, Congress can play bets on Dixit family

    NewsSep 5, 2019, 12:21 PM IST

    दिल्ली में कौन संभालेगा शीला की विरासत, दीक्षित परिवार पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

    असल में कांग्रेस में पहले इस बात की चर्चा थी कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पर पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू या फिर बिहार के नेता और फिल्म स्टार शत्रुध्न सिन्हा को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने साफ कर दिया था कि दिल्ली में किसी बाहरी को इसकी कमान नहीं सौंपी जाएगी। 

  • Sonia bowed in front of Hooda, appointed head of  Legislature Party, Shailaja will be state presidentSonia bowed in front of Hooda, appointed head of  Legislature Party, Shailaja will be state president

    NewsSep 4, 2019, 7:15 PM IST

    हुड्डा के सामने झुकी सोनिया, पूर्व सीएम को चुनाव कमेटी और विधायक दल की मिली कमान तो शैलजा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

    भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पिछले काफी अरसे से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। जिसको लेकर पार्टी पर दबाव बना हुआ था। हुड्डा ने 18 अगरस्त को रोहतक में रैली कर कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत का एहसास कराया था। जिसमें हरियाणा के 13 विधायकों ने हिस्सा लिया था। हुड्डा ने अशोक तवंर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था।

  • BJP Kuldeep Singh Sengar expelled from BJP, party came under pressureBJP Kuldeep Singh Sengar expelled from BJP, party came under pressure

    NewsAug 1, 2019, 1:13 PM IST

    दबाव में आयी भाजपा, कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला

    कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चौतरफा आरोपों से घिरी भाजपा ने आखिरकार उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा है। हालांकि पिछले दिनों पार्टी ने कहा था कि वह पार्टी में नहीं हैं। लेकिन दबाव बनने के बाद पार्टी को आज खुलेतौर पर ये ऐलान करना पड़ा कि कुलदीप सिंह को पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

  • BS yeddyurappa will take Chief minister oath today's evening in KarnatakaBS yeddyurappa will take Chief minister oath today's evening in Karnataka

    NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST

    कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।

  • Harish rawat opened unity  pole among Congress in UttarakhandHarish rawat opened unity  pole among Congress in Uttarakhand

    NewsJul 16, 2019, 7:45 PM IST

    हरीश के तंज ने खोली उत्तराखंड में कांग्रेसी एकता की पोल

    हरीश रावत उत्तराखंड की ही राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी से इस्तीफा दिया है। हरीश रावत को गांधी परिवार का  करीबी माना जाता है। लिहाजा राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद हरीश रावत ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनकी पारी अब खत्म हो चुकी है। 

  • Swatantra dev singh will be new BJP chief of uttar PradeshSwatantra dev singh will be new BJP chief of uttar Pradesh

    NewsJul 16, 2019, 4:18 PM IST

    पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा ने स्वतंत्र देव को दी यूपी की कमान

    भाजपा ने जातीय समीकरणों को देखते हुए स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश की कमान सौंपी है। स्वतंत्र देव सिंह की संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। लिहाजा 2022 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सिंह की नियुक्ति की गयी है। 2017 का विधानसभा चुनाव भी भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेता केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में लड़ा था।

  • Raj babbar will removed from congress state president in uttar Pradesh, Priyanka Gandhi indicatedRaj babbar will removed from congress state president in uttar Pradesh, Priyanka Gandhi indicated

    NewsJul 15, 2019, 5:36 PM IST

    प्रियंका के यूपी प्रभारी बनने के बाद राजबब्बर की होगी छुट्टी

    प्रियंका ने कहा कि पिछले कई सालों से यूपी में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ नहीं किया गया। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी, उन्होंने सिर्फ और सिर्फ कमरों में बैठकर पार्टी को मजबूत किया है। यूपी मे राजबब्बर करीब तीन साल से ज्यादा वक्त से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने यूपी विधानसभा में अब तक सबसे खराब प्रदर्शन किया है जबकि लोकसभा चुनाव में पार्टी महज एक सीट ही जीत पायी है।

  • Congress has appointed Sheila Dikshit as Observers in14 District Congress CommitteeCongress has appointed Sheila Dikshit as Observers in14 District Congress Committee

    NewsJul 12, 2019, 6:45 PM IST

    लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शीला का बढ़ा कद, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी

    लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं हो पाया था। इसके पीछे कांग्रेस के नेता शीला दीक्षित को ही मानते हैं। जबकि आप दिल्ली में कांग्रेस से गठजोड़ के लिए काफी प्रयास करती रही लेकिन पार्टी ने आप के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं किया। इस मामले में शीला के सामने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की भी एक नहीं चली। 

  • Rahul Gandhi will meet today congress ruling states chief ministerRahul Gandhi will meet today congress ruling states chief minister

    NewsJul 1, 2019, 8:46 AM IST

    राहुल गांधी आज बनेंगे हेडमास्टर तो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लगेगी क्लास

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब को छोड़कर पार्टी ने किसी भी राज्य में प्रदर्शन अच्छ नहीं किया है। यहां तक की राजस्थान में सरकार होने के बावजूद राज्य में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पायी है जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी एक ही सीट जीतने में कामयाब रही। पंजाब में पार्टी ने आठ सीटें जीती।

  • JDU will fight alone in Jharkhand assembly electionsJDU will fight alone in Jharkhand assembly elections

    NewsJun 5, 2019, 9:05 PM IST

    झारखंड में बीजेपी की मुश्किल बढ़ाने के लिए जेडीयू ने किया ये ऐलान

    बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में लगातार खटास आ रही है। जब से जेडीयू को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बंटवारे में मनोवांछित सीट नहीं मिली है तब से वह बीजेपी के लिए मुश्किल पैदा करने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में जेडीयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे बीजेपी नेताओं की त्यौरियां चढ़ी हुई हैं। 

  • Political rehabilitation or reward? Who will be next UP BJP chiefPolitical rehabilitation or reward? Who will be next UP BJP chief

    NewsJun 1, 2019, 5:01 PM IST

    राजनैतिक पुर्नवास या फिर इनाम, कौन होगा यूपी बीजेपी का अगला अध्यक्ष

    महेन्द्र नाथ पाण्डेय के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का पद खाली होगा। ऐसा माना जा रहा है कि मिशन 2022 को देखते हुए बीजेपी जल्द ही इस पद पर किसी नेता की नियुक्ति करेगी। कुछ दिग्गज नेताओं के नाम इस पद के लिए चल रहे हैं, जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल सकते हैं। लेकिन इस पद किसी नेता को नियुक्त करने से पहले पार्टी सभी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखेगी।

  • Congress leaders sending resignation to Rahul Gandhi for party defeat in electionCongress leaders sending resignation to Rahul Gandhi for party defeat in election

    NewsMay 24, 2019, 5:06 PM IST

    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राहुल गांधी पर बढ़ा नैतिक दबाव

    उत्तर प्रदेश में महज एक सीट पर सिमट गयी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से खुद भी चुनाव हार गए हैं। लिहाजा अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।