प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
(Search results - 3)EntertainmentMar 30, 2019, 12:23 PM IST
प्रियंका-निक लेने वाले हैं तलाक?, जानें क्या है पूरा सच
OK मैगजीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक और प्रियंका का जल्द ही तलाक होने वाला है। यहां तक की इस मैगजीन के आर्टिकल में इन दोनों की तलाक की वजह भी बताई गई है। आप भी जानिए-
EntertainmentDec 14, 2018, 6:33 PM IST
क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कर रहे बेबी प्लानिंग?
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ समय पहले ही जोधपुर में शादी करने वाले निक जोनास इन दिनों हर ओर छाए हुए हैं। अब इस जोड़े की 'बेबी प्लानिंग' की खबरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में निक जोनास ने बच्चों को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल इस जोड़े का पूरा ध्यान 20 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पर है।
अब आपको बताते हैं कि निक जोनास ने ऐसा क्या कहा कि हर तरफ चर्चा होने लगी। दरअसल, एक इंटरव्यू में बच्चों के बारे में सवाल पूछे जाने पर निक जोनास ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से किसी दिन पिता बनना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह एक असली सपना है और मुझे बहुत तेजी से इस ओर बढ़ना है। आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि यह जल्दबाजी है। या आप कह सकते हैं कि मैं शुरुआत में कुछ वास्तविक नजरिया दे है।' निक ने कहा, 'मैंने कम उम्र में जिंदगी में काफी कुछ देख लिया है। अब मैं चाहता हूं कि किसी दिन इसे अपने बच्चे के साथ साझा कर सकूं।'
प्रियंका चोपड़ा को भी बच्चे बहुत पसंद हैं। पिछले दिनों उन्होंने भी कहा था कि वह बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। अब शादी के तुरंत बाद दोनों के बयानों से अटकलों को हवा लग रही है। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से)
EntertainmentDec 5, 2018, 10:04 AM IST
पीएम मोदी पहुंचे प्रियंका-निक की रिसेप्शन में, देखिए तस्वीरें
शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।