बाल बाल बचे
(Search results - 13)Other CinemaAug 6, 2023, 7:56 PM IST
नहीं रहे तेलंगाना के मशहूर लोकगायक 'गद्दार', दिल की बीमारी से जूझते हुए 77 की उम्र में ली अंतिम सांस
गद्दार के नाम से मशहूर कवि, समाजसेवी और लोकगायक गुम्मदी विट्टल राव का जन्म 1949 में हुआ था। बताया जाता है कि 1997 में उन्हें उनके घर में ही जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे।
NewsJul 30, 2019, 8:05 PM IST
कांवड़िया की बाइक में अचानक लगी आग
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा पर निकले दो कांवड़ियों की मोटरसायकिल में अचानक आग लग गई। जिसमें दोनों कावड़िए जलने से बाल बाल बचे।
NewsJul 25, 2019, 10:52 AM IST
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हुआ बमों से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे
जानकारी के मुताबिक बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। बदमाशों ने भाजपा सांसद के घर के बाहर बम फेंके। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन ये भी जानकारी आयी है कि बदमाशों ने बम फेंकने के साथ ही वहां पर कई राउंड गोलियां भी चलाई हैं। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। उधर अर्जुन सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सौरव सिंह ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।
NewsMay 13, 2019, 1:57 PM IST
सनी देओल की गाड़ी हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे
पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और अभिनेता सनी देओल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। यह घटना पंजाब के धारीवाल के नजदीक की है। जानकारी के अनुसार, प्रचार के लिए जाते समय सनी देओल की रेंज रोवर कार का टायर फटा और वह डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी का अचानक ब्रेक लगने से सनी देओल के पीछे चल रही गाड़ी भी उनकी गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी के शीशे टूट गए हैं।
NewsMay 2, 2019, 6:56 PM IST
भाजपा प्रत्याशी दुर्घटना से बाल बाल बचे
खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बीडी शर्मा बाल बाल बच गए। वह पन्ना से अमानगंज जा रहे थे। रास्ते में मवेशी को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक अन्य कार में टकरा गई। यह घटना पन्ना जिले की सीमा में हुई।
NewsFeb 13, 2019, 10:12 AM IST
कुंभ में फिर लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन
आग लगने के बाद लालजी टंडन को कुंभ मेले के सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके टेंट में ये आग देर रात करीब ढाई बजे लगी थी और बिहार के राज्यपाल को उसी समय सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।
NewsOct 31, 2018, 10:48 AM IST
नक्सली हमले में बाल-बाल बचे कैमरामैन ने मां के नाम जारी किया संदेश, सुनाई आपबीती
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मंगलवार (30 अक्टूबर) को नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला कर दिया। हमले में दूरदर्शन के एक कैमरामैन सहित दो जवान शहीद हो गए।
NewsOct 27, 2018, 5:50 PM IST
NewsOct 21, 2018, 11:39 AM IST
एयर एशिया का विमान हुआ बर्ड हिट का शिकार
एयर एशिया का विमान दिल्ली से रांची आने के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गया। इस हादसे में विमान में मौजूद यात्री बाल-बाल बचे।
NewsOct 12, 2018, 9:33 AM IST
एयरपोर्ट पर दीवार से टकराया एअर इंडिया का विमान, बाल बाल बचे यात्री
विमान के साथ हुए इस हादसे के बाद इसका रूट बदलकर इसे मुंबई में लैंड करवाया गया ताकि विमान की जांच की जा सके। इस टक्कर के साथ विमान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
NewsSep 12, 2018, 9:35 AM IST
NewsSep 3, 2018, 12:53 PM IST
कैंपटी फॉल में अचानक बढ़ा पानी, बाल-बाल बचे 180 पर्यटक
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का एक डरा देने वाला नजारा देहरादून-मसूरी के बीच स्थित प्रख्यात टूरिस्ट स्पॉट कैंपटी फॉल में भी देखने को मिला। यहां भारी बारिश के कारण कैंपटी फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल पहुंचे थे। जैसे ही शुरुआत में पानी बढ़ा तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पर्यटकों को समय रहते वहां से हटा दिया। यही नहीं झरने के पास की दुकानों को भी खाली करवा दिया गया। अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस के मुताबिक, पानी बढ़ने के समय वहां 180 पर्यटक थे।
NewsAug 1, 2018, 12:22 PM IST
हरिद्वार में गंगा में डूबने से बाल-बाल बचे दो कावड़िये
हरिद्वार में जल लेने गंगा में उतरे दो कांवड़िये तेज धारा में बह गए। साथी कांवड़ियों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों ने उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाल लिया। घटना कांगड़ा घाट की है।