ViewsJan 23, 2019, 7:43 PM IST
पारिस्थितिकी तंत्र में प्रकृति के एक बेहद क्रूर नियम का पालन किया जाता है। एक जैसे संसाधनों पर आधारित दो प्रजातियां कभी भी एक साथ नहीं रह सकती। भले ही वह एक ही परिवार का हिस्सा हों। अगर उसमें से एक थोड़ा भी बेहतर हुआ तो वह स्वाभाविक रुप से दूसरे को विलुप्त होने के लिए मजबूर कर देगा।
NewsJan 21, 2019, 1:12 PM IST
कर्नाटक में कांग्रेस की आपसी तकरार इतनी बढ़ गई है कि उसके विधायक आपस में ही मारपीट पर उतारु हो गए हैं। पार्टी में टूट की आशंका से इन विधायकों को बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में रखा गया है। जहां पर दो विधायकों में इतना जबरदस्त झगड़ा हुआ कि मारपीट की नौबत आ गई। इसमें से एक विधायक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मामला खुल न जाए इसलिए रिसॉर्ट और अस्पताल के आस पास भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।
NewsJan 21, 2019, 12:53 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से इतना घबराती हैं कि उन्हें अपने राज्य में पैर भी नहीं रखने देना चाहतीं। इसीलिए उन्होंने पहले तो मालदा जिले में लचर बहाने बनाकर अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी। लेकिन बाद में उनके बहानों की पोल खुल गई तो मजबूर होकर अनुमति देनी पड़ी।
NewsJan 21, 2019, 12:41 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर राजनीतिक दलों की ओर से अपराधियों के चुनाव लड़ने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका बीजेपी नेता व वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने दायर की थी।
NewsJan 20, 2019, 2:35 PM IST
मध्य प्रदेश में आज सुबह एक और बीजेपी नेता की हत्या हो गई है। इससे पहले इंदौर और मंदसौर में भी बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन हत्याओं पर कड़ी आपत्ति जताई है और दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
NewsJan 20, 2019, 1:17 PM IST
चंदौली की बीजेपी विधायक साधना सिंह की बसपा प्रमुख मायावती पर की गई विवादास्पद टिप्पणी उनपर भारी पड़ रही है। महिला आयोग ने इस मामले में उनसे जवाब मांगा है। वहीं एनडीए सहयोगी और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी इस मामले में आपत्ति जताई है।
NewsJan 20, 2019, 11:59 AM IST
जैसे जैसे 2019 का चुनाव नजदीक आ रहा है देश के अलग अलग हिस्सों से कांग्रेस की अंदरुनी कलह की खबरें सामने आ रही है। ताजा खबर है कि ओडिशा में कांग्रेस पार्टी में भारी अंदरुनी घमासान चल रहा है। वहां एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले भी एक विधायक और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं।
NewsJan 18, 2019, 11:47 AM IST
जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप हो गई है और चारो तरफ अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज दिखाई नहीं दे रही।
NewsJan 17, 2019, 8:04 PM IST
कांग्रेस नेता बी.के.हरिप्रसाद ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बीमारी का मजाक बनाया है। वह राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में सामान्य मानवीय शिष्टाचार तक भूल गए।
NewsJan 17, 2019, 7:38 PM IST
बहराइच लोकसभा सीट से सांसद सावित्रीबाई फुले ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। वह पिछले 6 दिसंबर को बीजेपी से इस्तीफा दे चुकी हैं।
NewsJan 17, 2019, 2:46 PM IST
जहां सभी लोग बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीमार पड़ने पर उनके स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं एक महिला ने हृदयहीन टिप्पणी की है उसने ट्विटर पर लिखा ‘लोग स्वाइन फ्लू से मर रहे हैं, है ना?’ उसका इशारा साफ तौर पर अमित शाह की तरफ था।
NewsJan 16, 2019, 4:49 PM IST
यूपी के बलिया, बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सपा बसपा गठबंधन पर दिया विवादित बयान। उन्होंने कहा कि, ‘’सपा मतलब सांप होता है और बसपा मतलब बिच्छू। सांप और बिच्छू का जोड़ा समाज को डंक मारने का काम होता है।‘’
NewsJan 16, 2019, 3:11 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को पश्चिम बंगाल में रथयात्रा की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद अब बीजेपी नेता यहां पदयात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं।
NewsJan 15, 2019, 6:24 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ऐप पर देश के संसदीय क्षेत्रों की जनता से उनकी राय मांग रहे हैं। लेकिन यह सर्वेक्षण कई बीजेपी सांसदों की परेशानी का कारण बन चुका है। क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर सर्वेक्षण में जनता ने उनके खिलाफ राय दी तो आगामी लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट सकता है।
NewsJan 15, 2019, 5:55 PM IST
कर्नाटक में सियासी संकट गहराने लगा है। दो निर्दलीय विधायकों एच.नागेश और आर.शंकर ने कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। यह दोनों बीजेपी को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। 225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 104 सीटों वाली बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे सरकार बनाने के लिए नौ(9) विधायकों का समर्थन चाहिए।
Smartphone से परेशान? ये छोटा फोन आपकी टेंशन कर देगा खत्म!
BSNL यूजर्स को मिला होली का तोहफा! अब 425 दिनों की वैलिडिटी और ढेर सारा डेटा!
YouTube का नया रूप! जानिए क्या होगा यूजर्स और क्रिएटर्स पर इसका असर?
सीक्रेट्स रिवील्ड! CUET 2025 में सफलता के लिए अपनाएं ये टॉप ट्रिक्स