ब्रजेश
(Search results - 6)NewsNov 20, 2023, 1:21 AM IST
छठ पूजा में आईके बहुत आनंद महसूस हो रहल बा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा का पर्व मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए जल को शुद्ध और स्वच्छ रखने की अपील किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर मौजूद थे और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए संध्या अर्ध्य दिया।
NewsJan 20, 2020, 11:32 PM IST
निर्भया केस में दोषी पवन की दया याचिका खारिज होने से पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
निचली अदालत, दिल्ली हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्भया के दुष्कर्मी पवन की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने वारदात के वक्त खुद के नाबालिग होने का दावा किया था। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शेल्टर होम के संचालक ब्रजेश ठाकुर समेत 19 को यौन शोषण और उत्पीड़न का दोषी करार दिया है। दोषियों की सजा पर 28 जनवरी को बहस की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से उन्होंने एक घंटा 52 मिनट बात की।
NewsApr 10, 2019, 8:51 PM IST
भाजपा का दावा, सहारनपुर में कांग्रेस-महागठबंधन में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई
सहारनपुर यूपी की उन आठ लोकसभा सीटों में से एक है, जहां 2019 से महासमर में 11 अप्रैल को पहले दौर में मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इस लोकसभा सीट पर पांच विधानसभाएं हैं। इसमें मुस्लिम बहुल देवबंद सीट भी है। मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के ब्रजेश सिंह चुनाव जीते थे। 'माय नेशन' के असिस्टेंट एडीटर सिद्धार्थ राय से एक्सक्लूसिव बातचीत में भाजपा विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच यहां दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई है। साल 2014 की तुलना में पार्टी यहां और अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेगी।
NewsMar 30, 2019, 5:32 PM IST
बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 21 पर आरोप तय
बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में साकेत कोर्ट ने सभी 21 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय कर दिया है। कोर्ट इस मामले में आरोपियों पर यौन उत्पीड़न, आपराधिक साजिश, पॉस्को एक्ट की धारा 3,5 और 6 के सहित 20 विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। मामले में मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपी अदालत में पेश हुए थे।
NewsNov 12, 2018, 3:49 PM IST
पूर्व मंत्री अब तक फरार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई बिहार पुलिस को फटकार
बिहार के बहुचर्चित शेल्टर होम रेप मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा अब तक फरार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार पुलिस को जमकर फटकार लगाई है और राज्य के डीजीपी को तलब किया है।
NationAug 8, 2018, 2:15 PM IST
मुजफ्फरपुर रेप कांड के आरोपी की कांग्रेस में जाने की थी ख्वाहिश, प्रदर्शनकारियों ने किया मुंह काला
मुज्जफरपुर शेल्टर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मुंह पर स्याही पोतने की कोशिश की गई है। कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे ठाकुर पर स्याही फेंकी गई।कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा के बावजूद प्रदर्शनकारी अपना गुस्सा जाहिर करने में सफल रहे और ठाकुर पर स्याही फेंक दी।