भाजपा अध्यक्ष
(Search results - 57)NewsJan 20, 2020, 6:08 PM IST
जेपी नड्डा बने भाजपा के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी ने बधाई दी
जेपी नड्डा को आज भारतीय जनता पार्टी का 11वां निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया है। उनके सामने किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था और इसके बाद चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम का ऐलान किया। जेपी नड्डा 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
NewsSep 26, 2019, 9:19 AM IST
नवरात्र में हो सकता है भाजपा-शिवसेना में सीटों का बंटवारा
महाराष्ट्र को लेकर भाजपा और शिवसेना दोनों परेशान हैं। हालांकि इस बार ज्यादा परेशाना शिवसेना को लेकर है। क्योंकि अगर दोनों दलों के बीच में गठबंधन नहीं होता है तो इसका नुकसान शिवसेना को ही उठाना पड़ेगा। लिहाजा शिवसेना इस मामले में संभल कर चल रही है। उसके नेता भाजपा के खिलाफ किसी भी तरह का बयान नहीं दे रहे हैं। असल में अभी तक राज्य की 288 सीटों के लिए बंटवारा का कोई फार्मूला तय नहीं हो सका है।
NationAug 30, 2019, 10:56 AM IST
ममता बनर्जी के राज में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ द्वारा हमला किए जाने की खबर है। यह हमला आज सुबह तब किया गया जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। उनके साथ मौजूद भाजपा के दो कार्यकर्ता इस हमले में घायल बताए जा रहे हैं।
NewsJul 26, 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
NewsJul 25, 2019, 8:17 PM IST
ये हैं मध्य प्रदेश के दो भाजपा विधायक जो पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी नहीं डरते
जहां पूरे देश में बीजेपी का कुनबा बढ़ रहा है वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी के दो विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने की आशंका है। बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में कमलनाथ सरकार द्वारा पेश किए गए दंड संशोधन विधेयक पर हुई वोटिंग में भाजपा के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
NewsJun 13, 2019, 6:00 PM IST
दिसंबर तक भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, शिवराज को बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ महीने का समय लग सकता है। यह प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर तक खिंच सकती है। इसलिए माना जा रहा है दिसंबर तक अमित शाह अपने पद पर बने रह सकते हैं।
NewsJun 6, 2019, 7:41 PM IST
अब अटल बिहारी वाजपेयी के बंगले में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह
दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बंगला 6ए कृष्णा मेनन मार्ग अमित शाह को आवंटित। अमित शाह इस समय 11 अकबर रोड स्थित बंगले में रहते हैं। यह टाइप 8 बंगला उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते एलॉट किया गया है।
NewsMay 30, 2019, 10:07 PM IST
ये हैं नरेन्द्र मोदी सरकार के 13 बाहुबली, इनपर है सारा दारोमदार
नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ गुरुवार को ली। मोदी के साथ उम्मीद के मुताबिक अन्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें कई मंत्री ऐसे हैं जो पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट में शामिल थे वहीं कुछ नए लोगों को सीधे टॉप मंत्रियों मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह है तो पूर्व विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर भी हैं।
NewsMay 30, 2019, 7:35 PM IST
पीएम मोदी ने दूसरी बार संभाली देश की बागडोर, अमित शाह भी बने मंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी के बाद गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और नितिन गडकरी ने शपथ ली।
NewsMay 30, 2019, 5:07 PM IST
मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे अमित शाह, गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने किया ट्वीट
वित्त मंत्री अरुण जेटली के खराब स्वास्थ्य के चलते पीएम मोदी से कैबिनेट में शामिल न करने का अनुरोध करने के बाद शाह का कैबिनेट में शामिल होना लगभग तय हो गया था।
NewsMay 30, 2019, 1:41 PM IST
मोदी-शाह ने कैबिनेट को दिया अंतिम रूप, यहां देखिए कौन-कौन लेगा शपथ
नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट को व्यवस्थित रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की। शपथ लेने वाले सभी नेताओं को फोन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने शपथ से पहले अपने आवास पर बुलाया।
NewsMay 29, 2019, 7:45 PM IST
मोदी कैबिनेट 2.0: शाह बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, सुषमा के नाम पर खुद पीएम ने लगाई मुहर
'माय नेशन' को भरोसेमंद सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज को कैबिनेट में शामिल करने की इच्छा जताई है। सुषमा ने पिछले साल लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद पीएम चाहते हैं कि सुषमा को केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाए।
NewsMay 27, 2019, 6:33 PM IST
चाहें तो ऐसे 2024 तक भाजपा अध्यक्ष बने रह सकते हैं अमित शाह
इस संभावना को टटोलने के लिए माय नेशन ने भाजपा के संविधान को खंगाला और पाया कि अमित शाह 2024 तक पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष के कार्यकाल को लेकर कुछ भ्रांतियां हैं.
NewsMay 26, 2019, 2:22 PM IST
मोदी-शाह से मिले जगन, एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जगन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि जगन वाईएसआर कांग्रेस को एनडीए में शामिल करने को लेकर गंभीर हैं। 30 मई को सीएम पद की शपथ ले रहे हैं जगन।
NewsMay 22, 2019, 5:14 PM IST
अमित शाह बोले, ईवीएम का विरोध जनादेश का अपमान, विरोधियों से पूछे छह सवाल
22 दलों ने ईवीएम की सुरक्षा और छेड़छाड़ को लेकर कई तरह के सवाल उठाए थे। इन सभी सवालों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। वहीं, बिहार में महागठबंधन के साथी उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव परिणाम के इधर-उधर होने पर खून-खराबा होने की धमकी दी है।