NewsApr 11, 2019, 9:27 PM IST
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पहले चरण के लिए हुए मतदान में अप्रत्याशित वोटिंग हुई है। हालांकि कई मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। कूच बिहार के एक मतदान केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार निशित प्रमाणिक का आरोप है कि मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात यह सुरक्षाकर्मी टीशर्ट पहने हुए था। जब उससे पहचान पत्र (आईकार्ड) दिखाने को कहा गया तो वह कुछ नहीं बता सका। कूच बिहार में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी लड़ाई है। यहां वोटिंग के दौरान दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प होने की भी खबरें हैं। यहां एक पोलिंग बूथ के पास एटीएम में भी तोड़फोड़ की गई। इस बीच चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी से मतदान के दौरान हुई हिंसा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
NewsApr 11, 2019, 9:21 PM IST
नक्सलियों ने भीमा मंडावी की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था। इसके बाद नक्सलियों ने फरमान जारी किया था कि जो भी मतदान करने जाएगा, वह जिंदा नहीं बचेगा। नक्सलियों ने धमकी दी थी कि अगर किसी के हाथ में स्याही का निशान दिखा तो उसकी खैर नहीं।
NewsApr 11, 2019, 1:09 PM IST
ढाई दशक से ज्यादा समय तक पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में चले आ रहे लेफ्ट के शासन को ध्वस्त करने के बाद सत्ता पर पहली बार काबिज हुई भाजपा के लिए राज्य में यह पहला बड़ा चुनाव है। त्रिपुरा की 2 लोकसभा सीटों में से एक त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। प्रशासन ने मतदान को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोग जानते हैं कि उन्हें किसने लेफ्ट के राज से 'मुक्ति' दिलाई। उन्होंने दावा किया कि पूरा त्रिपुरा नरेंद्र मोदी के लिए वोट करेगा।
NewsApr 11, 2019, 12:06 PM IST
लोकसभा चुनावों का पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हो रही है। इससे ठीक पहले 'माय नेशन' ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अहम लोकसभा क्षेत्र में से एक मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान से एक्सक्लूसिव बातचीत की। वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्थ दिखे। 'माय नेशन' संवाददाता शंशाक शेखर की रिपोर्ट।
NewsApr 10, 2019, 8:51 PM IST
सहारनपुर यूपी की उन आठ लोकसभा सीटों में से एक है, जहां 2019 से महासमर में 11 अप्रैल को पहले दौर में मतदान होगा। इस सीट पर भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इस लोकसभा सीट पर पांच विधानसभाएं हैं। इसमें मुस्लिम बहुल देवबंद सीट भी है। मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के ब्रजेश सिंह चुनाव जीते थे। 'माय नेशन' के असिस्टेंट एडीटर सिद्धार्थ राय से एक्सक्लूसिव बातचीत में भाजपा विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच यहां दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई है। साल 2014 की तुलना में पार्टी यहां और अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेगी।
NewsApr 10, 2019, 4:05 PM IST
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक, नक्सली कमांडर विनोद और देवा के नेतृत्व में इस हमले को दिया गया अंजाम।
NewsApr 10, 2019, 1:53 PM IST
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल बाबा और बुआ-भतीजा आप आतंकवादियों के साथ इलू-इलू करो। लेकिन ये मोदी सरकार है, अगर पाकिस्तान की तरफ से गोली आएगी तो इधर से गोला जाएगा।
NewsApr 10, 2019, 1:15 PM IST
जाट और गुर्जर बिरादरी के दो बड़े नेताओं को पार्टी से जोड़कर भाजपा ने बड़ा सियासी गणित साधने की कोशिश की है। खास बात यह है कि इन दोनों जातियों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर भी सीधा प्रभाव है। दोनों ही जगह पहले चरण में मतदान होने वाला है।
NewsApr 9, 2019, 7:51 PM IST
याचिका की सुनवाई को दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, 2 मिनट के ट्रेलर से यह तय नहीं किया जा सकता कि फिल्म वोटर्स को प्रभावित कर सकती है। फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने अब तक इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया। फिल्म देखना उसका काम है। अगर फिल्म से चुनाव कराने में कोई दिक्कत होती है, तो ये देखना चुनाव आयोग का काम है।
NewsApr 8, 2019, 6:07 PM IST
भाजपा का घोषणापत्र 48 पेज का है, जबकि कांग्रेस का घोषणापत्र 55 पेज का है। भाजपा के घोषणापत्र में जहां विकास, किसान, इंफ्रास्ट्रक्टर, तकनीक जैसे शब्दों को तरजीह दी है।
NewsApr 7, 2019, 6:08 PM IST
इस कैंपेन का तानाबाना प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की उपलब्धियों के इर्दगिर्द बुना गया है। पार्टी की ओर से एक सेलफोन रिंगटोन भी लांच की गई है। साथ ही पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों के 'महागठबंधन' पर तंज कसते हुए 'निर्णायक नेतृत्व बनाम महामिलावट' नाम से एक मीम भी बनाया गया है।
NewsApr 6, 2019, 11:09 AM IST
कभी भाजपा में रहकर पीएम नरेन्द्र मोदी और बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शॉटगन के नाम से मशहूर सिन्हा ने पहले ही कहा था कि वह नवरात्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
NewsApr 4, 2019, 6:55 PM IST
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, 'ये मुस्लिम लीग के साथ मिलकर लड़ें तो सेक्युलर, हम सबका साथ-सबका विकास कहें तो सांप्रदायिक।'
NewsApr 4, 2019, 2:35 PM IST
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी पार्टी की फार्मूला अपनाया है। इस फार्मूले के तहत एसपी सांसद प्रवीण निषाद भाजपा में शामिल हो गए हैं वहीं उनके पिता और निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन किया है। दिलचस्प ये ही प्रवीण निषाद ने योगी आदित्यनाथ का अभेद गढ़ कहे जाने वाले गोरखपुर में फतह हासिल की थी।
NewsApr 4, 2019, 2:13 PM IST
भाजपा महिला मोर्चा ने देश के प्रत्येक बूथ पर पांच महिला स्वयंसेवियों की एक समिति है। इसका काम महिला वोटरों से सीधे जुड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि वे वोट करने के लिए घरों से निकलें तथा मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में वोट करें।
समंदर में भारत की ताकत बढ़ेगी, प्रोजेक्ट 75(I) से आएगी नई सुपर सबमरीन
MP के किसान का कमाल: 3 एकड़ खेती से बनाया अपना ब्रांड, सालाना कमाई ₹20 लाख
भारत की पहली Hydrogen Train: जानें कब से होगी शुरुआत?
बीमारी भी न रोक सकी, जानिए ऑटो ड्राइवर की बेटी कैसे बनी NDA टॉपर?
13 बिलियन नहीं, कम लागत में देसी AI मॉडल बनाएगा भारत, अमेरिका के अपमान का देगा करारा जवाब
Viral Video: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में टॉयलेट के सामने सो रहे लोग, रेलवे के जवाब ने बढ़ाई नाराजगी
प्री होली पार्टी में रंग, गुलाल, पिचकारी और ढोलक की ढाप पर महिलाओं ने मचाया धमाल
दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती