NewsJun 1, 2019, 6:39 PM IST
अमित शाह की भूमिका पीएम मोदी के बाद सबसे अहम है। वह प्रधानमंत्री के देश से बाहर जाने पर सरकार की उसी तरह अगुवाई करेंगे, जिस तरह राजनाथ सिंह करते थे। उनके पास नरेन्द्र मोदी की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री के सभी अधिकार होंगे।
NewsJun 1, 2019, 5:55 PM IST
30 मई को शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार के मंत्रियों ने अपना अपना कार्यभार संभालना शुरु कर दिया है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह अपने अपने संबंधित मंत्रालयों में पहुंचे तथा औपचारिक रुप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
NewsJun 1, 2019, 4:36 PM IST
वाणिज्य मंत्रालय ने इंटेलिजेन्स ब्यूरो को लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने का आदेश दिया है। इन लोगों के नाम इमिग्रेशन विभाग के पास भी भेजने के लिए कहा गया है। जिससे कि यह लोग देश छोड़कर भाग नही पाएं।
NewsJun 1, 2019, 3:24 PM IST
एयरबस घोटाले के मामले में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी। ईडी ने पटेल को समन जारी कर 6 जून को सुबह 11:30 आने को कहा है।इसके अलावा कंपनी के पूर्व एक्जिक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ किरण राव के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने याचिका दाखिल की थी। यह मामला साल 2005 का है।
NewsJun 1, 2019, 2:39 PM IST
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विभागों के बंटवारे से एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दलों शिवसेना और जेडीयू नाराज दिख रहे हैं। बिहार और महाराष्ट्र की यह दोनों बड़ी पार्टियों की शिकायत है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। क्या उस समय जेडीयू शिवसेना की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ सकती है।
NewsJun 1, 2019, 2:14 PM IST
असल में योगी चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में चर्चा गंभीरता के साथ हो और मंत्री भी अपनी राय रखें। लेकिन अकसर मंत्रियों द्वारा बैठक में मोबाइल फोन के प्रयोग के कारण व्यवधान होता है। जिसको लेकर योगी कई बार अपनी नाराजगी भी जता चुके थे। अब इस फैसले के बाद कोई भी मंत्री बैठक में अपना मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। यही नहीं योगी का ये फैसला केवल मंत्रियों पर ही लागू नहीं है बल्कि ये फैसला अफसरों पर भी लागू किया गया है।
NewsJun 1, 2019, 12:23 PM IST
इस बार की मोदी सरकार का सबसे नाटकीय घटनाक्रम रहा अमित शाह का मंत्रिमंडल में होना। जब शपथ दिलाई जा रही थी तो पीएम मोदी के बाद अमित शाह का नंबर तीसरा था। लेकिन जब पोर्टफोलियो की घोषणा हुई तो शाह दूसरे नंबर पर दिखाई दिए। उन्हें गृहमंत्री बनाया गया जो प्रधानमंत्री के बाद दूसरे नंबर का सबसे अहम पद है। दरअसल अमित शाह को गृहमंत्री बनाने की कुछ खास वजहें हैं। आईए जानते हैं
NewsMay 31, 2019, 8:12 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट के सदस्यों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पहले कार्यकाल में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। वहीं अमित शाह को देश का नया गृहमंत्री बनाया गया है। रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण अब देश की वित्त मंत्री होंगी।
NewsMay 31, 2019, 4:00 PM IST
समान नागरिक संहिता की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाइकोर्ट ने गृह मंत्रालय और लॉ कमीशन को नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब 4 सप्ताह के अंदर देना है।
NewsMay 31, 2019, 3:26 PM IST
जयशंकर के सामने जी-20, शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स संगठन जैसे वैश्चिक मंचों पर भारत के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने की जिम्मेदारी रहेगी। पाकिस्तान और चीन को लेकर भी उनके अनुभव की परीक्षा होगी।
NewsMay 31, 2019, 2:36 PM IST
केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल में चार पूर्व नौकरशाहों को शामिल किया गया है। पिछली मोदी सरकार में तीन नौकरशाहों को मौका दिया गया था। मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले चेहरा पूर्व विदेश सचिव जयशंकर का है। जिन्हें पीएम मोदी ने विदेश मंत्री नियुक्त किया है। अभी तक जयशंकर किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
NewsMay 31, 2019, 1:03 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर चौंकाया, एस जयशंकर होंगे देश ने नए विदेश मंत्री। केंद्रीय मंत्रिमंडल का ऐलान। स्मृति ईरानी को दो कैबिनेट मंत्रालय दिए गए। पीयूष गोयल रेल मंत्री बने रहेंगे।
NewsMay 31, 2019, 12:53 PM IST
अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह के हत्या के आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कल देर रात जब पुलिस वसीम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। बाद में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
NewsMay 31, 2019, 11:18 AM IST
गुरुवार को शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम पांच बजे होगी। हालांकि इस बैठक से पहले मंत्रियों के मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा होना तय है। ऐसा माना जा रहा है कि आज अपनी पहली बैठक में मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला कर सकती है।
NewsMay 30, 2019, 10:07 PM IST
नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ गुरुवार को ली। मोदी के साथ उम्मीद के मुताबिक अन्य लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें कई मंत्री ऐसे हैं जो पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट में शामिल थे वहीं कुछ नए लोगों को सीधे टॉप मंत्रियों मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह है तो पूर्व विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर भी हैं।
BOI Apprentice Recruitment 2025: 400 पोस्ट, लिमिटेड टाइम, जल्द करें अप्लाई वरना चूक जाएंगे! अप्लाई प्रॉसेस
मान सिंह पैलेस का नीला जादू: जानें क्यों है यह किला भारत की शान?
महिलाओं के लिए Good News! इस दिन से हर महीने मिलेंगे ₹2500! जानिए कौन ले सकता है लाभ
IAS अधिकारी की इस पहल ने बदली गंगा घाटों की सूरत, रहस्य जानकर आप चौंक जाएंगे!
International Women's Day 2025: ये न्यू लांच सरकारी नई स्कीमें बदल देंगी महिलाओं का फ्यूचर!