मतदान
(Search results - 280)NewsFeb 6, 2020, 9:25 PM IST
दिल्ली में चुनाव के लिए थमा प्रचार, भाजपा और आप अव्वल तो कांग्रेस पीछे छूटी
विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। हालांकि इस मामले में भाजपा सबसे आगे रही। वहीं आप ने भी अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार में उतारा था। राजधानी दिल्ली में आज जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण और सभाएं आयोजित की गई थी और कोई भी इस प्रचार के अंतिम दिन इस मौके को नहीं छोड़ना चाहता था।
NewsJan 31, 2020, 7:35 AM IST
दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणापत्र
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार आक्रामक कर दिया है। पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं के साथ ही विभिन्न राज्यों के नेताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए उतारा है। भाजपा नेता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है।
NationJan 27, 2020, 4:48 PM IST
यूरोपीय संसद में सीएए पर प्रस्ताव पास होने पर भारत ने जताया कड़ा विरोध
भारत के संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ यूरोपीय संसद के कुछ सदस्यों द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर बहस और मतदान होना है. इससे पहले रविवार को अधिकारिक सूत्रों ने यूरोपीय संघ की संसद में कहा कि ईयू संसद को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए जो लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सांसदों के अधिकारों एवं प्रभुत्व पर सवाल खड़े करे. उन्होंने कहा कि सीएए भारत का पूर्णतया अंदरूनी मामला है और कानून संसद के दोनों सदनों में बहस के बाद लोकतांत्रिक माध्यम से पारित किया गया था.
NewsJan 20, 2020, 6:14 PM IST
नीतीश ने पीके को दिया झटका, पार्टी के स्टार प्रचारकों में नाम गायब
दिल्ली विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड भी प्रत्याशी उतार रहा है। जदयू ने भाजपा के साथ दिल्ली में गठबंधन नहीं किया है। लिहाजा वह कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहा है। पार्टी उन सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है जहां पर पूर्वांचल मूल लोगों की संख्या ज्यादा है।
NewsDec 20, 2019, 8:37 AM IST
तीन बाद खुलेगी ईवीएम में बंद किस्मत, झारखंड में 16 विधानसभा सीटों में आज अंतिम दौर का मतदान
जानकारी के मुताबिक आज हो रहे अंतिम और पांचवे चरण में राज्य में 1717 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जबकि 1,973 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। हालांकि अभी तक राज्य में चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना हुई है। मतदान को देखते हुए मतदान केन्द्रों में सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।
NewsDec 1, 2019, 10:04 AM IST
आखिर सदन में बहुमत होने के बावजूद स्पीकर के मतदान के लिए क्यों डरे हैं उद्धव
हालांकि विधानसभा में उद्धव ठाकरे भारी मतों से बहुमत साबित कर चुकी है। लेकिन स्पीकर के पद को लेकर डरी हुई है। अभी तक विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर की देखरेख में सदन की कार्यवाही चल रही है। लेकिन आज इसके लिए चुनाव होना है और गठबंधन के दल सदन में इसके लिए खुले मतदान की मांग कर रहे हैं।
NewsNov 28, 2019, 6:49 PM IST
जानें बंगाल में दीदी ने छह महीने में कैसे बदली हार से जीत की फिजा
फिलहाल राज्य में मिली इस हार के लिए भाजपा ने एनआरसी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा का कहना है कि ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में एनआरसी को गलत तरीके से प्रचारित और प्रसारित किया है। जिसका असर उपचुनाव में पड़ा है। जिस तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे।
NewsNov 27, 2019, 10:25 AM IST
बंगाल में भाजपा उपाध्यक्ष पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया हमला
बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष और करीमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश मजूमदार के साथ मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने धक्कामुक्की की, उन्हें पीटा और एक गड्ढे में गिरा दिया।
यह घटना सोमवार को हुई , जब करीमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा था और जय प्रकाश मजूमदार एक मतदान केंद्र में जाने की कोशिश कर रहे थे।
NewsNov 25, 2019, 8:29 PM IST
पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनाव में जमकर पीटे गए भाजपा प्रत्याशी, चुनाव आयोग में मांगी रिपोर्ट
राज्य में आज तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। जिसमें राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी को जमकर पीटा। राज्य में ये उपचुनाव भाजपा और टीएमसी के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। क्योंकि राज्य में हुए लोकसभा चुनाव के बाद ये चुनाव दोनों के लिए लिटमस टेस्ट माने जा रहा है।
NewsOct 22, 2019, 7:51 AM IST
एग्जिट पोल में भाजपा की बल्ले बल्ले, फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी
मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने भाजपा को राहत की सांस दी है। क्योंकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। लिहाजा एंटीइंकमबेंस फैक्टर हो सकता था। लेकिन मतदान के दौरान ये नहीं दिखा। इस बार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है जबकि पिछली बार दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था और बाद में सरकार बनाई।
NewsOct 21, 2019, 6:50 PM IST
महाराष्ट्र और हरियाणा में मतदान से आकाश मिसाइल की तैनाती तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुए
NewsOct 21, 2019, 7:21 AM IST
जनता बनी भाग्य विधाता, महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव समेत 18 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान शुरू
मतदान के लिए सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज होने वाले मतदान के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन दो राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है। लिहाजा सरकार बचाने के लिए भाजपा उतरी है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी राज्य में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए हुए हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
NewsOct 19, 2019, 8:55 AM IST
जेल में बंद एनसीपी विधायक मिला फ्लैट में, 53 लाख कैश बरामद
जानकारी के मुताबिक राज्य में ठाणे में एनसीपी विधायक रमेश कदम अपने सहयोगी के फ्लैट में मिले। जबकि वह एक मामले में जेल में बंद हैं। इस फ्लैट में पुलिस ने 53 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। माना जा रहा है कि कदम को जेल से पुलिस वाले अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दोस्त के फ्लैट में ले गई।
NewsOct 17, 2019, 6:52 PM IST
वीर सावरकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वाराणसी में एक रैली में कहा कि अगर वीर सावरकर नहीं होते तो 1857 का स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता
NewsOct 9, 2019, 11:28 AM IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एनसीपी का कांग्रेस में हो सकता है विलय!
काफी अरसे से कांग्रेस में एनसीपी के विलय की बात चल रही है। लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार इस दावे को खारिज करते आए हैं। लेकिन कभी शरद पवार को अपना राजनैतिक गुरु मानने वाले सुशील कुमार शिंदे के दावों पर विश्वास करें तो चुनाव के बाद राज्य में एनसीपी और कांग्रेस एक हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि इसके जरिए उसकी राज्य के साथ ही केन्द्र ताकत बढ़ेगी।