मुसलमानों
(Search results - 34)NewsSep 7, 2018, 3:41 PM IST
NationAug 6, 2018, 2:47 PM IST
थरूर ने उड़ाया नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का मजाक, नागा पगड़ी को बताया आड़ी-तिरछी
बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। तिरुअनंतपुरम में थरूर ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। पीएम पर बयान से हमला करने के दौरान वो मर्यादा की सीमाएं लांघ गए। थरूर ने कहा कि पीएम मोदी मुसलमानों की टोप पहनने से इनकार करते हैं लेकिन देश-विदेश में घूमने के दौरान वो अजीबोगरीब टोपियां और कपड़े पहनते हैं। इसी दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर के नागा समुदाय के लोगों का जिक्र किया, जो बेहद आपत्तिजनक था। थरूर ने कहा कि नागा जो पगड़ी पहनते हैं वो आड़ी तिरछी होती है और उस पगड़ी को पहनते हुए उन्हें संकोच नहीं होता जबकि वो मुसलमानों की टोपी पहनने से इनकार कर देते हैं।
NationAug 1, 2018, 4:48 PM IST
असम के बाद यूपी के इस शहर में बढ़ा रोहिंग्या का खतरा...
केवल असम ही नहीं परेशान है अवैध घुसपैठियों से। यूपी में भी रहते हैं अवैध रोहिंग्या मुसलमान। रोहिंग्याओं की पनाहगाह बना अलीगढ़। प्रशासन की नाक के नीचे बड़ी तादाद में अवैध रूप से रह रहे हैं रोहिंग्या मुसलमान। अलीगढ़ के जिलाधिकारी को नहीं है मौजूदगी की जानकारी। देखें पूरा मामला माय नेशन एक्सक्लूसिव...
NationJul 27, 2018, 2:47 PM IST
“मुसलमान आबादी पर रोक ज़रूरी वरना हो सकता है एक और बंटवारा”, बीजेपी सांसद हरिओम पांडे का बयान
भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरिओम पांडे ने विवादित बयान दिया है। यूपी के अंबेडकर नंगर से सांसद पांडे ने कहा कि देश में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर रोक नहीं लगी तो देश पर एक और बंटवारे का खतरा है। उन्होंने रेप और मर्डर जैसे जघन्य वारदातों के लिए मुसलमानों को ही जिम्मेदार बताया है।