यमुना  

(Search results - 37)
  • Youth on tower allahabadYouth on tower allahabad

    NationAug 11, 2018, 2:30 PM IST

    ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक बड़ी मुश्किल से उतारा जा सका, वीडियो देखिए


    यूपी के इलाहाबाद में एक युवके टावर पर चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना यमुना ब्रिज की है। ब्रिज पर ही टावर बना है जिसपर ये युवक चढ़ गया। टावर 50 फिट ऊंचा है। युवक को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस के कर्मचारियों को काफी देर मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से उसे उतारा जा सका। जांच-पड़ताल में पता चला कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। 
     

  • Tiranga express  Haryana independence day august-15Tiranga express  Haryana independence day august-15

    NationAug 10, 2018, 12:54 PM IST

    देशप्रेमियों को नई सौगात, 15 अगस्त से चलेगी तिरंगा एक्सप्रेस

    देशप्रेम की भावना जगाने के लिए से तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से आम लोगों के लिए चलाई जाएगी। ऐतिहासिक विरासतों को संजोकर रखने की कोशिश में जगाधरी वर्कशॉप में तैयार कर आठ डिब्बों वाली इस ट्रेन को उत्तर रेलवे को समर्पित कर दिया गया है। इस ट्रेन का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है। इस ट्रेन को रेवाड़ी लोको शेड में मौजूद स्टीम इंजन से चलाया जाएगा। इससे लोगों को देश में स्टीम इंजनों के इतिहास के बारे में भी पता लग सकेगा।
    ट्रेन में लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा लगभग 11 किलोमीटर की होगी। फिलहाल तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से हर रविवार को गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू स्टेशन से फर्रुखनगर स्टेशन के बीच 11 किमी तक चलेगी। इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसमें हवाई जहाज की तर्ज पर बॉयो टॉयलेट्स लगाए गए हैं। जिससे पानी की खपत कम होगी और गंदगी पटरियों पर नहीं बिखरेगी। सारे जनरल कोच हैं और हर कोच में 72 लोग बैठ सकेंगे।

  • Flood in Yamuna in sonipatFlood in Yamuna in sonipat

    NationJul 30, 2018, 6:02 PM IST

    यमुना का विकराल रूप, सोनीपत में खाली कराए गांव

    हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए लाखो क्यूसिक पानी से यमुना उफान पर है हरियाणा में यमुनानगर, करनाल, पानीपत ओर सोनीपत होते हुए आज लाखो क्यूसिक पानी दिल्ली में इंटर कर गया। यमुना में इस समय 5 लाख क्यूसिक पानी है जिसकी मात्रा में इजाफा हो रहा है। सोनीपत के डीसी विनय यादव ने बताया कि यमुना के पानी मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि सोनीपत से  ही यमुना दिल्ली में दाखिल होती है इसलिए दिल्ली सरकार को इसके बारे अलर्ट कर दिया गया है और पानी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। यमुना के साथ लगते गांवों को खाली करवाया गया है।

  • Minor girls accused PT teacher for alleged molestationMinor girls accused PT teacher for alleged molestation

    NewsJul 29, 2018, 6:14 PM IST

    यमुनानगर में पीटी टीचर पर लगा नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप

    हरियाणा के यमुनानगर में डीएवी स्कूल के पीटी टीचर पर नाबालिग बच्चियों से कथित तौर पर छेड़खानी करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगा है। ये बच्चियां आरोपी टीचर की शिकायत लेकर स्कूल की ड्रेस में ही एसपी आफिस पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। स्कूल के प्रिंसिपल भी शिकायत की जानकारी मैनेजमेंट को दिए जाने और जल्द कार्रवाई होने की बात कह रहे हैं। 

  • Due to heavy rain flood situation in Yamuna Nagar, villagers evacuatedDue to heavy rain flood situation in Yamuna Nagar, villagers evacuated

    NewsJul 29, 2018, 3:38 PM IST

    हथनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी यमुनानगर के कई गांवों में घुसा

    लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से पानी यमुना में छोड़ा गया है। यमुनानगर में छह लाख 18 हजार क्यूसेक पानी आसपास के दर्जनों गांवों में घुस गया है। यहां हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई टीमें लोगों से गांव छोड़ने की अपील कर रही हैं। कई लोगों ने खुद ही सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। वही कुछ गांवों में लोग ऊंची जगहों पर तो चले गए हैं, लेकिन उन्होंने बाहर जाने से मना कर दिया है। प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं। यमुनानगर के डीडीपीओ गगनदीप ने खुद कई गांवों में जाकर लोगों से सुरक्षित जगहों पर चले जाने की अपील की है। लोगों के लिए सरकारी बसों, एंबुलेंस और अन्य साधनों की व्यवस्था की गई है। 

  • High alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water levelHigh alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water level

    NationJul 28, 2018, 2:59 PM IST

    उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब

    पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।