यमुनानगर  

(Search results - 23)
  • Triple talaq in yamunanagar half aged man was in relation with cousin sisterTriple talaq in yamunanagar half aged man was in relation with cousin sister

    NationAug 14, 2018, 10:30 AM IST

    30 साल की ममेरी बहन से रिश्ते का विरोध करने पर 55 साल के अधेड़ ने दिया तीन तलाक

    हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को कलंकित करता तीन तलाक घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ शख्स ने अपने ममेरी बहन के साथ सोने से मना करने पर 50 साल की अपनी पत्नी को तीन लताक दे दिया। इसके बाद उसने ममेरी बहन से शादी रचा ली। 

  • Independence day India-shamed-itbp-jawan-s-wife-gang-raped-while-he away-in-delhi-preparing -paradeIndependence day India-shamed-itbp-jawan-s-wife-gang-raped-while-he away-in-delhi-preparing -parade

    NationAug 13, 2018, 4:34 PM IST

    परेड के लिए दिल्ली आए जवान की बीवी से कासिम, नाजिम समेत 6 आरोपियों ने जो किया...

    हरियाणा के यमुनानगर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आईटीबीपी में कार्यरत एक जवान की पत्नी से 6 लोगों ने गैंगरेप किया है। अचंभे की बात तो ये कि स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में परेड के लिए गए जवान की गैरहाजिरी में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दो आरोपियों नाजिर और कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।यमुनानगर के बिलासपुर के बिजौली गांव में हुई शर्मनाक वारदात से पूरा देश शर्मिंदा है। जो देश की रक्षा के लिए हर समय तैनात रहता है, उसी की पत्नी को दरिंदो ने नोच डाला। परेड में शामिल होने गए जवान ताहिर (बदला हुआ नाम) के पीछे उसकी पत्नी आशिया ( बदला हुआ नाम) को अकेला पाकर चार युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उनके नाम हैं काला, माजिद, नाजिर और कासिम।

  • Tiranga express  Haryana independence day august-15Tiranga express  Haryana independence day august-15

    NationAug 10, 2018, 12:54 PM IST

    देशप्रेमियों को नई सौगात, 15 अगस्त से चलेगी तिरंगा एक्सप्रेस

    देशप्रेम की भावना जगाने के लिए से तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से आम लोगों के लिए चलाई जाएगी। ऐतिहासिक विरासतों को संजोकर रखने की कोशिश में जगाधरी वर्कशॉप में तैयार कर आठ डिब्बों वाली इस ट्रेन को उत्तर रेलवे को समर्पित कर दिया गया है। इस ट्रेन का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है। इस ट्रेन को रेवाड़ी लोको शेड में मौजूद स्टीम इंजन से चलाया जाएगा। इससे लोगों को देश में स्टीम इंजनों के इतिहास के बारे में भी पता लग सकेगा।
    ट्रेन में लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे। यह यात्रा लगभग 11 किलोमीटर की होगी। फिलहाल तिरंगा एक्सप्रेस 15 अगस्त से हर रविवार को गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू स्टेशन से फर्रुखनगर स्टेशन के बीच 11 किमी तक चलेगी। इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसमें हवाई जहाज की तर्ज पर बॉयो टॉयलेट्स लगाए गए हैं। जिससे पानी की खपत कम होगी और गंदगी पटरियों पर नहीं बिखरेगी। सारे जनरल कोच हैं और हर कोच में 72 लोग बैठ सकेंगे।

  • Flood in Yamuna in sonipatFlood in Yamuna in sonipat

    NationJul 30, 2018, 6:02 PM IST

    यमुना का विकराल रूप, सोनीपत में खाली कराए गांव

    हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए लाखो क्यूसिक पानी से यमुना उफान पर है हरियाणा में यमुनानगर, करनाल, पानीपत ओर सोनीपत होते हुए आज लाखो क्यूसिक पानी दिल्ली में इंटर कर गया। यमुना में इस समय 5 लाख क्यूसिक पानी है जिसकी मात्रा में इजाफा हो रहा है। सोनीपत के डीसी विनय यादव ने बताया कि यमुना के पानी मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि सोनीपत से  ही यमुना दिल्ली में दाखिल होती है इसलिए दिल्ली सरकार को इसके बारे अलर्ट कर दिया गया है और पानी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। यमुना के साथ लगते गांवों को खाली करवाया गया है।

  • Minor girls accused PT teacher for alleged molestationMinor girls accused PT teacher for alleged molestation

    NewsJul 29, 2018, 6:14 PM IST

    यमुनानगर में पीटी टीचर पर लगा नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप

    हरियाणा के यमुनानगर में डीएवी स्कूल के पीटी टीचर पर नाबालिग बच्चियों से कथित तौर पर छेड़खानी करने और अश्लील बातें करने का आरोप लगा है। ये बच्चियां आरोपी टीचर की शिकायत लेकर स्कूल की ड्रेस में ही एसपी आफिस पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। स्कूल के प्रिंसिपल भी शिकायत की जानकारी मैनेजमेंट को दिए जाने और जल्द कार्रवाई होने की बात कह रहे हैं। 

  • Due to heavy rain flood situation in Yamuna Nagar, villagers evacuatedDue to heavy rain flood situation in Yamuna Nagar, villagers evacuated

    NewsJul 29, 2018, 3:38 PM IST

    हथनीकुंड बैराज से छोड़ा पानी यमुनानगर के कई गांवों में घुसा

    लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए हथनीकुंड बैराज से पानी यमुना में छोड़ा गया है। यमुनानगर में छह लाख 18 हजार क्यूसेक पानी आसपास के दर्जनों गांवों में घुस गया है। यहां हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई टीमें लोगों से गांव छोड़ने की अपील कर रही हैं। कई लोगों ने खुद ही सुरक्षित जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। वही कुछ गांवों में लोग ऊंची जगहों पर तो चले गए हैं, लेकिन उन्होंने बाहर जाने से मना कर दिया है। प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझाने-बुझाने में लगे हुए हैं। यमुनानगर के डीडीपीओ गगनदीप ने खुद कई गांवों में जाकर लोगों से सुरक्षित जगहों पर चले जाने की अपील की है। लोगों के लिए सरकारी बसों, एंबुलेंस और अन्य साधनों की व्यवस्था की गई है। 

  • High alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water levelHigh alert in Yamunanagar after rise in Yamuna water level

    NationJul 28, 2018, 2:59 PM IST

    उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब

    पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।