यूनाइटेड
(Search results - 52)NewsMar 1, 2020, 2:10 PM IST
राजग हटाओ के मिशन पर काम कर रहे हैं पीके
फिलहाल प्रशांत किशोर बिहार में युवाओं को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाया हुआ है। उनके कई गुट युवाओं को विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि पार्टी से निष्कासन के बाद माना जा रहा था कि पीके किसी दल में शामिल होंगे। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी भी दल का हाथ नहीं थामा है।
NewsFeb 21, 2020, 1:38 PM IST
क्या बिहार में गैर राजद और गैर जदयू गुट को हवा दे रहे हैं पीके
असल में राज्य में सभी राजनैतिक दल शुरुआत में लोकसभा चुनाव की तर्ज पर महागठबंधन की वकालत कर रहे थे। लेकिन राजद इस बात पर अड़ा हुआ है कि राज्य में राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम के तौर पर उतारा जाए। हालांकि ज्यादातर दल तेजस्वी को लेकर सहमत नहीं है।
NewsFeb 18, 2020, 6:46 AM IST
नीतीश के राज में आज अपने सियासी पत्ते खोलेंगे पीके
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह अपने गृह राज्य बिहार में सियासी सफर शुरू करेंगे। हालांकि पीके ने ये साफ नहीं किया है कि वह किस दल में शामिल होंगे। लेकिन माना जा रहा है कि पीके अपने सियासी गुरू नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार में मोर्चा खोलेंगे और उन्हें मात देंगे।
NewsFeb 15, 2020, 7:38 PM IST
राजग का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में भाजपा!
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद केन्द्र में मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा शुरू होने लगी है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल कर राजग को मजबूत किया जा सकता है। ऐसा कर बिहार में भाजपा और जदयू की दोस्ती और ज्यादा मजबूत होगी। वहीं इसका फायदा चुनाव में भी मिलेगा। हालांकि पिछली बार जदयू ने कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया था।
NewsFeb 3, 2020, 7:44 AM IST
जदयू से बाहर निकलते ही पीके की बल्ले-बल्ले
प्रशांत किशोर को हाल ही में जनता दल (युनाइटेड) द्वारा पार्टी नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के विरोध पर निष्कासित कर दिया गया था। फिलहाल प्रशांत किशोर 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं कर्नाटक की जनता दल सेकुलर भी राज्य में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर की सेवाओं को लेने की योजना बना रही है।
NewsFeb 2, 2020, 10:24 AM IST
ऑल इज वेल, दिल्ली में आज नीतीश कुमार अमित शाह और नड्डा संग करेंगे रैली
दिल्ली चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए आक्रामक प्रचार कर रही है। अब उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में जदयू, लोजपा और अकाली दल भाजपा को सहयोग दे रही है। जबकि कांग्रेस राजद के साथ चुनाव मिलकर लड़ रही है। वहीं आज दिल्ली में नीतीश कुमार अमित शाह के साथ नीतीश कुमार चुनावी ताल ठोकेंगे।
NewsFeb 1, 2020, 7:59 AM IST
क्या घर के भेदी बन गए थे 'पीके'
असल में पिछले दिनों भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने तय कर दिया था कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़े जाएंगे और उसके बाद भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के खिलाफ आग उगलाना बंद कर दिया था।
NewsJan 30, 2020, 6:26 PM IST
जदयू ने निष्कासित होते ही राजद ने दिया ऑफर, प्रशांत किशोर बोले अगले महीने बताएंगे 'प्लान'
राजद नेता तेजप्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है। हालांकि चर्चा ये भी चल रही है कि प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल उन्हों ने वर्तमान की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह फरवरी के बाद अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे।
NewsJan 30, 2020, 8:09 AM IST
न जमीन न जनाधार, पीके को ले डूबी बड़ा नेता बनने की हसरत!
आखिरकार नीतीश कुमार पार्टी उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये दोनों पहले नेता हैं जिन्होंने नागरिकता कानून को लेकर नीतीश कुमार के फैसले पर सवाल उठाने शुरू किए थे। दोनों नेता पार्टी में ही रहकर नीतीश कुमार पर विपक्षी दलों की तरह हमले कर रहे थे। जबकि नीतीश कुमार चुप थे। नीतीश कुमार को कभी प्रशांत किशोर का करीबी माना जाता है।
NewsJan 30, 2020, 7:52 AM IST
अब ममता की आंख कान बनेंगे पीके, टीएमसी में जाने की अटकलें तेज
नागरिकता कानून को लेकर जदयू ने केन्द्र की मोदी सरकार को लोकसभा और राज्य सभा में समर्थन दिया था। जिसके बाद प्रशांत किशोर लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। पीके साथ ही पार्टी के ही महासचिव और प्रवक्ता पवन वर्मा भी बयान दे रहे थे। जिसके बाद पार्टी ने इन दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है।
NewsJan 30, 2020, 7:26 AM IST
बागियों को पार्टी से बाहर करने के बाद नीतीश कुमार ने लिया एक और बड़ा फैसला, जानें क्या है मामला
नीतीश कुमार के प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर निकालने के बाद ये रैली काफी अहम है। क्योंकि ये दोनों नेता दिल्ली में भाजपा के साथ दो सीटों पर गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार पर ही सवाल उठा रहे थे।
NewsJan 29, 2020, 5:43 PM IST
नीतीश ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया, पीके बोले थैंक्स
वहीं पार्टी से बर्खास्त होने के कुछ समय बाद, किशोर ने पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्विटर पर नीतीश कुमार को तंज कसते हुए लिखा है कि“बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी को बनाए रखने के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करे, ”।
NewsJan 28, 2020, 9:04 PM IST
पवन वर्मा के बाद अब पीके को नीतीश कुमार की दो टूक
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पार्टी के नेताओं के बगावती तेवरों को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना में बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और महासचिव पवन वर्मा को नहीं बुलाया गया था। जिसे प्रशांत किशोर के लिए झटका माना जा रहा था।
NewsJan 28, 2020, 7:28 AM IST
जदयू की अहम बैठक, लेकिन पीके रहेंगे बाहर
जनता दल यूनाइटेड की पटना में अहम बैठक होने जा रही है। ये बैठक भी इसलिए अहम मानी जा रही है कि नागरिकता कानून को लेकर पार्टी के उपाध्यक्ष और रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पार्टी महासचिव पवन वर्मा ने पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है।
NewsJan 26, 2020, 8:03 AM IST
बिहार में चुनाव से पहले जदयू और राजद में ट्रबल, जानें कौन है मेकर और कौन शूटर
बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य की मुख्य दोनों पार्टी जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों दल विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों में पोस्टरों के जरिए लड़ रहे हैं। राज्य में दोनों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है।