राजीव
(Search results - 112)NewsAug 23, 2019, 8:50 AM IST
कभी शाहबानो मामले में राजीव कैबिनेट से दिया था इस्तीफा अब भाजपा भेजेगी राज्यसभा
हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि आरिफ को भाजपा राज्यसभा में मनोनीत कर भेजेगी या फिर किसी खाली होने वाली सीट के जरिए उन्हें उच्च सदन में भेजेगी। हालांकि अभी तक आरिफ किसी भी दल में नहीं है। फिलहाल ये कहा जा रहा है कि संघ भी आरिफ को राज्यसभा में भेजे जाने का पक्षधर है और ये हो सकता है कि आरिफ आने वाले दिनों में पहले भाजपा में शामिल हों और फिर उसके बाद उन्हें राज्यसभा में भेजा जाएगा।
NewsAug 22, 2019, 8:25 AM IST
राजीव गाबा बने कैबिनेट सचिव, पीएम ने लगाई मुहर
मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो जाएंगे। सिन्हा को केन्द्र सरकार ने दो बार सेवा विस्तार दिया है। पिछले दिनों ही उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार फिर से नहीं दिया है।
NewsAug 20, 2019, 8:01 PM IST
पाकिस्तान समर्थक ट्विटर एकाउंट सस्पेंड करने से पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
केन्द्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को कश्मीर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटखनी दी है
NewsAug 20, 2019, 6:29 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर आईए आपको देते हैं हमारे देश के इस अपूर्व रत्न के बारे में कुछ अनमोल जानकारियां
NewsAug 20, 2019, 11:24 AM IST
राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज, 'वीर भूमि' पहुंचकर कांग्रेस नेताओं दी श्रद्धांजलि, हुड्डा भी पहुंचे
आज वीरभूमि पहुंचकर कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे। यही नहीं कल तक सोनिया गांधी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हरियाणा के पूर्व सीएम भपेन्द्र सिंह हुड्डा भी अपने नेता को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थल पहुंचे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया।
NewsAug 13, 2019, 8:59 AM IST
जिम ट्रेनर की आशनाई में पत्नी ने दी पति की सुपारी, लंच टिफिन के जरिए बताती थी कहां पर है पति
एसएसपी वैभव कृष्ण इस बारे में पत्रकारों को बताया। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में तिलपता के पास 130 मीटर रोड स्थित ओसिस वेनेसिया हाइट्स बिल्डर के मार्केटिंग मैनेजर राजीव कुमार बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां बरसा दी थीं। उस राजीव कुमार अपने साइट के गेट पर उतर रहे थे और उन्हें चार गोलियां लगीं। इसके बाद कंपनी लोग उन्हें घायल अवस्था में नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।
NewsJul 26, 2019, 11:55 AM IST
भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर की कोशिश से हुई थी विजय दिवस के जश्न की शुरुआत, यूपीए-1 के दौरान कांग्रेस ने सेलिब्रेशन से किया था इनकार
असल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-एक सरकार ने विजय दिवस का आयोजन बंद कर दिया था और वह यूपीए—दो में भी इसे नहीं आयोजित करना चाहती थी। क्योंकि कांग्रेस के तर्क थे कि ये युद्ध भारत की जमीन पर लड़ा गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने इसके लिए मुहिम शुरू की। जिसके बाद यूपीए-दो में इसे फिर से शुरू किया गया। राजीव चंद्रशेखर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के रणनीतिकारों में माने जाते हैं। चंद्रशेखर की पहल पर ही कांग्रेस सरकार ने विजय दिवस मनाने पर सहमति दी।
NewsJul 25, 2019, 4:02 PM IST
आप भी नहीं जानते होंगे ये राज, जिस बच्ची को नलिनी ने जेल में दिया जन्म उसे नहीं मिली भारतीय नागरिकता
राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी की बेटी ने अपनी पढ़ाई लंदन में हासिल की है। राजीव गांधी की हत्या के लिए नलिनी को जून 1991 में गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही उसकी शादी तिरुपति में मुरुगन से हुई थी। मुरूगन श्रीलंका के नागरिक है। शादी के बाद गिरफ्तार करने के वक्त नलिनी के पेट में हरिद्रा पल रही थी। उसके बाद 1992 में वेल्लोर की जेल में उनसे बेटी को जन्म दिया।
NewsJul 25, 2019, 12:11 PM IST
जेल से बाहर निकली 'मां' करेगी 'बेटी' की शादी, राजीव गांधी की हत्या में दोषी नलिनी को मिला पैरोल
नलिनी को फिलहाल मद्रास हाईकोर्ट ने 30 दिन की पैरोल दी है। उसने हाई कोर्ट में बेटी की शादी के लिए अपील की थी। हालांकि पहले उसने दो महीने की अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने उसे महज 30 दिन की पैरोल दी है। वह जेल से बाहर आ गयी है। नलिनी को पैरोल देने से पहले कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं और इसका उसे पालन करना होगा।
NewsJul 22, 2019, 3:21 PM IST
अगले साल 8 फीसदी की दर से अधिक होगी भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भरोसा जताया है कि भारत 2020-21 के साल में आठ फीसदी से अधिक की वृद्धि दर हासिल कर लेगा। क्योंकि जीएसटी जैसे कर सुधारों का परिणाम सामने आने लगेगा।
NewsJul 20, 2019, 6:42 PM IST
जानें क्यों गांधी परिवार शीला को देता था इतना सम्मान
दिल्ली में कांग्रेस की 15 साल तक सरकार बनाने वाली शीला दीक्षित कांग्रेस के रणनीतिकारों में रही हैं। खासतौर से दिल्ली की सियायत उनके नाम के बगैर पूरी नहीं हो सकती है। शीला राजीव गांधी की भी करीबी नेताओं में मानी जाती है और सोनिया गांधी की भी। क्योंकि उनकी कांग्रेस की राजनीति में एंट्री गांधी परिवार के कारण ही हुई।
NewsJun 11, 2019, 12:22 PM IST
ममता के चहेते अफसर के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर सकती है सीबीआई
पिछले 26 महीने में राजीव कुमार को पांच बार समन दिया जा चुका है। वह तभी पूछताछ के लिए पेश हुए जब उन्हें कोर्ट ने पेश होने को कहा। लेकिन सीबीआई के अधिकारियों का दावा है कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
NewsJun 10, 2019, 6:31 PM IST
अगस्ता वेस्टलैण्ड हेलीकॉप्टर मामला: राजीव सक्सेना पर राहत के बाद आई आफत
अगस्ता वेस्टलैण्ड हेलीकॉप्टर घोटाले में सरकारी गवाह बने बिचौलिए राजीव सक्सेना के विदेश जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पहले निचली अदालत ने उसे मेडिकल ग्राउंड पर बाहर जाने की इजाजत दे दी थी। लेकिन आज हाईकोर्ट ने उसपर रोक लगा दी।
NewsJun 3, 2019, 2:55 PM IST
ICICI कर्ज मामला: राजीव कोचर के लुकआउट सर्कुलर पर फैसला सुरक्षित
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक आपने राजीव कोचर को आरोपी बनाया ही नहीं और अभी तक आपको कोई सबूत नहीं मिला तो लुक आउट सर्कुलर क्यों जारी किया। ईडी ने कहा कि वह जांच कर रही है और अगले हफ्ते राजीव कोचर को पूछताछ के लिये फिर से बुलाया जाएगा।
NewsJun 1, 2019, 3:55 PM IST
अगस्ता वेस्टलैण्ड मामला: राजीव सक्सेना को अदालत ने दी राहत
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे मामले में बिचौलिए से सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना को राउज एवेन्यू कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सक्सेना से 50 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट जमा कराने का आदेश दिया है।