रायबरेली
(Search results - 50)NewsMay 2, 2019, 3:56 PM IST
...जब रायबरेली में सपेरा बस्ती में पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में गांधी परिवार की दो परंपरागत सीटों को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह इन दोनों जगह लगातार प्रचार कर रही हैं। इस बीच रायबरेली में प्रियंका गांधी एक सपेरों के बस्ती में सांपों से खेलती नजर आईं। प्रियंका सपेरों के गांव हंसा का पुरवां पहुंची। प्रियंका गांधी ने यहां सपेरों के साथ मुलाक़ात की। सपेरों से बातचीत के दौरान ही वे एक सपेरे की पोटली में सांप को देखने लगीं। जब वह कोबरा भागने लगा तो प्रियंका ने उसे हाथों में उठा लिया और फिर उसे पोटली में रख दिया।
NewsApr 11, 2019, 1:27 PM IST
सोनिया ने की परिवार समेत पूजा अर्चना, रोड शो कर करेंगी नामांकन
रायबरेली सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही सोनिया गांधी आज नामांकन करेंगी। इससे पहले आज सोनिया गांधी ने परिवार समेत पूजा अर्चना की। इसके बाद अब सोनिया गांधी रोड शो कर अपना नामांकन करेंगी। इसमें सोनिया के साथ गांधी और वाड्रा परिवार साथ रहेगा।
NewsApr 4, 2019, 9:51 AM IST
कभी थे गांधी परिवार के करीबी और अब रायबरेली से ठोकेंगे सोनिया के खिलाफ चुनावी ताल
बीजेपी ने राज्य की ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। लेकिन रायबरेली को लेकर सस्पेंस था। पहले ये कहा जा रहा था कि आप नेता कुमार विश्वास रायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक पार्टी का दामन नहीं थामा है। इसके बाद हाल में बीजेपी में शामिल होने वाले वीरेन्द्र पुनिया की चर्चा थी कि पार्टी उन्हें रायबरेली से लड़ा सकती है। लेकिन बाहरी होने के कारण बीजेपी ये खतरा नहीं लेना चाहती थी।
NewsApr 3, 2019, 4:08 PM IST
आखिर मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को क्यों रोक रहे हैं योगी सरकार के वित्त विभाग के नौकरशाह
केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग यानी निफ्ट के बाद अब वाराणसी में दूसरा संस्थान खोलना चाहता है। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का वित्त विभाग मोदी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए अड़ंगा लगा रहा है।
NewsMar 27, 2019, 11:50 AM IST
प्रियंका ने बदला अपना कार्यक्रम बगावत थामने के लिए पहले जाएंगी अमेठी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कार्यकर्ताओं की बगावत को देखते हुए प्रियंका गांधी ने अब वहां पर डेरा डालने का फैसला किया है। प्रियंका पहले रायबरेली जा रही थी, लेकिन अमेठी में कल एक कांग्रेस नेता के पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका ने वहां पर जाने का फैसला किया है।
NewsMar 27, 2019, 9:24 AM IST
क्या रायबरेली में इस बार सोनिया बनाम पूनिया होगा मुकाबला ?
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को उनके गढ़ में चुनौती देने के लिए बीजेपी रायबरेली से मेजर सुरेंद्र पूनिया को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। आगामी लोकसभा चुनावों में गांधी परिवार को उनके चुनाव क्षेत्र में कड़ी चुनौती देने के लिए बीजेपी एक साफ-सुधरी छवि वाले उम्मीदवार की तलाश में लगी है।
NewsMar 22, 2019, 3:06 PM IST
बीएसपी ने यूपी में 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया, दानिश अली अमरोहा, सतबीर नागर गौतमबुद्धनगर से लड़ेंगे
यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर एसपी-बीएसपी और आरएलडी गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीएसपी 38, एसपी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर मैदान में उतर रही है। पार्टी ने अमेठी और रायबरेली की कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।
NewsMar 14, 2019, 2:30 PM IST
सपा-बसपा कर सकती है अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी घोषित, बढ़ी कांग्रेस की दिक्कतें
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की कांग्रेस के तल्ख हुए रिश्तों के बाद अब सपा और बसपा ने अमेठी और रायबरेली में अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। सपा—सपा गठबंधन अगले दो दिन के भीतर राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी और सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली में प्रत्याशी उतार सकते हैं।
NewsMar 13, 2019, 8:56 AM IST
कांग्रेस-बसपा के बीच बयानबाजी के बाद मायावती अमेठी और रायबरेली में उतार सकती हैं प्रत्याशी?
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनैतिक दलों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की विपक्षी दलों को लेकर महागठंधन बनाने इच्छा पूरी नहीं हो पायी है।
NewsFeb 21, 2019, 4:19 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा में सीटें तय, 37 पर सपा, 38 पर बसपा लड़ेगी
- अमेठी, रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई। आरएलडी के खाते में परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें आईं हैं।
NewsJan 29, 2019, 4:58 PM IST
योगी की कुंभ कैबिनेट, प्रयागराज को 600 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का तोहफा
600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा। यह दुनिया में सबसे बड़ा होगा।
NewsJan 23, 2019, 1:46 PM IST
राहुल पहुंचे अमेठी के दौरे पर, सोनिया का रायबरेली दौरा रद्द
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय दौरे पर अमेठी में हैं. राहुल गांधी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि राज्य में सपा और बसपा ने गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी है.वहीं कांग्रेस ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
NewsJan 21, 2019, 12:00 PM IST
राहुल और सोनिया गांधी जाएंगे एक साथ अमेठी और रायबरेली के दौरे पर, बड़े नेताओं से मिलेंगे राहुल
भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लगातार अमेठी दौरों के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के सांसद राहुल गांधी और रायबरेली से सांसद सोनिया गांदी अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने अपना पिछला दौरा रद्द कर दिया था.
NewsDec 20, 2018, 3:10 PM IST
अयोध्या में विवादित स्थल पर नमाज की याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
रायबरेली के अल रहमान ट्रस्ट की याचिका में दलील दी गई थी कि अयोध्या में विवादित स्थल पर भगवान रामलला की मूर्ति रखी है। वहां पर हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति है तो मुसलमानों को भी वहां नमाज पढ़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा, 'पब्लिसिटी' के लिए दायर की गई याचिका। खारिज करते हुए पांच लाख का जुर्माना लगाया।
NewsDec 16, 2018, 11:05 AM IST
राफेल पर सोनिया के गढ़ में कांग्रेस को घेरेंगे पीएम मोदी
असल में तीन राज्यों में जिस तरह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और लेकिन राफेल पर सुप्रीम कोर्ट से हरी झण्डी मिलने के बाद मोदी यहां पर दोगुनी ताकत से कांग्रेस पर हमलावर हो सकते हैं। गांधी परिवा के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली के जरिए पीएम अमेठी पर भी निशाना साधेंगे। अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं। पीएम के दोनों कार्यक्रमों को बेहद कामयाब बनाने के लिए पार्टी के नेता रायबरेली व प्रयागराज में कैम्प किये हैं।