राष्ट्रीय अध्यक्ष
(Search results - 86)NewsDec 18, 2019, 6:52 AM IST
अमित शाह ने बताया राहुल गांधी क्यों नहीं बन सकते हैं सावरकर, तीन कारण
अमित शाह ने कहा कि वीर सावरकर ने अंडमान निकोबार की जेल में 12 साल काला पानी की सजा बिताए। जबकि राहुल गांधी ऐसे 12 दिन क्या 12 घटें भी नहीं बिता सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी के बयान के कई दिनों के बाद अमित शाह का बयान आया है। लेकिन अमित शाह ने जिस तरह से राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। उसको देखकर लगता है कि कांग्रेस इसकी आलोचना करेगी।
NewsDec 14, 2019, 9:12 AM IST
कांग्रेस की दिल्ली में रैली आज, केन्द्र के विरोध के जरिए राहुल को स्थापित करने की तैयारी
राहुल गांधी पिछले कई दिनों से केन्द्र सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रामक हैं और पार्टी के नेता इस बात की वकालत कर रहे हैं कि उन्हें फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। इस रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इस रैली जरिए वह मोदी सरकार की नीतियों और नाकामियों को जनता के सामने उजागर करेगी। माना जा रहा है कि कई दिनों से पार्टी के मंचों से दूर रहने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा इस रैली में शामिल होंगी।
NewsDec 10, 2019, 9:29 AM IST
नीतीश कुमार की 'भीष्य प्रतिज्ञा', विरोध के बाद भी सिटीजन बिल पर खड़े रहेंगे भाजपा के साथ
नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन बिल में भाजपा का समर्थन कर किया है। जबकि तीन तलाक बिल में उन्होंने केन्द्र सरकार को समर्थन नहीं दिया था। जबकि वह राजग का हिस्सा हैं। असल में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अमित शाह को रिटर्न गिफ्ट दिया है, क्योंकि पिछले दिनों अमित शाह ने साफ किया था कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में ही लड़े जाएंगे। कुछ नेताओं के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं।
NewsDec 8, 2019, 2:08 PM IST
कांग्रेस में फिर उठने लगी है राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, क्या सोनिया के नेतृत्व से नाराज हैं नेता
हालांकि अभी तक पार्टी ने किसी को पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है वहीं सोनिया गांधी अभी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही हैं। बघेल ऐसे पहले नेता नहीं हैं जो राहुल गांधी को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने की वकालत कर रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस क कई नेता राहुल गांधी के पक्ष में बयान दे चुके हैं। बघेल पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद इस तरह का बयान दे चुके हैं। खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी ने जल्दीबाजी में इस्तीफा दिया।
NewsDec 4, 2019, 6:52 AM IST
लालू ने दिया तेजस्वी को बड़ा झटका, घर की कलह रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम
पटना स्थित राजद मुख्यालय में पार्टी के लालू प्रसाद यादव को सर्वसम्मति से पार्टी का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। लालू लगातार 11 वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस पद के लिए लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से चार सेट में उनका नामांकन दाखिल किया गया, लेकिन को अन्य प्रत्याशी न होने के कारण उन्हें फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।
NewsNov 23, 2019, 11:45 AM IST
जानें कैसे भाजपा ने हासिल किया बहुमत का आंकड़ा, विपक्षी दलों पर भारी पड़े भाजपा के चाणक्य
महाराष्ट्र में भाजपा ने एनसीपी के बागी गुट अजित पवार के साथ सरकार का गठन कर लिया है। राज्य में भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। अब महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणनीस का दावा है कि राज्य में उनके पास 170 विधायकों का समर्थन है। असल में भाजपा का दावा है कि उसके पास पहले से ही 123 विधायकों का समर्थन है। जिसमें 105 विधायक उसके और बाकी अन्य विधायक निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं।
NewsNov 13, 2019, 9:21 PM IST
..तो इतने दिनों तक इसलिए चुप थे भाजपा के ‘चाणक्य’, खोल दी शिवसेना की पोल
सार्वजनिक तौर से अमित शाह पिछले एक महीने से महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे से दूर थे। यहां तक कि पिछले दिनों बातचीत के लिए उन्हें मुंबई जाना था। लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना मुंबई दौरा रद्द कर दिया। क्योंकि शिवसेना के रूख में कोई नरमी नहीं दिख रही थी। लिहाजा वह बातचीत के लिए मुंबई नहीं गए। जबकि अमित शाह को विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेना था और महाराष्ट्र में सरकार के लिए शिवसेना से बातचीत करनी थी।
NewsNov 12, 2019, 7:01 PM IST
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पैदा असमंजस से लता मंगेशकर के खराब स्वास्थ्य तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है
NewsNov 11, 2019, 11:26 AM IST
अमित शाह की मुहर के बाद हरियाणा में कल हो सकता है कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा में 27 अक्टूबर को भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार बन गई थी। उस वक्त राज्य में सीएम के तौर पर मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री के तौर पर दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। लेकिन उसके बाद राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि राज्य में दिवाली के बाद कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।
NewsOct 28, 2019, 2:35 PM IST
भाजपा के ‘चाणक्य’ जाएंगे मुंबई, सुलझेगा सीएम का विवाद
असल में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सीएम के पद को लेकर विवाद है। शिवसेना 50-50 के फार्मूले के लिए दबाव बना रही है। जबकि भाजपा साफ कर चुकी है कि सीएम भाजपा का ही होगा। क्योंकि इसके लिए चुनाव से पहले तय हो गया था। लिहाजा अब 30 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुंबई जाएंगे।
NewsOct 25, 2019, 9:11 PM IST
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी में डील पक्की, चौटाला परिवार का होगा उपमुख्यमंत्री
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हरियाणा में नई सरकार की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला शामिल हैं। वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला अमित शाह के घर पहुंचे हैं। हालांकि जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दुष्यंत चौटाला अपने घर से निकले हैं।
NewsSep 23, 2019, 9:27 AM IST
शाह का फार्मूला यूपी में लागू करेंगे योगी
असल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के पास बहुमत नहीं है। क्योंकि परिषद में सबसे ज्यादा सदस्य सपा के हैं और इसके बाद भाजपा के। 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा को अपने बिल को पास कराने के लिए कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लिहाजा सरकार के बिल परिषद में पारित न होने के कारण अकसर लटक जाते हैं।
NewsSep 15, 2019, 12:57 PM IST
आखिर क्यों राहुल गांधी ने बनाई है कांग्रेस की बैठकों से दूरी
असल में ये पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की बड़ी बैठकों से दूर हों। 12 सितंबर को जब सोनिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी तो उस वक्त भी राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद उनकी बैठकों से दूरी राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी। शनिवार को हुई बैठक में राहुल गांधी का नदारद होने पर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी चुनाव समिति के सदस्य नहीं हैं।
NewsSep 9, 2019, 8:04 PM IST
भाजपा के बुंदेलखंड कार्यालय के लिए होगा भूमि पूजन, कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा पहुंचेंगे कानपुर
कानपुर में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय स्थल का भूमि पूजन करेंगे। यहां बुंदेलखंड के लिए भाजपा के नए कार्यालय की शुरुआत की जा रही है। इसी दौरान गोविंद नगर सीट पर प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर भी लग सकती है।
NewsSep 9, 2019, 7:17 PM IST
पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट द्वारा इसरो की तारीफ से तालिबान की अमेरिका को धमकी तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
पाकिस्तान की पहली महिला एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने चंद्रयान-2 को लेकर इसरो की खुलकर तारीफ की और इसे ऐतिहासिक प्रयास बताया