राष्ट्रीय जनता दल
(Search results - 97)NewsSep 17, 2020, 6:16 PM IST
क्या बिहार में राहुल-तेजस्वी की जोड़ी दिखाएगी कमाल, या फिर होगा लोकसभा चुनाव की तरह होगा बंटाधार
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य में कांग्रेस और राजद मिलकर चुनान लड़ रहे हैं। हालांकि दोनों ही दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है।
NewsSep 12, 2020, 1:19 PM IST
लालू के परिवार पर रघुवंश प्रसाद का तंज, महापुरुषों की जगह एक ही परिवार की छप रही हैं फोटो
दो दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दिया था। रघुवंश प्रसाद को राजद के दिग्गज नेताओं में माना जाता था और वह लालू प्रसाद यादव के साथ राजद की स्थापना के दिनों से ही हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा है कि वर्तमान में राजनीति में गिरावट आ गई है और इससे लोकतंत्र पर ख़तरा है।
NewsSep 11, 2020, 7:01 PM IST
जानें क्यों रघुवंश बाबू ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, क्या है काबुल से क्नेक्शन
रघुवंश प्रसाद सिंह ने फेसबुक पर अपनी चिट्ठी को पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार से तीन मांगों को पूरा करने गुजारिश की है। हालांकि अभी तक रघुवंश प्रसाद सिंह ने जदयू में जाने का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि जदयू नेतृत्व से उनकी बातचीत चल रही है और इसके बाद ही उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया है।
NewsSep 10, 2020, 6:56 PM IST
लालू के रघुवंश ने दिया इस्तीफा, क्या यही चाहते थे तेजस्वी
बिहार की सियासत में रघुवंश प्रसाद सिंह बड़ा चेहरा हैं और इसे राजद के लिए बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों ही लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को लौटा और राजद को समुद्र बताया था।
NewsSep 2, 2020, 11:03 AM IST
बिहार में चुनाव, लेकिन रांची में 'केली बंगला' बना लालू का वॉर रूम
पिछले दिनों ही उनके बड़े तेज प्रताप यादव ने बगैर किसी के इजाजत के लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इसके बाद तेज प्रताप यादव पर रांची में मुकदमा दर्ज कर किया गया।
NewsAug 30, 2020, 10:19 AM IST
नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल
असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है।
NewsAug 29, 2020, 11:31 AM IST
सुरक्षित सीट के 'वरदान' के लिए रांची पहुंचे तेज प्रताप तो झारखंड सरकार ने करा दी एफआईआर
तेज प्रतापप अपने लिए सुरक्षित सीट की मांग को लेकर लालू के दरबार में पहुंचे थे। क्योंकि माना जा रहा है कि उनके खिलाफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय चुनाव लड़ेगी। जिसके बाद तेज प्रताप की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
NewsAug 28, 2020, 10:56 AM IST
बिहार में कांग्रेस में रहेगा परिवारवाद हावी, युवा के नाम पर नेताओं के बेटे-बेटियों को मिलेगा टिकट
राज्य में जल्द ही चुनाव का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि राज्य में तय समय पर चुनाव होंगे। लिहाजा राज्य के सभी सियासी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राज्य में कांग्रेस और राजद मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।
NewsAug 27, 2020, 2:45 PM IST
सुरक्षित सीट की गारंटी के लिए तेजप्रताप भागे रांची, लालू ने किया तलब
असल में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत गर्माई हुई है। राज्य में राजद विपक्षी दलों के महागठबंधन की अगुवाई कर रहा है। वहीं राजद के बड़े नेता और लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं।
NewsAug 26, 2020, 6:18 PM IST
चुनाव से पहले नीतीश के साथ जाएंगे लालू के 'चाणक्य' रघुवंश, कैसे जीतेंगे तेजस्वी मैदान
कहा जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के भीतर चल रहे मौजूदा हालत को लेकर नाराज हैं। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं को किनारे किया जा रहा है और बाहर ने आने वाले नेताओं को तरजीह दी जा रही है। वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह राज्य में उन नेताओं में हैं जो विपक्षी दलों के महागठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शामिल करने के पक्षधर रहे हैं।
NewsAug 19, 2020, 6:19 PM IST
समधी ने दिया लालू को बड़ा झटका, चंद्रिका राय कल थामेंगे नीतीश कुमार का हाथ
राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले ही राज्य में नेताओं ने दल बदल करना शुरू कर दिया है। जहां राजद के नेता जदयू में जा रहे हैं वहीं जदयू के नेता भी राजद में शामिल हो रहे हैं। हालांकि राजद छोड़ने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है।
NewsAug 17, 2020, 3:25 PM IST
लालू ने बागियों को किया पार्टी से बाहर, लेकिन बागी समधी चंद्रिका राय पर साधी चुप्पी
बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल तीन बागी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।
NewsAug 16, 2020, 7:03 PM IST
राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'
राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत कम हो गई थी।
NewsAug 15, 2020, 8:06 AM IST
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में उठापटक की आशंका, नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले सकती है लोजपा
राज्य में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार भी लोजपा नेता चिराग पासवान के रूख से नाराज हैं। चिराग राज्य सरकार के खिलाफ परोक्ष तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। चिराग ने कई बार राज्य सरकार की खुले आम आलोचना की है। इससे विपक्षी दलों को राज्य सरकार पर आरोप लगाने का मौका मिल गया है।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।