वार्ता
(Search results - 37)NewsFeb 20, 2024, 1:47 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्या: MLC पद से इस्तीफा, सपा को भी बाय-बाय, 2 मिनट में समझिए क्यों किया ऐसा?
स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा को अलविदा कहने का कारण भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को लिखे पत्र में जाहिर किया है। मौर्या ने कहा है कि 12 फरवरी को हुई वार्ता और 13 फरवरी को भेजे गए पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल न करने के कारण सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूॅं।
NewsFeb 20, 2024, 12:53 PM IST
Farmer Protest: 'किसान आंदोलन को मिल रही फंडिंग', प्रदर्शन पर भड़का 'असली किसान'
farmers protest india latest news today: मांगों को लेकर एक बार फिर देश के अन्नदाता सड़कों पर हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई आज चौथे दौर की वार्ता भी फेल हो गई है किसानों ने सरकार के MSP पर दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने किसान आंदोलन को खालिस्तान समर्थित बताया है।
NewsDec 25, 2023, 1:53 PM IST
अयोध्या राम मंदिर कानूनी लड़ाई से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक, जानिए क्या है पूरा इतिहास?
दोनों पक्षों में समझौता वार्ता लखनऊ से लेकर हनुमानगढ़ी तक चली। पर उसमें कोई सहमति नहीं बन सकी तो कोर्ट ने भी कहा कि दोनों पक्षों में समझौता संभव नहीं है। फिर अदालत ने बहस की प्रक्रिया शुरु की और 9 नवम्बर 2019 को ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
NewsDec 1, 2023, 11:24 AM IST
22 साल तक लड़की बन कर रहा, अब लड़का बना ये शख्स, क्यों बदला जेंडर?
रोनी ने बेंगलुरु में एक डॉक्टर से 3 से 4 महीने तक लगातार इलाज कराया और अब वह पूरी तरह लड़का बन चुके हैं। रोनी का कहना है कि हम अंदर से जो होते हैं। वहीं बाहर दिखते हैं। मेरे जैसे काफी लोग खुद को बदलना चाहते चाहते हैं। पर समाज और परिवार के दबाव की वजह से ऐसा नहीं कर पाते।
NewsNov 30, 2023, 11:20 AM IST
राजस्थान में गोलगप्पे ने ले ली एक की जान, 40 को पहुंचाया अस्पताल, क्या है मामला?
जिले में चंद्रभागा कार्तिक मेले का आयोजन हुआ था। उसमें आसपास के गांव के कई बच्चे पहुंचे थे। भंडारे का प्रसाद खाने के साथ बच्चों ने गोलगप्पे भी खाए। जिसकी वजह से दर्जन भर से ज्यादा बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।
NewsSep 8, 2023, 1:12 PM IST
G20 Summit 2023: बिना थके, बिना रुके 15 देशों संग द्विपक्षीय वार्ता, PM मोदी का शेड्यूल देख चकरा जाएगा सिर
G20 Summit 2023: जी-20 समिट (G-20 Summit) की मेजबानी के लिए भारत तैयार है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) हिंदुस्तान की सरसमीं पर आने वाले हैं। हर जगह जी-20 की धूम है। पूरी दुनिया की निगाहें इस ऐतिहासिक ग्लोबल इवेंट पर टिकी हैं। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार भी काफी व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) का बिजी शेड्यूल देखकर आप भी सिर चकरा जाएगा।
Beyond NewsFeb 14, 2022, 6:53 PM IST
भारत-मालदीव ने किया रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वार्ता, सबसे बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट में सहयोग कर रहा India
मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और पिछले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंध ऊपर की ओर बढ़े हैं। नवंबर में, भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर में दो दिवसीय समुद्री अभियान आयोजित किया था।
NewsFeb 24, 2020, 5:54 PM IST
जानिए क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का DAY 2 प्लान?
25 फरवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में ट्रम्प और मेलानिया का स्वागत होगा। 10.45 बजे ट्रम्प और मेलानिया राजघाट जाएंगे। इसके बाद 11.30 बजे दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। मेलानिया ट्रम्प दिल्ली स्थित सरकारी स्कूल के हैप्पीनेस क्लास का दौरा भी करेंगी।
NewsSep 16, 2019, 8:30 PM IST
हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने के विवाद के बीच कमल हासन के बयान से अन्य राज्यों में एनआरसी लागू करने की संभावनाओं तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की अपील का कई नेता विरोध कर रहे हैं
NewsSep 11, 2019, 9:26 AM IST
शांति वार्ता टूटने के बाद अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला
आज अमेरिका में 26/11 को हुए आतंकी हमलों की 18वीं बरसी है। लिहाजा माना जा रहा है कि इसलिए तालिबान ने अमेरिकी दूतावास पर हमले की कोशिश की। हालांकि इसमें किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ। दूतावास के अफसरों का मानना है कि ये हमला एक तरह से धमकी या डराने के तौर पर किया गया है। अमेरिकी दूतावास के पास इस राकेट के हमले के बाद आसमान पर धुएं का गुबार देखा गया। इस हमले के बाद सायरन बजने लगे और लोगों को अलर्ट कर दिया गया।
NewsSep 9, 2019, 10:34 AM IST
अब और अमेरिकी मरेंगे, तालिबान ने शांति वार्ता टूटने के बाद दी धमकी
अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता चल रही थी। लेकिन शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बम विस्फोट हुआ और इसमें एक अमेरिकी सैनिक के साथ ही 12 लोगों की मौत हो गई। इस बम विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से हो रही वार्ता को रद्द कर दिया।
WorldAug 26, 2019, 4:50 PM IST
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से मनवा ली भारत के हित की सभी बातें
फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की वार्ता पर सबकी निगाहें थी। लेकिन इस बातचीत के बाद प्रेस वार्ता में चर्चा के सारे बिंदु विस्तार से समझाए गए तो पाकिस्तानियों ने एक बार फिर माथा पीट लिया होगा। क्योंकि वार्ता के बागद राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह पीएम मोदी के रंग में रंगे हुए नजर आए। उन्होंने वही बातें कही जो भारत के पक्ष की थीं। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
WorldJul 13, 2019, 3:55 PM IST
पाकिस्तान पर भारतीय दबाव का फिर से दिखा असर, करतारपुर कमेटी से खालिस्तानी गोपाल चावला को हटाया गया
गोपाल सिंह चावला आतंकी हाफिद सईद का खास गुर्गा और खालिस्तान समर्थक है। उसके ताल्लुकात जैश सरगना मसूद अजहर से हैं। वह पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई का भी खास है। उसकी पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि उससे खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुलाकात करते हैं।
NewsMay 30, 2019, 1:41 PM IST
मोदी-शाह ने कैबिनेट को दिया अंतिम रूप, यहां देखिए कौन-कौन लेगा शपथ
नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट को व्यवस्थित रूप देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की। शपथ लेने वाले सभी नेताओं को फोन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने शपथ से पहले अपने आवास पर बुलाया।
NewsMay 29, 2019, 6:50 PM IST
अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी को घेरा
यूपी के जौनपुर में दीवानी न्यायालय के एक अधिवक्ता से कुछ दिन पूर्व दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व जफराबाद थानाअध्यक्ष के दीवानी न्यायालय आने पर अधिवक्ताओं ने घेरा आज घेर लिया। वह भाग कर सीजेएम कोर्ट में घुस गए । घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस बल कोर्ट के अंदर व बाहर तैनात कर दिया गया जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो । इस दौरन काफी संख्या में अधिवक्ता भी सीजेएम कोर्ट के बाहर इकट्ठा हो गए। लगभग 2 घंटे चली वार्ता के बाद थानाध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता से वरिष्ठ अधिकारियों के सामने माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ।