असल में चीन भारत से डरा हुआ है। इसके कई कारण हैं। आर्थिक तौर पर भारत मजबूत हो रहा है और दुनिया में चीन के खिलाफ बन रहे माहौल को देखते हुए चीन सबका ध्यान भटकाना चाहता है। यही नहीं चीन को लग रहा है कि दुनिया उसके खिलाफ खड़ी हो सकती है और इसका नेतृत्व भी भारत कर सकता है। लिहाजा चीनी सरकार दुनिया का ध्यान भटकाने और भारत को कमजोर साबित करने के लिए साजिश कर रहा है।