श्यामला
(Search results - 2)NewsDec 16, 2018, 4:17 PM IST
शिवराज का नया पता लिंक रोड, बंगला नंबर 74 भोपाल !
अब शिवराज सिंह श्यामला हिल्स वाला बंगला जल्द खाली करने वाले हैं। वहां अब नए मुख्यमंत्री कमलनाथ रहेंगे। बहरहाल अब शिवराज सिंह चौहान आम आदमी बन गए हैं। शिवराज ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' बताया है। शिवराज सरकार जाने के बाद से दो बार ट्विटर प्रोफाइल बदल चुके हैं। बीते बुधवार आए चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल में बदलाव करते हुए खुद को ‘एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताया। इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को ‘द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का आम आदमी करार दिया।
NewsOct 21, 2018, 2:46 PM IST
शिमला का भी बदल सकता है नाम, मुख्यमंत्री ठाकुर ने दिए संकेत
पहाड़ों की रानी शिमला का नाम भी बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कहा, कि शिमला का नाम पहले श्यामला था और इसका पुराना नाम वापस लाने के लिए सरकार जनता से रायशुमारी करेगी।