सरकारी दफ्तर
(Search results - 4)NewsAug 26, 2019, 7:42 PM IST
तलाकशुदा दंपत्ति का पुलिस अधिकारी ने सरकारी दफ्तर में कराया फिर से निकाह
वाराणसी से सटे चंदौली में सीओ का दफ्तर निकाह घर में बदल गया। यहां सरकारी अधिकारी ने आठ सालों से अलग रहे दंपत्ति का निकाह करवा दिया। पुलिस की दखल पर शौहर बीवी साथ रहने पर राजी हो गए।
NewsApr 17, 2019, 6:03 PM IST
देवबंद में सरकारी दफ्तर में हो रही थी अफीम की खेती
देवबन्द के उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मीडिया ने पता लगाया कि यहां कार्यालय परिसर में अफीम की खेती हो रही थी। इतना ही नहीं कर्मचारियों के आवास के बाहर भी अफीम के पौधे लगाए गए थे। इस मामले मे जब मीडिया ने संज्ञान लिया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में अफीम की खेती को नष्ट करवाया। हालांकि बताया जा रहा है कि खेती पुराने एसडीएम के पति के कहने पर की गई थी।
NewsNov 13, 2018, 10:24 AM IST
छठ पर्व पर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की
सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छठ के मौके पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और इस दौरान सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
NewsNov 13, 2018, 9:59 AM IST
'सरकारी दफ्तरों में भी लगेगी संघ की शाखा'
शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संघ देशभक्तों का संगठन है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी ही नहीं, हर देशभक्त संघ की शाखा में जा सकता है।