NewsFeb 14, 2019, 2:10 PM IST
- शिवसेना सांसद आनंद राव अडसुल ने कहा, लोकसभा में मजबूत विपक्ष होना चाहिए। हालांकि पीएम मोदी ने विदेशों में देश की छवि को ऊंचा किया, हमें इस पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि फिर केंद्र में बहुमत वाली एनडीए सरकार बनेगी।
NewsFeb 8, 2019, 12:23 PM IST
राज्य में यूपीए महागठबंधन के बीच मुश्किल बना सीटों का बंटवारा खत्म हो गया है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच आखिरकार सात सात सीटों पर समझौता हो गया है।
NewsFeb 3, 2019, 1:45 PM IST
आगामी लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए प्रधानमंत्री ने लगातार राज्य में रैलियां करना शुरू कर दिया है। यहीं नहीं राहुल गांधी भी राज्य की सभी सीटों के जीतने के लिए लगातार राज्य के दौरे करने वाले हैं।
NewsFeb 3, 2019, 1:22 PM IST
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा के बीच गठबंधन बन जाने के बाद भी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं हो पायी है। हालांकि दोनों दलों के बीच ये तो तय हो गया है कि वह 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा ये तय नहीं हुई है। अब सपा के भीतर पहले सीटों का बंटवारा परिवार के लोगों के बीच किया जाएगा। ताकि पारिवारिक सीटों पर फिर से कब्जा बरकरार रहे।
NewsFeb 2, 2019, 12:57 PM IST
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में यूपीए के घटक दलों में सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार में राजद 20 सीटों पर तो कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि दोनों दलों ने 10 सीट सहयोगी दलों के लिए रखी हैं। इन दलों के इनके वोटबैंक को देखते हुए सीटें दी जाएंगी।
NewsJan 28, 2019, 4:09 PM IST
पिछली बार महाराष्ट्र में भाजपा ने 24 और शिवसेना ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 में से 46 सीटें झटक ली थीं।
NewsJan 18, 2019, 11:57 AM IST
आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन अपनी पुरानी सीटों पर ही लड़ेंगे। राज्य की 13 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर अकाली दल और 3 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ती आयी है और अब इसी फार्मूले को फिर से राज्य में लागू किया जाएगा.
NewsJan 15, 2019, 5:55 PM IST
कर्नाटक में सियासी संकट गहराने लगा है। दो निर्दलीय विधायकों एच.नागेश और आर.शंकर ने कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। यह दोनों बीजेपी को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। 225 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में 104 सीटों वाली बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे सरकार बनाने के लिए नौ(9) विधायकों का समर्थन चाहिए।
NewsJan 14, 2019, 2:58 PM IST
कर्नाटक के सीएम ने कहा, यदि कांग्रेस राह भटक जाती है और अति-विश्वास से आगे बढ़ती है तो क्या होगा, उन्हें पता है। अपने अतीत के अनुभवों से वह सबकुछ जानते हैं।
NewsJan 13, 2019, 4:38 PM IST
उत्तर प्रदेश की राजनीति तेजी से बदल रही है. सपा और बसपा के गठबंधन के बाद अब कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी. हालांकि अभी तक कांग्रेस को उम्मीद थी कि इस सपा और बसपा गठबंधन में जगह मिलेगी. लेकिन सपा-बसपा गठबंधन में उसे जगह नहीं मिली.
NewsJan 12, 2019, 1:09 PM IST
आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर आगे की रणनीति बताई. फिलहाल दोनों दल राज्य की 80 सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हालांकि रालोद के शामिल होने पर दोनों दलों ने चुप्पी साधी है.
NewsJan 11, 2019, 12:51 PM IST
अजित सिंह ने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सम्मानजनक सीटों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह अगर-मगर की बात नहीं करना चाहते हैं।
NewsJan 11, 2019, 12:12 PM IST
बसपा प्रमुख मायावती आज से लखनऊ के दौरे पर हैं, लिहाजा आज लखनऊ में राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गयी हैं. आज या कल सुबह तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मायावती से मुलाकात हो सकती है और इसके बाद दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर मुहर लगेगी.
NewsJan 9, 2019, 3:47 PM IST
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में बसपा और सपा का गठबंधन होना तय माना जा रहा है. ऐसी चर्चा है कि इस गठबंधन ने कांग्रेस को इसमें शामिल नहीं किया है. जबकि रालोद को अपनी सहयोगी के तौर पर इस गठबंधन में शामिल किया है.
NewsJan 7, 2019, 11:29 AM IST
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के लिए आज बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच अहम बैठक होने जा रही है. हालांकि अभी तक ऐसा कहा जा रहा है कि छोटे दल राजद और कांग्रेस के रूख को लेकर काफी नाराज चल रहे हैं.
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!