NewsMay 9, 2020, 7:46 PM IST
राज्य में नौ सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए शिवसेना ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि एनसीपी ने भी दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन अब दोनों दलों की तर्ज पर कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लिहाजा विधान परिषद के चुनाव से पहले ही राज्य में सहयोगी दलों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है।
NewsMar 24, 2020, 2:49 PM IST
विभिन्न राज्यों के कुल 55 राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होना था। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च थी। हालांकि महज 7 राज्यों के 18 सीटों पर ही 26 मार्च को होने वाला था। क्योंकि ज्यादातर राज्यों में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। हालांकि चुनाव आयोग ने इसके परिणाम घोषित नहीं किए थे। इन सीटों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी।
NewsMar 13, 2020, 7:33 AM IST
पार्टी ने हरियाणा से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नाम का ऐलान किया है। जबकि इस सीट पर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में आलाकमान ने हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए हुड्डा ने आलाकमान पर दबाव बनाते हुए अपने बेटे दीपेन्द्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाने की मांग रखी थी।
NewsMar 12, 2020, 1:03 PM IST
राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर राजग और राजद ने अपने अपने प्रत्याशियों को उतारा है। राज्यसभा चुनाव के लिए 13 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकन की तारीफ के नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी, जदयू और राजद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा एक ही दिन कर दी है।
NewsMar 9, 2020, 8:22 AM IST
हालांकि अभी तक बीजद के पक्ष मे पलड़ा भारी दिख रहा है और उसने चार सीटों के लिए चारों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। वहीं भाजपा भी अब मैदान में उतरने की तैयारी में है। लिहाजा उस कांग्रेस के विधायकों की मदद मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस के विधायकों को पार्टी के फैसले के उलट क्रास वोटिंग करनी होगी।
NewsMar 9, 2020, 7:36 AM IST
भारतीय जनता पार्टी झारखंड से खाली हो रही दो सीटों में से एक सीट से अपने एक उम्मीदवार को राज्यसभा भेजना चाहती है। हालांकि भाजपा के पास जरूरी आंकड़ा नहीं है। राज्य में भाजपा के 26 विधायक हैं वहीं राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए जरूरी आंकड़ा 28 विधायकों का है।
NewsMar 8, 2020, 8:44 PM IST
कांग्रेस ने राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर एक सीट पर दावा किया है और उन्हें पुराना 'वादा' याद दिलाया है। कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट पर दावा कर रही है। लेकिन उसके बाद जरूरी आंकड़ा नहीं है। जिसके बलबूते वह अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेज सके। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। इसमें तीन सीटें भाजपा और जदयू के खाते में जानी तय हैं।
NewsMar 6, 2020, 6:07 AM IST
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन का राज्यसभा में पहुंचना तय है। क्योंकि राज्य में जेएमएम और कांग्रेस मिलकर सरकार चला रहे है। जेएमएम के पास 30 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं। राज्य में राज्यसभा के लिए 28 विधायकों की जरूरत है।
NewsMar 4, 2020, 7:03 AM IST
असल में दो दिन पहले ही कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा उसके विधायकों को खरीद रही है। तो इसके बाद राज्य के सीएम कलननाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि फोकट का माल है लेना है तो लू। लेकिन अब राज्यसभा कांग्रेस के लिए ही मुश्किल बनता जा रहा है।
NewsMar 2, 2020, 5:45 AM IST
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीट खाली हो रही हैं। इसमें एक सीट भाजपा के खाते में जाना तय है जबकि दो सीटें कांग्रेस के खाते में जाएंगी। लेकिन कांग्रेस की मुश्किल ये है कि इन दो सीटों पर दावेदारों की कमी नहीं है। पिछले दिनों कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दावा था कि आलाकमान ने सिंधिया को राज्यसभा में भेजने का आश्वासन दिया है।
NewsMar 2, 2020, 5:43 AM IST
इस महीने खाली हो रही सीटों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से दो-दो और महाराष्ट्र , गुजरात एवं हरियाणा से एक-एक सीटें हैं। हालांकि प्रत्याशियों के लिए अंतिम फैसला सोनिया गांधी और उनकी टीम करेगी।
NewsMar 1, 2020, 2:02 PM IST
असल में लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर पार्टी को बागी तेवर दिखाए हैं। जिसको लेक पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगर पार्टी में बगावत हुई तो पार्टी को लोकसभा चुनाव की तरह नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार तेज प्रताप ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ नहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
NewsFeb 13, 2020, 8:13 PM IST
आप का दावा है कि पिछले दो दिन के भीतर लगभग 11 लाख लोगों ने मिस्ड कॉल देकर अभियान में हिस्सा लिया है। ये नंबर आप ने विभिन्न मीडिया के माध्यम से देश भर में प्रचारित और प्रसारित किया था। लेकिन दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद देशभर के 11 लाख से ज्यादा लोगों ने इस नंबर पर मिस्ड कॉल की है।
NewsFeb 12, 2020, 7:09 AM IST
दिल्ली में आप सरकार ने 2015 से मोहल्ला क्लीनिक खोलना शुरू किया था। यही नहीं आप की देखा देखी में कई राज्यों में इस योजनाओं को अपने राज्यों में शुरू किया। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर परामर्श, दवाओं और लैब परीक्षणों जैसी सुविधाओं को मु्फ्त में मुहैया कराया जा रहा था।
NewsFeb 11, 2020, 8:22 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में 63 सीटों पर बढ़त बनाने वाली आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना तय लग रहा है। खबर लिखे जाने तक उसे 4 सीटों का नुकसान हो रहा था तो वहीं भाजपा 7 सीटों पर आगे थी. भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पिछले दो साल में सात राज्यों में सत्ता गंवा चुका है। दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद 4 राज्यों में चुनाव हुए, जिसमें से तीन चुनाव भाजपा हार गई। न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। मंगलवार को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में कीवी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल