NewsJul 30, 2019, 8:19 PM IST
पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों से सीमा फायरिंग शुरू कर दी है। इसकी आड़ में पाकिस्तान सेना आतंकियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में भेजने का प्रयास करती है। आज पाकिस्तानी सेना एक बार फिर जम्मू कश्मीर के तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के दस सैनिकों को मार गिराया है। वहीं पाकिस्तान की फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
NewsJul 27, 2019, 7:00 PM IST
मुंबई के पास बदलापुर के पास महारालक्ष्मी ट्रेन भीषण बारिश के कारण रास्ते में पानी के बीच फंस गयी थी। रेलवे ट्रक पर कई फीट तक पानी भर गया था और जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। जिसके कारण ट्रेन में मौजूद सभी 900 यात्री फंस गए। इन यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे नौ सेना और एनडीआरएफ की मदद ली। जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
NewsJul 27, 2019, 6:08 PM IST
दुनिया के सबसे मशहूर अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों की पहली खेप भारतीय सेना को प्राप्त हो गई है। इसमें 4 हेलीकॉप्टर हैं। इसे बोइंग कंपनी ने बनाया है। अगले सप्ताह 4 और अपाचे हेलीकॉप्टर भारत पहुंच जाएंगे।
NewsJul 27, 2019, 7:58 AM IST
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में करारी हार मिलने और पाकिस्तान के बेनकाब हो जाने के बाद वह अपनी ओछी हरकतों पर उतर आया है। क्योंकि न्यायालय ने पाकिस्तान ने जाधव काउंसलर एक्सेस देने का आदेश दिया है। लिहाजा पाकिस्तान ने अब उनकी जेल को बदल दी है। जबकि इससे पहले जाधव को लाहौर जेल में रखा गया था। न्यायालय के आदेश के मुताबिक जाधव को पाकिस्तान की जेल में बेहतर सुविधाएं भी दी जानी थी।
NewsJul 26, 2019, 6:41 PM IST
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सेना ने संयुक्त युद्ध अभ्यास(ज्वाइंट वार गेम) किया है। इसमें आठ देशों की फौज हिस्सा ले रही है। इस आयोजन का उद्देश्य अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन और सैन्य तकनीकों को एक दूसरे से साझा करना है।
NewsJul 26, 2019, 2:39 PM IST
कहते हैं जो कठिन समय पर काम आए वही सच्चा दोस्त होता है। करगिल की जंग ने भारत को एक सच्चा दोस्त दिया। यह था इजरायल। जिसने दुनिया भर के देशों को दरकिनार करके करगिल युद्ध के दौरान भारत की मदद की। इजरायल की इस मदद से ही भारतीय सेना करगिल में पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर पाई।
NewsJul 26, 2019, 2:09 PM IST
कारगिल में भारतीय सेना की जीत की 20 वीं सालगिरह के मौके पर विपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान का कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चीन भारत का हिस्सा है। लेकिन इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस पर सरकार को जल्दी फैसला करना चाहिए। अक्साई चीन का जो हिस्सा हमारे देश के नियंत्रण में नहीं है उसे कैसे हासिल करना है इसका फैसला राजनीतिक नेतृत्व को लेना होगा। आर्मी चीफ ने कहा कि पूरा जम्मू कश्मीर भारत का है।
NewsJul 26, 2019, 1:55 PM IST
करगिल में भारतीय सेना की बहादुरी ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। इस महान विजय को आज 20 साल हो चुके हैं। आईए इस मौके पर हम आपको तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं कि कैसे भारत ने यह अहम जीत हासिल की थी।
NewsJul 26, 2019, 11:55 AM IST
असल में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-एक सरकार ने विजय दिवस का आयोजन बंद कर दिया था और वह यूपीए—दो में भी इसे नहीं आयोजित करना चाहती थी। क्योंकि कांग्रेस के तर्क थे कि ये युद्ध भारत की जमीन पर लड़ा गया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने इसके लिए मुहिम शुरू की। जिसके बाद यूपीए-दो में इसे फिर से शुरू किया गया। राजीव चंद्रशेखर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के रणनीतिकारों में माने जाते हैं। चंद्रशेखर की पहल पर ही कांग्रेस सरकार ने विजय दिवस मनाने पर सहमति दी।
NewsJul 26, 2019, 10:52 AM IST
कारगिल विजय दिवस को आज पूरे 20 साल हो गए हैं। बीस साल पहले आज ही दिन यानी 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को परास्त किया था और भारतीय सेना को विजय मिली थी। इस विजय के उपलक्ष्य में हर साल देश विजय दिवस मनाता है। आज कारगिल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस विजय के मौके पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर वीर सपूतों के नमन किया। जबकि थल सेना प्रमुख विपिन रावत ने द्रास में बने शहीद स्मारक में जाकर भारतीय शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली थी।
NewsJul 21, 2019, 8:18 AM IST
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की आर्थिक हालात बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन उसके मंसूबों में कोई कमी नहीं आई है। इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान में सेना का दबदबा बढ़ा है और वहां की फौज लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में इजाफा करने में लगी हुई है। क्या पाकिस्तान भारत के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा है?
NewsJul 18, 2019, 1:50 PM IST
भारी बारिश के चलते बिहार और असम में भारी बाढ़ आ गई है। बाढ़ से अब तक दोनों राज्यों में 97 लोगों की मौत की खबर है। इसमें से 70 लोगों की मौत अकेले बिहार में हुई है, जबकि असम से 27 लोगों की मौत की खबर है।
NewsJul 12, 2019, 7:12 AM IST
मरीनो ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वहां की एक स्थानीय समाचार वेबसाइट द बलूचवरना ने ट्विटर और आर्टिकल के माध्यम से बताया कि आतंकी मसूद अजहर की मौत हो गई। मरोनो अपनी खबर के लिए एक और पुख्ता प्रमाण देते हैं कि मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के संस्थापक अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने मसूद की मौत पर 6 जुलाई को एक ट्वीट में लिखा था कि आर्मी अस्पताल में धमाके में मसूद अजहर की मौत हो गयी है।
NewsJul 11, 2019, 10:42 PM IST
असल में आज पाक के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके की एक नदी से एक बच्चे का शव बहकर भारतीय सीमा में आ गया। जिसे भारतीय सेना ने बाहर निकाला। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना को दी। सेना ने उस बच्चे को काफी मशक्कत के बाद वहां से निकाला। फिर उसे उसके माता पिता को सौंप दिया।
NewsJul 9, 2019, 5:41 PM IST
केन्द्र सरकार ने संसद में स्वीकार किया है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पूरी तरह सफल रही है। इसकी वजह से सीमा पार से घुसपैठ में 43 फीसदी कमी आई है।
Govt Pension Scheme: अब 60 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को मिलेगी पेंशन, जानें सरकार की क्या है तैयारी?
Bank Holidays in March 2025: होली-ईद समेत इन खास दिनों में बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट!
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!