NewsDec 12, 2018, 8:47 PM IST
पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले में दो बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे दिघवार और खड़ी करमारा सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। सबसे पहले दिन में 2:45 बजे दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की। इसके बाद देर शाम खड़ी करमारा सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बनाया। आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी थी और भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
NewsDec 11, 2018, 3:44 PM IST
तीन आतंकियों के एक गुट ने उस पुलिस पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी जब जवान पुलिस फोर्स के बाहर खड़े थे। यह घटना शोपियां जिले के जैनपुरा इलाके की है।
NewsDec 11, 2018, 2:15 PM IST
वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद फड़णवीस ने राज्य में विकास को लेकर कई कार्य शुरू किए हैं। उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है। धुले ले नगर निगम चुनाव में पार्टी ने दो तिहाई सीटें जीत ली हैं।
NewsDec 10, 2018, 3:33 PM IST
अग्नि-5 का पहला सफल परीक्षण 2012, दूसरा 2013, तीसरा 2015, चौथा 2016, पांचवां जनवरी 2018, छठा जून 2018 एवं सातवां सफल परीक्षण 10 दिसंबर, 2018 को किया गया।
NewsDec 10, 2018, 11:24 AM IST
पहली बार रूसी सेना युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल करेगी। इस युद्धाभ्यास को अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास माना जा रहा है।
NewsDec 9, 2018, 4:12 PM IST
बुलंदशहर में पिछले दिनों हुए बवाल के मामले में सेना का जवान जितेन्द्र मलिक उर्फ जीतू फौजी पुलिस की गिरफ्त में है। उसने स्वीकार किया है कि वह घटना वाले दिन भीड़ के साथ था। जीतू ही इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है।
NewsDec 8, 2018, 6:20 PM IST
एक वीडियो के हवाले से मीडिया के सामने किया दावा, घटनास्थल पर मौजूद नहीं था भाई। धर्मेंद मलिक खुद भी सेना में है और इस समय पुणे में तैनात है।
NewsDec 8, 2018, 5:07 PM IST
हिंसा के संदर्भ में दर्ज एफआईआर में जीतू का नाम 11 स्थान पर लिखा गया है। यूपी पुलिस का दावा है कि जीतू को वहां पर हुई हिंसा के दौरान बनाए गए कई विडियो में देखा गया है।
NewsDec 8, 2018, 4:48 PM IST
कदमताल करते हुए भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अधिकारी बन गए। देहरादून स्थित आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं। इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स ने भी आईएमए से अपना प्रशिक्षण पूरा किया। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने परेड की सलामी ली। उन्होंने युवा अधिकारियों से परंपरागत और गैरपरंपरागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कैडेट अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। - अंकित शर्मा की रिपोर्ट
NewsDec 8, 2018, 11:39 AM IST
पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को व्हाट्सएप के जरिये सैन्य ठिकानों और सेना की मूवमेंट की वीडियो बनाकर भेजा करता था। आरोपी की पहचान किश्तवाड़ के ही रहने वाले शहरान शेख के रूप में हुई है।
NewsDec 8, 2018, 11:11 AM IST
इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्या में शामिल होने का संदेह, शुक्रवार शाम को ही की ज्वाइन की थी अपनी यूनिट, फौजी का दावा उसने नहीं की हत्या।
NewsDec 7, 2018, 9:29 PM IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की नापाक गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के जवान प्रसेन्नजीत विश्वास को अंतिम सलामी दी गई। वह बंगाल के नादिया जिले के बल्ला शीशा गांव के रहने वाले थे। पाक सेना ने सुंदरबनी सेक्टर की राखी पोस्ट को निशाना बनाकर जमकर गोलाबारी की थी। इस पोस्ट पर बीएसएफ की 126 बटालियन तैनात है। इस दौरान पाक के स्नाइपर शॉट से पोस्ट पर तैनात दो बीएसएफ जवान को घायल हो गए। दोनों को तुरंत पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर कर दिया गया। बाद में सिपाही प्रसेन्नजीत विश्वास ने दम तोड़ दिया।
WorldDec 7, 2018, 1:25 PM IST
उड़ी आतंकी हमले के बाद वर्ष 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी लांच पैड्स पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म के ट्रेलर के ही लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद बौखला गया है। यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होनी है। हाफिज की एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है कि वो सिर्फ 'ड्रामे' ही बना सकते हैं, हम काम करते हैं।
NewsDec 6, 2018, 7:39 PM IST
भारतीय सेना इस्राइल से 3000 करोड़ रुपये के स्पाइक मिसाइल सौदे को खत्म करने जा रही है। यह सौदा सेना के लिए 4000 इस्राइली एंटी टैंक मिसाइलों की खरीद से जुड़ा है।
NewsDec 6, 2018, 5:31 PM IST
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का जवाब देते हुए भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। सेना ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से सुबह 10:45 बजे किए गए युद्ध विराम में सेना का एक जवान शहीद हुआ है।
Rule Change: अगर खाते में है पैसा, तो जान लें ये नए नियम, वरना हो सकता है नुकसान
EPFO की नई सुविधा: अब PhonePe, Paytm और ATM से ऐसे निकालें पैसे!
महिलाओं के लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट प्लान! 7.5% ब्याज के साथ सेविंग का सुनहरा अवसर, जानें कैसे करें निवेश?
जल्द करें टैक्स सेविंग निवेश! 31 मार्च के बाद खो देंगे ये बड़ा मौका, जानें कैसे?
New Recharge Plans: 365 दिन तक फ्री कॉलिंग के साथ एक्टिव रहेगी सिम, Airtel यूजर्स तुरंत कराएं प्लान रिचार्ज