हत्यारोपी
(Search results - 13)NewsMar 31, 2024, 11:07 AM IST
UP News: सीतापुर में 3 टुकड़ो में मिले महंत...पंचकोशी परिक्रमा के दौरान हुए थे गायब
यूपी के सीतापुर जनपद के कोतवाली मिश्रित क्षेत्र अंतर्गत 5 दिन पहले होली परिक्रमा के दौरान गायब महंत का क्षत विक्षत शव मिला। शव 3 हिस्सों में बंटा था। हत्यारोपी ने हत्या के बाद महंत के कमर के नीचे का हिस्सा काटकर दूसरी बोरी में भरकर फेंक दिया था।
NewsAug 21, 2019, 9:29 AM IST
प्रेमी के साथ देखा पत्नी को तो कर दी हत्या
जैतपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक की पहचान विनोद यादव के तौर पर हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया था और बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
NewsMay 31, 2019, 12:53 PM IST
स्मृति के करीबी के हत्यारोपी वसीम ने पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह के हत्या के आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कल देर रात जब पुलिस वसीम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। बाद में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
NewsMar 23, 2019, 4:34 PM IST
हत्यारोपी पति औऱ देवर को बचा रही हैं बसपा विधायक रामबाई
मध्य प्रदेश के दमोह में एक हत्या हुई। जिसका आरोप लगा बसपा विधायक रामबाई के पति और देवर पर। लेकिन इस बारे में जब विधायक से सवाल पूछा गया तो वह अपने पति औऱ देवर को बचाने की कोशिश में जुटी हुई दिखीं।
NewsDec 10, 2018, 2:02 PM IST
14 दिन की न्यायिक हिरासत में जीतू फौजी (वीडियो)
बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुए हंगामे में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के हत्यारोपी जीतू फौजी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उससे कई घंटों की पूछताछ के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद जीतू को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम भारी सुरक्षा में कोर्ट लेकर पहुंची।
NewsOct 18, 2018, 4:30 PM IST
दरिंदे मुजम्मिल ने क्यों मारा था मानसी को, खुल गया राज
मुंबई में मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के कारण का पता चल गया है। उसके हत्यारोपी मुजम्मिल ने जिस वजह से मानसी की हत्या की थी, वह बेहद शर्मनाक है।
NewsOct 17, 2018, 1:59 PM IST
NewsOct 10, 2018, 5:25 PM IST
हत्यारोपी के समर्थन में यूपी के पुलिसवालों ने निकाला विरोध का नया तरीका
पहले कुछ सिपाही हाथ पर काली पट्टी बांधकर विद्रोह किया तो उसे दबाने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाने के की चेतावनी दी। पुलिस वालों ने उसका भी तोड़ निकाल लिया। कार्रवाई से बचने के लिए पुलिसकर्मी हेलमेट पहनकर और चेहरा छिपाकर काली पट्टी लगी तस्वीरे वायरल कर रहे हैं।
NewsOct 6, 2018, 12:30 PM IST
बेलगाम खाकी की बगावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी की मुश्किलें बढ़ाई
यूपी में पुलिसवालों की बगावत का दायरा बढ़ रहा है। कल तक विवेक तिवारी के हत्यारोपी सिपाही के समर्थन में सिपाहियों के विद्रोह की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब तीन थाना प्रभारियों(एसएचओ) पर हुई कार्रवाई से पता चलता है, कि विद्रोह कहां तक पहुंच चुका है। इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
NewsOct 5, 2018, 2:51 PM IST
विद्रोह पर उतारु योगी की पुलिस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शायद देश का यह सबसे बड़ा राज्य संभलता हुआ नहीं दिख रहा है। मामला है ऐपल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की बर्बर हत्या का। जिसके हत्यारोपी यूपी पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी को उसके साथी सिपाही भारी समर्थन दे रहे हैं।
NewsSep 20, 2018, 3:01 PM IST
साधुओं के फरार हत्यारोपी पहुंचे परलोक
अलीगढ के आस पास हुई साधुओं की हत्या में शामिल दो फरार बदमाश मारे गए हैं। इन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश मौत के घाट उतार दिए गए। जबकि थानाध्यक्ष के पैर में गोली लगी है।
NewsSep 19, 2018, 5:17 PM IST
NewsSep 18, 2018, 7:19 PM IST
कई साधुओं का हत्यारोपी साबिर गिरफ्तार
अलीगढ़ में कुछ दिनों पहले साधुओं की हत्या से सनसनी फैल गई थी। लेकिन जब हत्यारा गिरफ्तार हुआ तो उसका मकसद जानकर सब दंग रह गए। आखिर निरीह और गरीब साधुओं की हत्या से क्या हासिल करना चाहता था शातिर साबित। जानने के लिए पढ़ें पूरी कहानी, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।