हरियाणा विधानसभा
(Search results - 8)NewsOct 21, 2019, 7:21 AM IST
जनता बनी भाग्य विधाता, महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव समेत 18 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान शुरू
मतदान के लिए सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज होने वाले मतदान के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन दो राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है। लिहाजा सरकार बचाने के लिए भाजपा उतरी है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी राज्य में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए हुए हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
NewsOct 3, 2019, 8:35 AM IST
अकाली दल ने हरियाणा में इनेलो से मिलाया हाथ, भाजपा को मिलेगी चुनौती
हालांकि अकाली दल का इनेलो के साथ गठबंधन काफी पुराना है। पिछले विधानसभा में भी अकाली दल ने इनेलो के साथ गठबंधन कियाथा। हालांकि बाद में ये 2017 में सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर टूट गया था। लिहाजा एक बार फिर अकाली दल ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पिछले दिनों ही अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने भाजपा को लेकर नाराजगी जताई थी।
NewsOct 3, 2019, 8:17 AM IST
बागी तंवर को कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट, सभी बड़े चेहरों पर खेला दांव
कांग्रेस ने राज्य की 90 सीटों में से 84 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। शुक्रवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है। लिहाजा आज कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी नामांकन करेंगे। पार्टी ने एक मौजूदा विधायक को छोड़कर सभी को टिकट दिया है। जबकि राज्य के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर को उनके बागी रूख का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया है जबकि उसके विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई सीट से टिकट दिया गया है।
NewsSep 30, 2019, 8:10 PM IST
बिहार में बारिश की तबाही से हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की सूची तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
बिहार के कई इलाकों में पिछले चार दिन से तेज बारिश हो रही है। राज्य में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है
NewsSep 21, 2019, 9:01 AM IST
आज हो सकती है महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा
चुनाव आयोग ने राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को बैठक की। इस बैठक में चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई। लिहाजा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद आज चुनाव आयोग हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। नक्सल प्रभावित होने के कारण झारखंड में इन दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न होने चुनाव कराए जा सकते हैं।
NewsMay 2, 2019, 3:42 PM IST
किरण चौधरी ने कहा कि माफी मांगे अजय चौटाला
हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की नेता किरण चौधरी ने कहा कि अजय चौटाला को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अजय चौटाला के महेंद्रगढ़ में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। किरण चौधरी ने कहा कि जेल में रहकर ऐसे लोगों का संतुलन बिगड़ गया है।
NewsSep 18, 2018, 11:57 AM IST
NewsSep 11, 2018, 7:34 PM IST
हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस और इनोलो विधायक में जूतमपैजार
हरियाणा विधानसभा के तीसरे और आखिरी दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। यहां सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व कांग्रेस नेता करण सिंह दलाल ने एक-दूसरे को मारने के लिए जूते निकाल लिए। मौके पर बीच-बचाव करने के लिए मार्शल को आना पड़ा।