हाई अलर्ट
(Search results - 27)NewsMar 7, 2019, 1:14 PM IST
जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक पीएसए के तहत गिरफ्तार, हुर्रियत पर भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी
- सूत्रों के मुताबिक, अलगाववादी संगठन हुर्रियत पर भी बैन लगाने की तैयारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
NewsMar 7, 2019, 12:51 PM IST
जम्मू में बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, 32 घायल; हिजबुल का हमलावर पकड़ा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नगरोटा टोल नाके से हमलावर युवक को पकड़ा। हिजबुल मुजाहिदीन ने कराया था हमला। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। जम्मू में बस धमाके के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
NewsMar 2, 2019, 1:54 PM IST
रेलवे ने किया अलर्ट, आतंकी कर सकते हैं ट्रेनों में हमले
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया था वहीं पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद देश भर में रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे ने तीन राज्यों में ट्रेनों के लेकर हाई अलर्ट किया है। खास तौर से जम्मू कश्मीर से आने वाली ट्रेनों में अलर्ट किया गया है।
NewsFeb 27, 2019, 3:23 PM IST
भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बंद किए गए एयरपोर्ट थोड़ी देर में खोले जाएंगे
जम्मू-कश्मीर के लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा कारणों से इन जगहों पर एयरस्पेस को बंद कर दिया गया था। बुधवार दोपहर 12:25 के बाद अमृतसर, पठानकोट, पिथौरागढ़, श्रीनगर, जम्मू, लेह, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू मनाली एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, और यहां उतरने वाले विमानों को दूसरे जगह भेज दिया गया था।
NewsFeb 26, 2019, 6:59 PM IST
एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर हाई अलर्ट, जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान ने की जबरदस्त गोलाबारी
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर उसके आंतकी ठिकानों को नष्ट करने के बाद भारत सरकार ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। सरकार ने जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। वहीं जम्मू के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से काफी गोलाबारी की जा रही है।
NewsNov 24, 2018, 6:19 PM IST
पठानकोट में सेना की वर्दी में छह संदिग्ध दिखने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट
पुलिस के मुताबिक, जहां संदिग्ध देखे गए हैं, वहां सेना की गतिविधियां आमतौर पर नहीं होती है। सूबे में आतंकी खतरे को देखते हुए भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
NewsNov 18, 2018, 2:15 PM IST
अमृतसर के निरंकारी भवन में बाइक सवारों ने फेंका ग्रेनेड, 3 की मौत कई घायल
अभी इस घमाके का कारण नहीं चल सका है, लेकिन पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले की घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिस पर राज्य हाई अलर्ट पर था।
NewsNov 11, 2018, 1:01 PM IST
जम्मू में संदिग्ध 'कार' दिखने के बाद हाई अलर्ट
शनिवार शाम 9.10 बजे को पुलिस को एक सूचना मिली कि चार संदिग्ध व्यक्ति जम्मू के बीसी रोड क्षेत्र में सफेद रंग मारुति इको कार में घूम रहे थे। उनमें से दो सेना की वर्दी पहने हुए थे।
NewsSep 28, 2018, 11:16 PM IST
विधायक की सुरक्षा में तैनात एसपीओ 9 राइफल, एक पिस्तौल लेकर फरार; घाटी में हाई अलर्ट
फरार हुए एसपीओ की पहचान आदिल बशीर के रूप में हुई है। वह विधायक के सरकारी निवास से 10 हथियार लेकर फरार हुआ है। इन हथियारों में 5 एके-47 राइफल्स, 4 इंसास और एक पिस्टल है।
NewsSep 25, 2018, 12:39 PM IST
NationAug 8, 2018, 11:43 AM IST
क्रिकेट विवाद में दो भाइयों को मारी गोली
सावन का महीना चल रहा है चारो तरफ कावड़ यात्रा की धूम है पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मेरठ भी पुलिस प्रशान को अलर्ट पर रखा गया है लेकिन इतनी मुस्तैदी के बाद भी मेरठ में 24 घंटे के अंदर 4 कत्ल हो चुके हैं।
NationJul 28, 2018, 2:59 PM IST
उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब
पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।