Hindi

25 साल में करन जौहर ने डायरेक्ट की 8 फ़िल्में, सिर्फ एक 100 CR कमा सकी

Hindi

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बतौर डायरेक्टर करन जौहर की 8वीं फिल्म है। यह फिल्म 4 दिन में 52.92 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वर्डिक्ट आना अभी बाक़ी है।

Image credits: Instagram
Hindi

ए दिल है मुश्किल

करन जौहर ने 2016 में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय स्टारर 'ए दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया। इस हिट फिल्म ने 106 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Image credits: Instagram
Hindi

बॉम्बे टॉकीज

2013 में करन जौहर ने दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और अनुराग कश्यप के साथ मिलकर 'बॉम्बे टॉकीज' बनाई। इस डिजास्टर फिल्म ने महज 9.61 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Image credits: Instagram
Hindi

स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर

आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' के डायरेक्टर करन जौहर थे। 2012 में आई इस हिट फिल्म ने 62.94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

Image credits: Instagram
Hindi

माय नेम इज खान

शाहरुख़ खान -काजोल को लेकर करन जौहर 2010 में 'माय नेम इज खान' लाए, जो सेमी हिट रही। फिल्म का कलेक्शन करीब 72.82 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Instagram
Hindi

कभी अलविदा ना कहना

2006 में करन जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' सेमी हिट रही। 44 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स ने काम किया था।
 

Image credits: Instagram
Hindi

कभी ख़ुशी कभी गम

करन जौहर 2001 में 'कभी ख़ुशी कभी गम' लेकर आए। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 55.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की स्टारकास्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और काजोल शामिल  थे। 

Image credits: Instagram
Hindi

कुछ कुछ होता है

1998 में आई 'कुछ कुछ होता है' करन जौहर की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। लगभग 46.86 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख़ खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: Instagram